
उदित वाणी, आदित्यपुर : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के श्वसुर और टाटा स्टील के सेवानिवृत्त कर्मी उमेश चन्द्र महतो का आज सुबह लगभग 5 बजे टाटा मुख्य अस्पताल में निधन हो गया. वे लगभग 93 वर्ष के थे और पिछले दो सप्ताह से अस्पताल में इलाजरत थे.
निधन के पश्चात उनके पार्थिव शरीर को कृष्णापुर बस्ती, आदित्यपुर स्थित उनके पैतृक आवास पर लाया गया. जैसे हीं उनके निधन की खबर फैली, पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण और उनके परिचित अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर एकत्र हुए. स्व महतो का अंतिम संस्कार कृष्णापुर स्थित महेश्वर गंगामनी श्मशान घाट पर पूरे रीति-रिवाज के साथ हुआ.
उनके बड़े बेटे विनय महतो ने उन्हें मुखाग्नि दी. स्व महतो अपने पीछे पत्नी उलासी महतो, पुत्र विनय महतो व बादल चंद्र महतो, बेटियां शोभा रानी महतो, आशा रानी महतो, आभा रानी महतो, ऊषा रानी महतो (सांसद विद्युतवरण महतो की धर्मपत्नी), शीला रानी महतो और लीला रानी महतो सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो, राज्यसभा सदस्य प्रदीप वर्मा, पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो, एशिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल, आस्तिक महतो, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, नवकिशोर महतो, कुणाल महतो, शंकर सरदार, परिमल महतो सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

