Railway Archives - Udit Vani

Railway Accident : जयनगर-पुरी एक्सप्रेस के कोच से उठा धुआं, यात्रियों में अफरा-तफरी, देखें वीडियो
उदित वाणी, जामताड़ा: हावड़ा-नई दिल्ली मेन लाइन पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 18420 अप जयनगर-पुरी एक्सप्रेस के एक जनरल कोच से अचानक धुआं उठने लगा. यह घटना जामताड़ा और विद्यासागर स्टेशन के बीच सहाना गांव के पास, पोल संख्या 253/20 के समीप हुई. घटना स्थल जामताड़ा रेलवे स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

https://uditvani.in/wp-content/uploads/2026/04/WhatsApp-Video-2026-04-04-at-15.41.45.mp4

अचानक धुआं उठने से मचा हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन के जनरल कोच से घना धुआं निकलते ही यात्रियों में दहशत फैल गई. किसी बड़े हादसे की आशंका से घबराए यात्री ट्रेन रुकते ही जल्दबाजी में नीचे उतर गए और इधर-उधर भागने लगे. कुछ समय के लिए मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिससे आसपास के लोग भी सहम गए.

तकनीकी खराबी बनी वजह

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन सक्रिय हो गया. स्टेशन मास्टर ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण ब्रेक बाइंडिंग हो गई थी, जिससे पहियों में अत्यधिक घर्षण उत्पन्न हुआ और उसी कारण धुआं निकलने लगा.

तकनीकी जांच के बाद ट्रेन रवाना

रेलवे की तकनीकी टीम तत्काल मौके पर पहुंची और प्रभावित कोच की गहन जांच की गई. सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन को कुछ समय तक रोके रखा गया. सभी पहलुओं की जांच के बाद स्थिति सामान्य पाए जाने पर ट्रेन को पुनः अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया.

सभी यात्री सुरक्षित

इस घटना में किसी भी यात्री के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है. रेलवे प्रशासन ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए नियमित निरीक्षण और निगरानी की जाती है. फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं और ट्रेन अपनी निर्धारित यात्रा पर आगे बढ़ चुकी है.

The post Railway Accident : जयनगर-पुरी एक्सप्रेस के कोच से उठा धुआं, यात्रियों में अफरा-तफरी, देखें वीडियो appeared first on Udit Vani.

चक्रधरपुर रेल मंडल में कंजेशन पर सांसद विद्युत वरण महतो ने रेल मंत्री से की मुलाकात
उदित वाणी, जमशेदपुर/नई दिल्ली:  जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने आज नई दिल्ली स्थित रेल भवन में माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों की देरी और बढ़ते कंजेशन के गंभीर मुद्दे को प्रमुखता से उठाया.

सांसद महोदय ने तथ्यात्मक आंकड़ों के साथ स्थिति स्पष्ट की—

चक्रधरपुर डिवीजन में प्रतिदिन लगभग 249 मालगाड़ियाँ चल रही हैं, जबकि 25–30 यात्री ट्रेनें ही संचालित हो रही हैं.

केवल टाटा स्टील से 50–60 मालगाड़ियाँ, रुंगटा से 15–20, तथा नोवोको विस्टास से 10–15 मालगाड़ियाँ प्रतिदिन संचालित होती हैं.

इसके अतिरिक्त गुवा, बड़बिल, जोड़ा आयरन ओर माइंस से आसनसोल, दुर्गापुर, बर्नपुर के लिए भी भारी संख्या में मालगाड़ियाँ इसी राजखरसावां, सिनी, कांड्रा, चांडिल रूट से गुजर रही हैं.

अत्यधिक मालगाड़ियों के दबाव के कारण ट्रैक पर भारी कंजेशन हो रहा है, जिससे यात्री ट्रेनों का संचालन लगातार प्रभावित हो रहा है.

समस्याओं के समाधान के लिए रखे गए अहम प्रस्ताव

इन समस्याओं के समाधान हेतु निम्नलिखित मांगें रखी गईं—

नीमडीह–पटमदा–कटिन बंधुआन होते हुए नई रेल लाइन बिछा कर प्रस्तावित पुरुलिया झारग्राम से जोड़ा जाए ताकि खड़गपुर की ओर जाने वाले मालगाड़ियां टाटा बायपास कर जाए.

बिरबांस, सिनी, राजखरसावां, बाराबांबू, चिरुगोड़ा एवं कोकपारा स्टेशनों पर अतिरिक्त लूप लाइन निर्माण.

टाटानगर जंक्शन पर प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ाकर 10 करना.

आदित्यपुर–सलगाझारी तीसरी लाइन का शीघ्र कमीशनिंग.

मालगाड़ी एवं यात्री ट्रेनों के बीच संतुलित अनुपात निर्धारित करना, व्यस्त पैसेंजर ट्रेन के समय पर 2 यात्री गाड़ी के बाद 1 मालगाड़ी संचालन फॉर्मूला से तत्काल समाधान करने पर जोर डाला गया.

