
उदित वाणी, रांची: स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग द्वारा लंबे समय से राज्य के प्राथमिक व मध्य विद्याालयों में रिक्त पड़े प्राधानाध्यापक के पदों को भरने की तैयारी शुरू कर दी गई है.
उक्त विद्याालयों में लगभग 30 हजार प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति की जायेगी. नियमों के मुताबिक जिन विद्यालयों में 150 से ज्यादा विद्यार्थी पढ़ रहे हैं, स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग द्वारा उन विद्यालयों के लिए प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति की तैयारी शुरू कर दी गई है. गौरतलब है कि राज्य में लगभग 22 हजार प्राथमिक व 13 हजार मिडिल स्कूल हैं.
Advertisement
<

