
चाकूबाजी में एक घायल
उदित वाणी, जमशेदपुर: सोनारी थाना अंतर्गत निर्मल नगर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हुए. चाकूबाजी में एक युवक भी घायल हो गया.
घायलों मे एक पक्ष से मोहित कुमार, उसके पिता कारू पासवान और मां सावित्री देवी शामिल हैं. वहीं दूसरे पक्ष से भी घायल होने की सूचना है. मोहित के पेट में चाकू लगी है.
सभी का एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में मोहित ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले राजकुमार गोप और उसके साथी के साथ घर के बगल से गली निकालने को लेकर विवाद हुआ था.
इसी दौरान उसपर चाकू से हमला कर दिया गया. वहीं राजकुमार गोप के अनुसार उसके घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़ करते हुए वाहनों में तोडफ़ोड़ भी की गई है. दोनो पक्षों ने थाने में लिखित शिकायत की है.

