
हॉल्ड निर्माण समिति ने नेता उज्ज्वल मंडल ने सांसद- विधायक से सड़क निर्माण की लगाई गुहार
उदित वाणी, जमशेदपुर: पोटका प्रखंड अंतर्गत टाटा बादाम पहाड़ रेलवे लाइन के बीच स्थित सिदिसाई हॉल्ट के दोनों छोर का सड़क बीते दो सालो से काफी जर्जर अवस्था में है.
इस हाल्ट के बगल से प्रत्येक दिन सैकड़ों मुसाफिर अपने व्यापार के साथ-साथ गंतव्य स्थान के लिए रवाना होते हैं व चोटिल होते है. जिसकी सुधि लेने वाला कोई नही है.
इधर इस बाबत सामाजिक कार्यकर्ता उज्ज्वल मंडल ने कहा कि सिदीर साई रेलवे हाल्ट स्थल से पूर्वी छोर का सड़क मुख्य सड़क कोवाली में मिलती है एवं पश्चिमी छोड़ का सड़क जोजोडीह,टांगराईन,कोपे,रादुड़, किशानडीह,मांरागमाली,बानाकाटा, बारुघुटू, कुर्ताघुटू होते हुए नेशनल हाईवे तीरिंग होते हुए हल्दीपोखर सड़क से मिलती है.
ज्ञात हो कि सिदिरसाई हॉल्ट का उद्घाटन लंबे संघर्ष के बाद 25 अक्टूबर 2019 को माननीय सांसद विद्युत वरण महतो के हाथों किया गया था . उसके बाद रेलवे हॉल्ट से जुड़ी सड़क को लोकप्रियता बढ़ती गई एवं यात्रियों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो गई है.
हजारों लोग उड़ीसा के साथ व्यापार को लेकर आना _ जाना इसी सड़क से करते है. ऐसे में रेलवे हॉल्ट सिदिर साई के दोनों छोर की जर्जर सड़कों की उपयोगिता बढ़ गई है.
हाल्ट निर्माण समिति के अध्यक्ष सह टांगराईन पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर पात्रो उपाध्यक्ष उज्जवल कुमार मंडल ने स्थानीय सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र सरदार एवं स्थानीय विधायक माननीय संजीव सरदार को यात्रियों में हो रही असुविधा पर अवगत कराया. साथ ही यथाशीघ्र सड़क निर्माण करने हेतु मांग रखी है ताकि राहगीरों एवं यात्रियों को हो रही सुविधा से निजात मिल सके.
Advertisement
<

