उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील लिमिटेड ने 25 जून को लंदन में संस्थागत निवेशकों और एनालिस्ट्स के साथ बैठक आयोजित करने का कार्यक्रम घोषित किया है. कंपनी ने 22 जून 2026 को बीएसई और एनएसई को भेजे गए सर्कुलर में इसकी जानकारी दी है. बैठक सुबह 10 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे) शुरू होगी.
यह वन-टू-वन और ग्रुप मीटिंग दोनों के रूप में हो सकती है.कंपनी ने स्पष्ट किया है कि मीटिंग का कार्यक्रम परिवर्तन के अधीन है, जो फंड हाउस, एनालिस्ट या कंपनी की मजबूरी के कारण हो सकता है.यह बैठक सेबी 2015 के रेगुलेशंस 30 के तहत सूचित की गई है. टाटा स्टील के कंपनी सचिव और चीफ लीगल ऑफिसर पार्वतीशम कंचिनाधम ने इस सर्कुलर पर हस्ताक्षर किए हैं.यह मीटिंग कंपनी की वर्तमान परिचालन स्थिति, भविष्य की रणनीति और बाजार की धारणाओं को निवेशकों के समक्ष रखने का अवसर होगी.


