
उदित वाणी, जमशेदपुर: सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल हॉल में दीवाली के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में गीत तथा नृत्य के साथ एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई.
इसमें श्री राम के जीवन से संबंधित प्रसंगों को प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम के अंत में सेफ क्लब द्वारा सुरक्षित दीवाली के लिए पीपीटी के माध्यम से सलाह दी गई.
कार्यक्रम में प्रिंसिपल सिस्टर रश्मिता एसी, वाइस प्रिंसिपल सिस्टर अरुल मेरी एसी के साथ ही अध्यापिकाएं तथा छात्राएं उपस्थित थीं।
Advertisement
<

