
उदित वाणी, घाटशिला: घाटशिला जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने झांटी झरना पंचायत में जनता दरबार में उपस्थित जिले के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी शंकर टुडू को हटाया जाए.
ज्ञापन में कहा गया है कि प्रभारी शंकर टुडू विगत चार साल से भी अधिक समय से अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी बने हुए हैं. जबकि डॉक्टर टुडू मूलरूप से गंधनिया पीएचसी में पदस्थापित है लेकिन अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी के पद पर बने रहने के कारण गंधनिया पीएचसी में डॉक्टर का अभाव हो गया है दामपाड़ा क्षेत्र बड़ा होने के कारण डॉक्टर के अभाव में लोगों की चिकित्सा नहीं हो पा रही है.
लोग पश्चिम बंगाल के अस्पतालों में जाकर इलाज करवा रहे हैं. ज्ञापन के माध्यम से मांग की गयी है कि जल्द से जल्द किसी अन्य योग्य चिकित्सक अनुमंडल अस्पताल का प्रभारी बनाया जाए और शंकर टुडू को गंधनिया पीसी भेजा जाए. जिसे ग्रामीणों का इलाज सुचारू रूप से चल सके.

