
उदित वाणी, जमशेदपुर : आजादनगर थाना अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी 25 वर्षीय सैफ नायर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना बीती रात की है. जानकारी मिलने पर परिजन उसे तत्काल फंदे से उतारकर टीएमएच ले गए जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया.
परिजनों ने बताया कि सैफ ने किराए पर ही रहने वाले जैनब के साथ हुई थी. शादी के बाद जैनब अलग अलग तरीके से सैफ को प्रताड़ित करती थी. वह मंहगे कपड़े और स्कूटी की मांग करती थी. अंत में तीन माह पूर्व दोनो के बीच तलाक भी हो गया था.
तलाक के बावजूद जैनब रुपयों की मांग करती थी. बीती रात भी इस बात को लेकर जमकर विवाद हुआ जिसके बाद सैफ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
Advertisement
<

