
उदित वाणी जमशेदपुर : एसएसपी प्रभात कुमार ने कदमा, परसुडीह और मानगो में नए थाना प्रभारी बनाए हैं. मानगो में साइबर थाना के इंस्पेक्टर राजीव रंजन कुमार को प्रभारी बनाया गया है. जबकि कदमा का थानेदार साइबर थाना के ही अशोक कुमार राम को बनाया गया है, इसी तरह परसुडीह थाना प्रभारी टेल्को अंचल निरीक्षक रामकुमार वर्मा को बनाया है. पुलिस लाइन में पदस्थापित नित्यानंद महतो को टेल्को गोविंदपुर का अंचल निरीक्षक बनाया गया है.
Advertisement
<
