
5 महीना में दूसरी घटना, टीएमएच में घायल सुरक्षाकर्मी रघुनंदन की जिंदगी और मौत से जंग जारी
कंपनी प्रबंधक और कर्मचारियों में भय का माहौल, प्रशासन जांच में जुटी
उदित वाणी, कांड्रा: नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड रतनपुर कांड्रा में विगत रविवार प्रातः लगभग 1:15 में चोरों द्वारा पुराना कैंटीन की ओर से कंपनी बाउंड्री वॉल के समीप पत्थरबाजी कर वह अवस्थित गार्ड को चोरों द्वारा खदेड़ने की कोशिश की गई.
मौजूद गार्ड रघुनंदन प्रसाद इसकी सूचना गार्ड सुपरवाइजर और अन्य सुरक्षाकर्मी को दी तत्पश्चात साथ ही सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे. प्रातः 3:00 बजे तक दो से तीन सुरक्षाकर्मी पत्थरबाजों और चोर को पकड़ने में चौकस रहे.
घटनाक्रम शांत हो जाने के बाद पुराना कैंटीन में रघुनंदन प्रसाद को ड्यूटी में तैनात कर चल गये. सुबह लगभग 5:25 मिनट पर वाहन चालक नहाने जाने के क्रम में गार्ड रघुनाथ प्रसाद को गिरा देख इसकी सूचना कंपनी मेन गेट में दी.
आनन-फानन में कंपनी प्रबंधक द्वारा टाटा मुख्य अस्पताल भेजा गया. आपको बता दें कि 22 अप्रैल 2022 को नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड गेट संख्या 3 में चोरों द्वारा गार्ड को गोली मार दिया गया था.
एनआईपीएल कंपनी के वरिष्ठ महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं कार्मिक विभाग के जीडी वाजपेई ने बताया कि इस तरह की घटना होना काफी दुखद है. कंपनी प्रबंधक और कर्मचारी भय के माहौल में कार्य कर रहे हैं.
वही कांड्रा थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो ने बताया कि जब रात्रि बेला में पत्थरबाजों और चोरों की आने की खबर कंपनी प्रबंधक के पास थी तो इसकी सूचना थाना को तुरंत करनी चाहिए.
श्री महतो ने कहा कि इसके पीछे कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा. कंपनी ने दावा किया कि चोरों द्वारा लगभग 5 से 6 लाख की माल चोरी कर ले गए हैं.

कंपनी प्रबंधक को किसी भी तरह की घटना की सूचना तुरंत देनी चाहिए थाने को: थाना प्रभारी

