
उदित वाणी, जमशेदपुर: ईद मिलाद उन नबी के मद्देनजर आज बिष्टुपुर स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया गया. एसडीओ संदीप कुमार मीणा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया.
इस दौरान मेसर्स नोवलटी रेस्टोरेन्ट से पनीर का नमूना संग्रह किया गया तथा रीगल कैफे किचन का निरीक्षण किया. चाई ब्रेक रेस्टोरेन्ट के एफएसएसएआई लाइसेंस की जांच की गई जो सभी पाया गया. इसके अलावा किचन में रखे मसालों में नाम पट्टी अंकित करने का निर्देश दिया गया. साथ ही किचन में रखे कूड़ादान की जगह पेडल ऑपरेटेड डस्टबिन लगाने का निर्देश दिया गया.
इसी तरह मानगो के बृजवासी मिष्ठान भंडार से पीला चमचम मिठाई का नमूना लिया गया. उक्त सभी खाद्य नमूनों को जांच के लिए रांची स्थित राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला नामकुम भेजा जायेगा. नमूनों के एफएसएसएआई के स्टैंडर्ड के मानक पर सफल पाए जाने पर संचालकों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी.

