
उदित वाणी आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना के नए थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिन्हा ने आज विधिवत पदभार ग्रहण किया. प्रभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने आदित्यपुर क्षेत्र में ब्राउन शुगर के कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई को पहली प्राथमिकता बताया है. साथ हीं क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी बात कही है.
उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा और हर शिकायत का निष्पक्ष एवं त्वरित समाधान करने का प्रयास किया जाएगा. पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय तथा भाईचारा बनाए रखना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने विश्वास जताया कि आम लोगों का पुलिस पर भरोसा और प्रेम बना रहेगा तथा पुलिस जनता की अपेक्षा पर खरा उतरेगी.