नई ट्रेनों की मांग और स्थानीय सुविधा पर जोर

इसके अतिरिक्त टाटानगर से जयपुर, बेंगलुरु (भाया क्योंझर) एवं मुंबई के लिए नई ट्रेनों को चलाने पर माननीय रेल मंत्री से आग्रह किया है.

साथ ही मकदुमपुर रेल ओवरब्रिज या अंडरब्रिज के निर्माण को भी स्वीकृति मिल चुकी है, जिससे स्थानीय आवागमन को बड़ी राहत मिलेगी.

सकारात्मक आश्वासन के साथ बैठक संपन्न

माननीय रेल मंत्री जी ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक आश्वासन दिया. सांसद श्री विद्युत वरण महतो ने जमशेदपुर की जनता की ओर से उनका आभार व्यक्त किया.

The post चक्रधरपुर रेल मंडल में कंजेशन पर सांसद विद्युत वरण महतो ने रेल मंत्री से की मुलाकात appeared first on Udit Vani.

Railway : गिधनी स्टेशन पर ठहरेंगी कई प्रमुख ट्रेनें, नववर्ष उत्सव को लेकर रेलवे का विशेष फैसला
उदित वाणी, जमशेदपुर : आगामी 12 अप्रैल से 18 अप्रैल तक आयोजित होने वाले श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र नववर्ष उत्सव के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए अहम निर्णय लिया है. इस दौरान गिधनी रेलवे स्टेशन पर कई प्रमुख ट्रेनों का अस्थायी रूप से 2 मिनट का ठहराव दिया जाएगा.

रेलवे के सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस अवधि में स्टील एक्सप्रेस, इस्पात एक्सप्रेस और इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों का गिधनी स्टेशन पर अस्थायी स्टॉपेज रहेगा. इससे उत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

निर्धारित समय-सारणी के अनुसार, हावड़ा-टाटा स्टील एक्सप्रेस (12813) शाम 7:30 बजे पहुंचकर 7:32 बजे रवाना होगी, जबकि टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस (12814) सुबह 7:21 से 7:23 बजे तक रुकेगी. इसी तरह हावड़ा-जूनागढ़ रोड इस्पात एक्सप्रेस और हावड़ा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों को भी निर्धारित तिथियों पर 2 मिनट का ठहराव दिया गया है.

इसके अतिरिक्त, 18 अप्रैल (शनिवार) को हावड़ा-घाटशिला मेमू एक्सप्रेस (18033) और घाटशिला-हावड़ा मेमू एक्सप्रेस (18034) का संचालन अपने निर्धारित समय के अनुसार किया जाएगा.

रेलवे के इस फैसले से उत्सव के दौरान यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.

The post Railway : गिधनी स्टेशन पर ठहरेंगी कई प्रमुख ट्रेनें, नववर्ष उत्सव को लेकर रेलवे का विशेष फैसला appeared first on Udit Vani.

Railway : इस्पात एक्सप्रेस रद्द: यात्रियों की बढ़ी परेशानी, टाइम सुधार की उम्मीद
उदित वाणी, जमशेदपुर : यात्रियों के लिए परेशानी भरी खबर है कि कांताबाजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन शनिवार को रद्द रहेगा, जबकि शुक्रवार को हावड़ा से कांताबाजी जाने वाली ट्रेन भी नहीं चली. अप और डाउन दोनों फेरे प्रभावित होने से टाटानगर, खड़गपुर, कोल्हान और ओडिशा के विभिन्न स्टेशनों पर यात्रा करने वाले सैकड़ों लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा.

रेलवे सूत्रों के अनुसार, इस्पात एक्सप्रेस पिछले कई महीनों से लगातार घंटों देरी से चल रही थी. इसी को देखते हुए एक फेरा रद्द कर परिचालन समय में सुधार की कोशिश की जा रही है. हालांकि, इस फैसले का सीधा असर यात्रियों पर पड़ा है.

ट्रेन रद्द होने की सूचना मिलते ही टाटानगर समेत कई स्टेशनों पर यात्रियों ने अपने टिकट रद्द कराए. अचानक हुए इस बदलाव से खासकर दैनिक यात्रियों और जरूरी काम से सफर करने वालों की परेशानी बढ़ गई है.

The post Railway : इस्पात एक्सप्रेस रद्द: यात्रियों की बढ़ी परेशानी, टाइम सुधार की उम्मीद appeared first on Udit Vani.

Railway : यात्रियों को झटका: 28 मार्च को नहीं चलेगी केबीजे-हावड़ा एक्सप्रेस
उदित वाणी, जमशेदपुर : रेल यात्रियों के लिए एक अहम सूचना सामने आई है. ट्रेन संख्या 22862 केबीजे-हावड़ा एक्सप्रेस, जो 28 मार्च को चलने वाली थी, उसे रेलवे प्रशासन ने रद्द कर दिया है. इस फैसले से खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. अचानक हुई इस घोषणा के कारण कई यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हो गई हैं. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच अवश्य कर लें और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें.

