
उदित वाणी, चिड़िया : डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया में नव नियुक्त प्राचार्य देवेन्द्र कुमार पाणिनि ने 1 फरवरी को पदभार ग्रहण किया. उनका भव्य स्वागत वरीय शिक्षक समीर कुंवर प्रधान के नेतृत्व में विद्यालय परिवार ने किया. झारखंड ईस्ट जोन क्षेत्रीय पदाधिकारी सुश्री रेखा कुमारी ने पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.
धनबाद के झरिया स्थित डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल बनियाहीर लोदना कोलियरी में पीजीटी के पद पर कार्यरत पाणिनि को चिड़िया डीएवी में प्राचार्य पद पर पहली नियुक्ति मिली है. उनके पदभार ग्रहण पर बच्चे, शिक्षक और अभिभावक उत्साहित दिखे.
शिक्षा प्रेमी पाणिनि बच्चों को बेहतर ज्ञान देने के साथ देश के प्रति कर्तव्यों की जागृति के लिए जाने जाते हैं. पूर्व प्राचार्य शिव नारायण सिंह देवघर (बिहार) के रहने वाले अंग्रेजी विशेषज्ञ थे.

