
उदित वाणी, गोड्डा : पोड़ैयाहाट के विधायक एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के पुत्र डॉ. ऋत्विज के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित रिसेप्शन समारोह आज गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत विधायक के पैतृक गांव बोहरा में आयोजित किया जा रहा है.
इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित वर- वधू स्वागत समारोह में सम्मिलित हुए और नवदंपति को सुखद एवं खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं व आशीर्वाद प्रदान किया.
रिसेप्शन समारोह में गोड्डा जिले सहित पूरे राज्य से मंत्रियों, सांसदों, पूर्व सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं तथा प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रहने की संभावना है. आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है, वहीं विधायक प्रदीप यादव के परिवारजनों एवं सगे-संबंधियों ने अतिथियों के स्वागत की व्यापक तैयारियां की हैं.

