
उदित वाणी, जमशेदपुर : कानपुर से टाटानगर आ रहे कदमा निवासी अंकुर कुमार चौहान चलती ट्रेन में चोरी के शिकार हो गए. बताया जाता है कि वे रविवार रात जम्मूतवी एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे. इसी दौरान डाल्टनगंज स्टेशन के पास अज्ञात चोरों ने उनके बैग से दो लैपटॉप उड़ा लिए. घटना की जानकारी उन्हें टाटानगर स्टेशन पहुंचने के बाद हुई. इसके बाद सोमवार को उन्होंने टाटानगर रेल थाना पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराई.
रेल पुलिस के मुताबिक मामला चलती ट्रेन में चोरी का है और घटना डाल्टनगंज के आसपास की बताई जा रही है. इसलिए आगे की कार्रवाई के लिए केस को डाल्टनगंज जीआरपी को भेजा जाएगा. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और ट्रेन में सक्रिय चोरी गिरोह की भी पड़ताल की जा रही है.
Advertisement
<

