
2024 लोस चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा ने बदले 15 राज्यों के प्रभारी, ज्यादातर सांसदों को मिली जिम्मेदारी
रांची की मेयर बनी पश्चिम बंगाल भाजपा की सह प्रभारी
उदित वाणी, रांची: झारखंड प्रदेश भाजपा प्रभारी फिर बदले गये. सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेई झारखंड प्रदेश भाजपा के नये प्रभारी नियुक्त किए गए. वहीं रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा पश्चिम बंगाल की सह प्रभारी नियुक्त किए गए.
इनके साथ ही बर्ष 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा ने राज्यों को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए 15 राज्यों के प्रभारियों व कई राज्यों के सह प्रभारियों को बदल दिया है. भाजपा ने इस बार संगठन को दुरूस्त करने की जिम्मेदारी ज्यादातर सांसदों को दी है.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आदेश से पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है.
विनोद तावडे को बिहार का प्रभारी बनाया गया है. वहीं ओम माथुर छत्तीसगढ़, सांसद विनोद सोनकर दादरा और नगर हवेली एवं दमन व दीव, बिप्लब कुमार देब हरियाणा, सांसद प्रकाश जावडेकर केरल, सांसद राधामोहन अग्रवाल लक्षद्वीप, पी मुरलीधर राव मध्य प्रदेश, विधायक विजय भाई रूपानी पंजाब, तरुण चुघ तेलंगाना, सांसद अरुण सिंह राजस्थान, सांसद महेश शर्मा त्रिपुरा, एमएलसी मंगल पांडे पश्चिम बंगाल व संबित पात्रा पूर्वोत्तर के राज्यों के प्रभारी नियुक्त किए गए.
वहीं सांसद हरीश द्विवेदी बिहार, विधायक नितिन नबीन छत्तीसगढ़, सांसद राधामोहन अग्रवाल केरल, पंकजा मुंडे व सांसद रमाशंकर कठेरिया मध्य प्रदेश, नरिंदर सिंह रैना पंजाब, अरविंद मेनन तेलंगाना, विजया राहटकर राजस्थान, अमित मालवीय व आशा लकड़ा पश्चिम बंगाल और रितुराज सिन्हा को नॉर्थ ईस्ट प्रदेश का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है.

