उदित वाणी बिहार : बिहार रेजीमेंट केंद्र, दानापुर में अग्निपथ योजना के तहत बिहार रेजीमेंट के 1025 अग्निवीरों वाले सातवें बैच की भव्य पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। 24 सप्ताह का कठोर सैन्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ये युवा सैनिक अब भारतीय सेना की विभिन्न यूनिटों में राष्ट्र सेवा के लिए तैयार हैं।परेड के दौरान अग्निवीरों ने तिरंगे के समक्ष गीता, कुरान, गुरु ग्रंथ साहिब और बाइबिल पर हाथ रखकर देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करने की शपथ ली।
बिहार रेजीमेंटल केंद्र के दंडपाल लेफ्टिनेंट कर्नल अंकुर कुमार मिश्रा ने उन्हें शपथ दिलाई। परेड की समीक्षा मेजर जनरल जयसिंह बैंसला, सेना मेडल, कर्नल ऑफ द बिहार रेजीमेंट एवं अतिरिक्त महानिदेशक, असम राइफल्स ने की। उन्होंने अग्निवीरों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। परेड में अग्निवीरों का अनुशासन, आत्मविश्वास और शानदार ड्रिल आकर्षण का केंद्र रहा।इस कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावक एवं गणमान्य अतिथि अग्निवीरों के प्रदर्शन से प्रभावित हुए।
इस अवसर पर सभी अग्निवीरों के माता-पिता को उनके योगदान के सम्मान में ‘गौरव पदक’ प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अग्निवीरों को भी सम्मानित किया गया। अग्निवीर दयाराम चिचम को बेस्ट इन फायरिंग, निमल नगेसिना को बेस्ट इन पीटी तथा गुलाब धुर्वे को बेस्ट इन ड्रिल और बेस्ट रिक्रूट ऑफ द बैच पुरस्कार प्रदान किया गया। बाइट-मेजर जनरल जयसिंह बैंसला, सेना मेडल, कर्नल ऑफ द बिहार रेजीमेंट एवं अतिरिक्त महानिदेशक, असम राइफल्स


