
उदित वाणी, जमशेदपुर: एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर में रोटरी क्लब ऑफ मिड टाउन द्वारा एलबीएसएम कॉलेज में रोटरेक्ट क्लब ऑफ जोहार एलबीएसएम कॉलेज मिड टाउन का गठन किया गया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष शंकर पाठक, अध्यक्ष आनंद बेसरा, समन्वयक विनय कुमार गुप्ता एवं प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा के समक्ष समझौते पर हस्ताक्षर किया गया।
सचिव, कोषाध्यक्ष सहित 16 सदस्यीय टीम का गठन किया गया, जो कई क्षेत्र में काम करेगी। एक बॉटनिकल गार्डन बनाने के लिए निरीक्षण भी किया गया, जिसे कॉलेज खुलने के बाद बनाया जायेगा।
इस अवसर पर बिनोद कुमार, डॉ. संचिता भुई सेन, सौरभ वर्मा, विनय कुमार, सुंदर मुर्मू आदि उपस्थित थे।
Advertisement
<

