
उदित वाणी, चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के जिला समाहरणालय परिसर में आज अपराह्न 3 बजे एक विशेष जन-जागरूकता अभियान के तहत निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता रथ को रवाना किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत जिला उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में की जाएगी, जहां वे हरी झंडी दिखाकर इस रथ का शुभारंभ करेंगे। जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी आमंत्रण में सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों से इस कार्यक्रम में ससम्मान उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है। अभियान का उद्देश्य जिले में निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन और तस्करी के प्रति आमजन के बीच जागरूकता पैदा करना है। यह आयोजन जिला प्रशासन की मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है। आयोजन स्थल समाहरणालय परिसर रहेगा, जहां से रथ रवाना होकर विभिन्न क्षेत्रों में जन-जागरूकता का संदेश प्रसारित करेगा।

