
उदित वाणी जमशेदपुर : दवा उद्योग में सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ मंगलवार को बिहार झारखंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष घरना प्रदर्शन किया. यूनियन मंगलवार को अखिल भारतीय विरोध दिवस के रुप मे मना रहा है. आज के धरना प्रदर्शन में बीएसएसआर यूनियन जमशेदपुर के करीब 300 सदस्यों ने इसमें हिस्सा लिया जिसमें नौकरी खो चुके कई लोग परिवार के साथ शामिल हुए और नारेबाजी कर विरोध जताया. बाद में उन्होंने केंद्रीय श्रम मंत्री को संबोधित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा. इस कार्यक्रम की अगुवाई सचिव विनय कुमार और अध्यक्ष पीआर गुप्ता ने किया.
Advertisement
<

