उदित वाणी, रांची: दुमका की बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड के मामले में पुलिस द्वारा 112 पेज का चार्जसीट दुमका की निचली अदालत में दाखिल कर दी गई. इसकी पुष्टि दुमका के एसपी अम्बर लकड़ा ने किया है. उन्होंने बताया कि इसके साथ ही पुलिस द्वारा अनुसंधान के क्रम में आरोपी को सजा दिलाने के लिए पर्याप्त सबूत भी इकटठा कर लिया गया है. आरोपी शाहरुख़ व हत्याकांड के मास्टरमाइंड नईम अंसारी उर्फ़ छोटू के खिलाफ मामले में काफी सबूत मिले हैं. जो अदालत में सजा दिलाने के लिये काफ़ी है. उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सभी तकनीकी, ह्युमन व कैमिकल समेत कागजी सबूत मिले हैं. जिसे न्यायालय को सौप कर त्वरित न्याय की गुहार लगाई गई है. ज्ञात हो कि विगत 23 अगस्त को अहले सुबह शाहरुख़ अंसारी नामक सरफिरे ने घर में सोयी हुई अंकिता पर पेट्रोल डाल कर जला दिया था और अंकिता ने 28 अगस्त को रिम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दी थी.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement

