
उदित वाणी जमशेदपुर : मंगलवार को सुबह 10:00 बजे टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, टी वी नरेंद्रन (सीईओ एण्ड मैनेजिंग डायरेक्टर टाटा स्टील) एवम कौशिक चटर्जी (एक्जीक्यूटिव डॉयरेक्टर एण्ड सीएफओ टाटा स्टील), अत्रायी सन्याल (सीपीओ टाटा स्टील), जुबीन पालिया (सीएचआरओ इंडिया मैन्युफैक्चरिंग टाटा स्टील), राहुल दुबे (चीफ आईआर लीगल एण्ड कॉन्ट्रैक्ट वर्कफोर्स मैनेजनेंट) के साथ टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय पहुंचे।
यूनियन अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, महासचिव सतीश कुमार सिंह एवं यूनियन के पदाधिकारीयो ने एन चंद्रशेखरन, टी वी नरेंद्रन एवम कौशिक चटर्जी को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके उपरांत सभी अतिथियों ने टाटा वर्कर्स यूनियन में स्थित स्वर्गीय वीजी गोपाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि दी।
चंद्रशेखरन ने की सहयोग को बरकरार रखने की अपील
इस दौरान चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा वर्कर्स यूनियन एवं टाटा स्टील प्रबंधन साथ मिलकर अच्छा कार्य कर रही है. इसके लिए उन्होंने यूनियन एवम मैनेजमेंट की पूरी टीम की तारीफ की तथा इसी तरह से आपसी सहयोग को बरकरार रखने की अपील भी की.
इस अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, संजय कुमार सिंह, राजीव कुमार चौधरी, सहायक सचिव नितेश राज, अजय कुमार चौधरी, श्याम बाबु, कोषाध्यक्षअमोद कुमार दुबे एवं यूनियन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

