
उदित वाणी, आदित्यपुर : नगर निगम के वॉर्ड संख्या-16 से राजरानी महतो और वॉर्ड संख्या 14 से सुनीता बेरा निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हुई हैं. निर्विरोध निर्वाचित दोनों पार्षदों को आज गम्हरिया के अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार ने कार्यालय में प्रमाण पत्र प्रदान किया.
वहीं, बताया गया कि वॉर्ड संख्या-10 से 18 तक में कुल 45 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, जिसमें 5 प्रत्याशियों का नाम स्क्रुटनी में निरस्त हो गया था. इसके बाद दो के नाम वापसी एवं दो निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद अब कुल 36 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बच गए हैं.
Advertisement
<

