
उदित वाणी, जमशेदपुर: मानगो चंद्रावतीनगर की रहने वाली प्रीति कुमारी ने बीपीएससी (बिहार पब्लिक सर्विस कमिशन) में 314 वां रैंक हासिल किया. उनका सप्लाई इंस्पेक्टर पद पर अंतिम रूप से चयन किया गया है.
अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं परिजनों को देते हुए प्रीति कुमारी ने बताया कि उनका सपना प्रशासनिक पदाधिकारी बनने का था. पहली बार में परीक्षा के तौर तरीकों का अनुभव हुआ.
जिसके बाद उन्होंने तन्मयता से तैयारी शुरू की. दूसरे एवं तीसरे प्रयास में प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा में उतीर्ण हुईं, लेकिन अंतिम रूप से चयन नहीं हो पाया. प्रीति कुमारी ने बताया कि कोशिश करने वाली की कभी हार नहीं होती है.
वह निरंतर प्रयास करती रहीं. चौथे प्रयास में उन्हें सफलता मिली. बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 66वीं के फाइनल रिजल्ट में प्रीति ने जगह बनाई. चंद्रावती नगर की रहने वाली प्रीति कुमारी ने बीपीएससी में 314 वां रैंक हासिल किया है.
उसे सप्लाई इंसपेक्टर पद पर अंतिम रूप से चयन किया गया. प्रीति बताती है कि तीन भाई बहनों में वह दूसरे नंबर पर है. उसने बताया कि वह प्रारंभिक शिक्षा पोखरी स्थित नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल से की है. यूजी उसने दिल्ली से किया है.
उसके पश्चात ही वह प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में जुट गई. प्रीति के पिता धनंजय सिंह झारखंड पुलिस में एएसआई है. वहीं माता दयंति देवी गृहिणी है.
चौथे प्रयास में मिली सफलता प्रीति अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देती है. वह बताती है कि प्रीति का शुरू से लक्ष्य था कि वह प्रशासनिक पदाधिकारी बने. इसके लिए दिन रात मेहनत करती थी.
पहली बार सफलता नहीं मिली. दूसरी और तीसरी बार प्रांरभिक एवं मुख्य परीक्षा में पास तो हुई परंतु इंटरव्यू में नहीं. वहीं चौथी बार उसे सफलता मिल गयी.
प्रीति कुमारी के निवास पहुंच कर मंगलवार को जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने उन्हें बधाई दी एवं प्रीति को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी.

