
उदित वाणी, जमशेदपुर : जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने शुक्रवार को छठी झारखंड विधानसभा के पांचवें (बजट) सत्र के शून्यकाल के दौरान पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड में डेयरी प्लांट निर्माण की मांग सदन में उठाई.
सदन में अपनी बात रखते हुए विधायक कालिंदी ने कहा कि जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के पटमदा व बोड़ाम प्रखंड में डेयरी प्लांट न होने से किसानों को भारी परेशानी हो रही है. उन्होंने बताया कि इन प्रखंडों के किसान गाय पालन कर बड़ी मात्रा में दूध उत्पादन कर रहे हैं, लेकिन प्लांट के अभाव में वे कच्चे दूध से पनीर, दही, घी आदि का उत्पादन नहीं कर पा रहे.
विधायक ने सदन से लोकहित और जनहित में दोनों प्रखंडों में डेयरी प्लांट निर्माण की मांग सरकार की.
Advertisement
<

