
उदित वाणी, जमशेदपुर: मारवाड़ी युवा मंच आकृति विल्स कालीमाटी शाखा के द्वारा जिला सरायकेला खरसावां में पहली बार निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन आगामी 30 जुलाई से किया जा रहा है संस्था की ओर से या 7 आदित्यपुर स्थित राजस्थान मैत्री संघ की धर्मशाला में आयोजित होगा जहां चयनित दिव्यांगों को निशुल्क कृत्रिम अंग हाथ और कैलिपर्स प्रदान किए जाएंगे.
विगत 10 वर्षों में यह पहली बार इस तरह का शिविर जिला सरायकेला खरसावां में आयोजित हो रहा है कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी देते हुए अध्यक्ष अंकिता लोधा ने बताया कि इस शिविर से दिव्यांग जनों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है.
सिलीगुड़ी से आएगा विशेषज्ञ दल: कृत्रिम अंग के निर्माण हेतु 5 सदस्यीय दल सिलीगुड़ी से आएगा और पूर्व में पंजीकृत दिव्यांग जनों की 30 जुलाई की सुबह 10 बजे से जांच के पश्चात प्रत्यारोपण हेतु चयन करेगा.
कृत्रिम अंगों से मिलेगी मजबूती: इस शिविर से मिलने वाले कृत्रिम पैर के सहारे व्यक्ति पहाड़ पर चढ़ सकता है, नृत्य कर सकता है, साइकिल चला सकता है और खेती-बाड़ी का काम भी आसानी से कर सकता है,वही कृत्रिम हाथ के सहारे व्यक्ति लगभग 6 घंटे तक लगातार तीन किलो के वजन को उठा सकता है.साथ ही 60 किलो वजनी चीज को धक्का देने की ताकत प्राप्त कर सकता है. वही कैलिपर्स के द्वारा पोलियो ग्रस्त को अपने बलबूते खड़े होने में सहायता मिलेगी.
यहां करें पंजीकरण हेतु संपर्क: अंकिता लोधा ने बताया कि पंजीकरण हेतु दिव्यांगजन दूरभाष से भी अपना नाम लिखा सकते हैं या ओमप्रकाश अग्रवाल से 9334802100 पर अथवा संदीप अग्रवाल से 993988629 पर सम्पर्क कर सकते है
Advertisement
<
