
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दहशत का माहौल, आसमान देख सहम जा रहे हैं लोग
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड में 24 अगस्त को बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद के अनुसार, मॉनसून का टर्फ राज्य के पश्चिमी इलाके से गुजर रहा है. झारखंड में 23 अगस्त से कई स्थानों पर बारिश शुरू हो चुकी है.
24 को पूरे राज्य में बारिश होगी. 26 से थोड़ी राहत मिल सकती है. इस बीच पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम समेत रांची, बोकारो, खूंटी, सरायकेला खरसावां में ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है.
इन जिलों में अगले कुछ दिन सामान्य वर्षापात की संभावना जताई गई है. वहीं मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने झारखंड के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. भादो मास में लगातार हो रही वर्षा ने किसानी के साथ साथ आमजनों की परेशानी भी बढ़ा दी है.
बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर जोन का असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है. हालांकि चार जिलों में अब भी वर्षा का असर नहीं है. जिनमें गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़ और जामताड़ा शामिल है.
इन जिलों में वर्षा नहीं होने से सुखाड़ की स्थिति बनी है.वहीं दुमका, देवघर, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पलामू, रामगढ़, गढ़वा के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.
इन जिलों में भारी वर्षापात का अनुमान लगाया गया है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में बारिश की बात करें, तो रांची, जमशेदपुर, डाल्टेनगंज, बोकारो, चाईबासा, देवघर, चतरा, खूंटी, गुमला और सिमडेगा में शून्य वर्षापात दर्ज किया गया.
इस दौरान अधिकतम तापमान रांची में 30.5 डिग्री, जमशेदुपर में 35 डिग्री, डाल्टेनगंज में 33.3 डिग्री, बोकारो में 32.5 डिग्री, चाईबासा में 34.4 डिग्री, देवघर में 35.2 डिग्री, चतरा में 32.3 डिग्री, खूंटी में 31.8 डिग्री, गुमला में 31.5 डिग्री और सिमडेगा में 31.5 डिग्री सेल्सियसत दर्ज किया गया.
इन जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा
जमशेदपुर, रांची, डाल्टेनगंज, बोकारो और चाईबासा में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. रांची का तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा, जबकि जमशेदपुर का 3.2 डिग्री सेल्सियस, डाल्टेनगंज का 1.8 डिग्री सेल्सियस, बोकारो का 2.3 डिग्री सेल्सियस और चाईबासा का 3.5 डिग्री सेल्सियस.
चाईबासा का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम है.
मानसून ट्रफ का असर दिखने लगा
जमशेदपुर में मानसून ट्रफ का असर दिखने लगा है. मौमस विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही आंशिक एवं मध्यम दर्जे की वर्षा हुई.
झारखंड में डीप डिप्रेशन का असर खत्म होने के बाद मानसून ट्रफ कोल्हान के रास्ते बंगाल की खाड़ी में प्रवेश कर रहा है. इसके असर से आंशिक एवं मध्यम दर्जे की वर्षा होगी.
मौसम विभाग के अनुसार 24 और 25 अगस्त को राज्य में लगभग सभी स्थानों में वर्षा होगी. यह दौर 26 अगस्त तक चलेगा. उसके बाद वर्षा में कमी होगी. इस दौरान गर्जन एवं वज्रपात होने की संभावना रहेगी.
झारखंड में अब तक 738.3 मिली मीटर वर्षा हुई
मौसम विभाग के अनुसार अगस्त में कमोवेश ठीक-ठाक वर्षा रिकार्ड की गई. एक जून से 23 अगस्त तक झारखंड में सामान्य वर्षापात 738.3 मिली मीटर रिकार्ड की गई. जबकि वास्तविक वर्षा 535.4 मिली मीटर रिकार्ड की गई.
इस दौरान पूर्वी सिंहभूम जिले में सामान्य वर्षापात 792.5 मिली मीटर तथा वास्तविक वर्षापात 894.5 मिली मीटर रिकार्ड की गई. मौसम विभाग के अनुसार अगस्त माह में हाल के दिनों में हुई वर्षा के कारण सामान्य एवं वास्तविक वर्षापात के आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई है.
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहा भय का वातावरण
मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे. दोपहर होते ही तेज बारिश शुरू हो गई. इससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों में दहशत का वातावरण छाया रहा. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी बारिश की संभावना है.
झारखंड में डीप डिप्रेशन का असर खत्म होने के बाद मानसून ट्रफ कोल्हान के रास्ते बंगाल की खाड़ी में प्रवेश कर रहा है. इसके असर से आंशिक एवं मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. मौसम विभाग के अनुसार 24 और 25 अगस्त को राज्य में लगभग सभी स्थानों में वर्षा होगी.
जिला बारिश हुई सामान्य
पू सिंहभूम 884.9 776.5
प सिंहभूम 823.2 727.8
सरायकेला 670.7 718.8
बोकारो 537.3 644.1
चतरा 330.8 664.9
देवघर 322.3 676.3
धनबाद 474.9 734.2
दुमका 377.6 715.9
गढ़वा 317.8 652.8
गिरिडीह 416.1 675.7
गोड्डा 199.7 618.9
गुमला 571.6 759.2
हजारीबाग 478.2 738.6
जामताड़ा 283.3 753.0
खूंटी 753.3 781.3
कोडरमा 413.8 611.5
लातेहार 469.2 735.6
लोहरदगा 455.0 712.2
पाकुड़ 233.8 808.0
पलामू 317.8 590.3
रामगढ़ 615.1 725.1
रांची 682.9 739.1
साहिबगंज 263.5 804.0
सिमडेगा 823.2 934.6

