
उदित वाणी, आदित्यपुर : सरायकेला परिसदन में जिलाध्यक्ष राज बागची की अध्यक्षता में आयोजित जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक में संगठन सृजन अभियान के तहत संगठन को मजबूत बनाने तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने पर विस्तार से चर्चा की गई.
विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बीएलए-2 की तत्काल नियुक्ति का निर्देश
बैठक में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए)-2 की तत्काल नियुक्ति कर उनकी सूची जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त को भेजने का निर्देश दिया गया. बताया गया कि बीएलए-2 वैधानिक रूप से बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को सहयोग करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी वैध मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा कोई अवैध मतदाता सूची में शामिल न हो सके.
प्रदेश प्रभारी और संगठन महासचिव रहे मौजूद
बैठक में प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह जिला प्रभारी बेलास तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जबकि प्रदेश कांग्रेस महासचिव (संगठन और प्रशिक्षण) सुनीत शर्मा सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल हुए.
कई नेताओं ने समर्थकों के साथ थामा कांग्रेस का दामन
बैठक के दौरान मुख्य अतिथि एवं सम्मानित अतिथि की उपस्थिति में भागमत हाँसदा, सिब्बल मुर्मू, भुखई हाँसदा तथा बाबूलाल हाँसदा अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए.
बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे उपस्थित
इस अवसर पर प्रदेश सचिव लक्ष्मी सरदार एवं सुरेश धारी, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष संगीता प्रधान, जिला प्रवक्ता वैद्य संजय कुमार, जगबंधु महतो, विकास महतो, राणा सिंह, खिरोद सरदार, सुनील सिंह, अवधेश कुमार, डोमन महतो, परविन्दर मिश्रा, प्रकाश राजू, रिजवान खान, तस्लीमा मलिक, मुकेश कुमार, सूरज महतो, कमलनयन उर्फ अजीत कुमार, तरुण कुमार प्रमाणिक, मान सिंह मुंडा, राजू रजक, कृष्णा सोय, कुशल सामड, समरेंद्र नाथ तिवारी, होपना हेम्ब्रम, कृष्णा टुडू, उपेन्द्र गिरी, विनय मुर्मू, सचिन हेम्ब्रम, अनिल ठाकुर, कोंडो कुमार, फागु मुंडा, कन्हैया लाल सामड, इन्द्रकांत झा, रतन मुखी, शंकर दिग्गी, हीरालाल, सिलू मुर्मू, हिरासत तियु आदि उपस्थित थे.

