
उदित वाणी, जमशेदपुर :
आज नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 के अंतर्गत नामांकन प्रक्रिया का तीसरा दिन रहा. इस दौरान विभिन्न नगर निकायों में महापौर, अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्य पदों के लिए अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन प्रपत्रों की खरीद की गई.
मानगो नगर निगम में नाम निर्देशन प्रपत्रों की स्थिति
मानगो नगर निगम क्षेत्र में महापौर पद के लिए कुल 5 अभ्यर्थियों तथा वार्ड सदस्य पद के लिए 57 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदे. महापौर पद हेतु प्रपत्र खरीदने वालों में शाबाना बानो, नीलम देवी, पार्वती देवी, लक्की सिंह एवं संध्या सिंह शामिल हैं.
जुगसलाई नगर परिषद की स्थिति
जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 1 अभ्यर्थी तथा वार्ड सदस्य पद के लिए 18 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदे गए. अध्यक्ष पद के लिए प्रपत्र खरीदने वाली अभ्यर्थी आरती चौधरी हैं.
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में अध्यक्ष पद के लिए आज कोई नाम निर्देशन प्रपत्र नहीं बिका, जबकि वार्ड सदस्य पद के लिए 5 अभ्यर्थियों ने प्रपत्र खरीदे.
अब तक की कुल स्थिति
अब तक मानगो नगर निगम में महापौर पद हेतु 17, 36 वार्डों में 297 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदे हैं. जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद हेतु 13 तथा 22 वार्डों में 98 अभ्यर्थियों द्वारा प्रपत्रों की खरीद की गई है. वहीं, चाकुलिया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद हेतु 4 तथा 12 वार्डों में 36 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदे हैं.
नामांकन पत्र दाखिल करने की जानकारी
आज मानगो नगर निगम के वार्ड संख्या 2 से मोबीन खान, वार्ड संख्या 10 से आकाश कुमार ताती एवं चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 9 से तान्या असगर सहित कुल 3 अभ्यर्थियों ने वार्ड सदस्य पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन प्रपत्र दाखिल किए.
