
उदित वाणी, आदित्यपुर : एनआईटी, जमशेदपुर के कर्मी अर्जुन कुमार उर्फ अर्जुन प्रसाद यादव का उपचार के क्रम में आज अपराह्न 3.45 बजे दिल्ली के एक अस्पताल में देहांत हो गया. आदित्यपुर-01 के मार्ग संख्या-02 निवासी श्री कुमार लगभग 56 वर्ष के थे तथा हेपटाइटिस बी से पीड़ित थे. उनका अंतिम संस्कार दिल्ली से उनके पार्थिव शरीर के यहां पहुंचने के बाद होगा. झारखंड चेतना मंच के अध्यक्ष सुरेश धारी और समाजसेवी श्रीनिवास यादव ने अर्जुन कुमार के देहांत पर संवेदना जताया है तथा उन्हें अच्छे स्वभाव का व्यक्ति बताया है. और कहा कि आदित्यपुर के सामाजिक क्षेत्र में उनका योग्यदान सराहनीय था.
Advertisement
<

