
उदित वाणी, रांची : सिविल कोर्ट रांची के बाद अब शहर के रातू रोड के गैलेक्सिया मॉल में स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस अलर्ट पर है. कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस और बीडीएस टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस की टीम पासपोर्ट ऑफिस के हर कोने की जांच कर रही है और आसपास के क्षेत्रों की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. जांच के दौरान किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं.
Advertisement
<

