उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल लेने के लिए आम लोगों की कतारबद्ध भीड़ देखने को मिल रही है. पेट्रोल तथा डीजल लेने के लिए आम लोग कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.
घंटों के इंतजार से आम लोग परेशान
लंबे इंतजार के बाद पेट्रोल और डीजल लेने के बाद ही आम लोग पेट्रोल पंप से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रहे हैं. पेट्रोल पंप पहुँचने तथा ईंधन प्राप्त करने के बीच लोगों को घंटों का समय व्यतीत करना पड़ रहा है. इस लंबी प्रतीक्षा के कारण आम लोगों को काफी परेशान भी देखा गया.
भीड़ को नियंत्रित करने में कर्मियों को मशक्कत
पेट्रोल पंपों पर उमड़ रही भारी भीड़ को नियंत्रित करने में वहां के कर्मियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है. बीती रात पान दुकान चौक, आदित्यपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर काफी भीड़ देखने को मिली थी, जहां लोग कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे.
मौके पर पुलिस बल सक्रिय
भीड़ की स्थिति को देखते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की के नेतृत्व में पुलिस बल को भी वहां सक्रिय देखा गया. पुलिस बल वहां व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय रही.


