उदित वाणी, रामगढ़ : सीसीएल बरका सयाल एरिया के सौंदा रीजनल स्टोर में तैनात कर्मचारी अरुण सिन्हा को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीसीएल के मजदूर तिलेश्वर मांझी द्वारा की गई शिकायत के बाद सीबीआई की 14 सदस्यीय टीम ने बुधवार को छापेमारी की। टीम ने अरुण सिन्हा को घूस लेते ही पकड़ लिया और उसके घर में गहन तलाशी भी ली। वर्तमान में आरोपी कर्मचारी से सीसीएल गेस्ट हाउस में कई घंटों से पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और सीसीएल कर्मचारियों में भय का माहौल है।
Advertisement
<