The post Railway : यात्रियों को झटका: 28 मार्च को नहीं चलेगी केबीजे-हावड़ा एक्सप्रेस appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND: दक्षिण पूर्व रेलवे में बड़ा फेरबदल, चक्रधरपुर मंडल को मिले नए ऑपरेशन प्रमुख
उदित वाणी,झारखंड:  दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्यालय गार्डन रीच, कोलकाता से जारी ताज़ा प्रशासनिक आदेश ने रेलवे महकमे में हलचल तेज कर दी है। 25 मार्च को जारी इस आदेश के तहत कई अहम पदों पर अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की गई हैं, जिससे संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने की कोशिश साफ नजर आती है।

आदेश के मुताबिक, महाप्रबंधक के सचिव के रूप में कार्यरत मनीष कुमार पाठक को चक्रधरपुर मंडल भेजा गया है। उन्हें यहां वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पद मंडल के ट्रेन संचालन, समयबद्धता और माल परिवहन व्यवस्था की रीढ़ माना जाता है, ऐसे में उनकी तैनाती को रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

वहीं, उप मुख्य विद्युत अभियंता (प्रोजेक्ट) अजय कुमार को महाप्रबंधक का नया सचिव बनाया गया है। वे मनीष पाठक का स्थान लेंगे। दूसरी ओर, अब तक चक्रधरपुर में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर तैनात अवनीश को गार्डन रीच में डिप्टी चीफ कमर्शियल मैनेजर (फ्रेट मैनेजमेंट) के पद पर भेजा गया है। यह नियुक्ति लंबे समय से खाली पड़े पद को भरने के लिए की गई है।

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 13 फरवरी को जारी उस आदेश को निरस्त कर दिया गया है, जिसके तहत प्रभिर कुमार घोषाल को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। अब नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने पदभार ग्रहण और त्याग की तिथि की जानकारी समय पर दें और नियमों के तहत पास व अन्य सुविधाओं का हस्तांतरण सुनिश्चित करें। चक्रधरपुर जैसे महत्वपूर्ण मालवाहक मंडल में यह बदलाव परिचालन दक्षता को नई गति देगा।

The post JHARKHAND: दक्षिण पूर्व रेलवे में बड़ा फेरबदल, चक्रधरपुर मंडल को मिले नए ऑपरेशन प्रमुख appeared first on Udit Vani.

Railway Accident : मुर्गा महादेव के पास मालगाड़ी बेपटरी, चक्रधरपुर रेल रूट पर मचा हड़कंप
उदित वाणी, जमशेदपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत मुर्गा महादेव स्टेशन के समीप सोमवार दोपहर एक बड़ा रेल हादसा हो गया, जब एक मालगाड़ी के दो डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए. घटना करीब दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है. हादसे के तुरंत बाद अप और डाउन दोनों रेल लाइनों पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया, जिससे इस व्यस्त रेल मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था.

घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय और डांगुवापोसी से राहत एवं बचाव टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना कर दी गईं थी. रेलवे प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिलीफ ट्रेन को घटनास्थल पर भेजा, जहां पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया था. अधिकारियों के अनुसार, ट्रैक को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं.

मालगाड़ी के बेपटरी होने से इस महत्वपूर्ण रेल खंड पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई. कई यात्री ट्रेनों के समय में बदलाव या उन्हें बीच रास्ते में रोके जाने की संभावना जताई जा रही थी. जिसे देखते हुए रेलवे ने वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर भी विचार शुरू कर दिया था.

इस घटना ने रेलवे महकमे में हलचल बढ़ा दी है, खासकर इसलिए क्योंकि यह हादसा उस समय हुआ जब दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा मंडल के दौरे पर थे. वे टाटानगर में एक आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे.

गौरतलब है कि इससे पहले भी उनके विभिन्न दौरों के दौरान इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव पर सवाल उठने लगे हैं. फिलहाल प्राथमिकता के आधार पर डाउन लाइन को बहाल कर दिया गया है. जबकि वरिष्ठ अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए थे.

The post Railway Accident : मुर्गा महादेव के पास मालगाड़ी बेपटरी, चक्रधरपुर रेल रूट पर मचा हड़कंप appeared first on Udit Vani.

Rail line project near Jamshedpur: बुड़ामारा–चाकुलिया रेल लाइन को मिली रैयतों की सहमति, परियोजना को मिली गति
उदित वाणी, जमशेदपुर : बुड़ामारा–चाकुलिया रेल लाइन परियोजना को लेकर भूमि अधिग्रहण की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है। शुक्रवार को आयोजित ग्राम सभाओं में स्थानीय रैयतों ने परियोजना के लिए अपनी सहमति दे दी, जिससे इसके क्रियान्वयन का रास्ता साफ हो गया है।

ग्राम सभाओं में हुआ संवाद

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम श्रीमती गुंजन सिन्हा की अध्यक्षता में मौजा भूरशान, खैरबनी, टोभाबनी, गौरांगपुर, मौदा और हिजली में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इन बैठकों का उद्देश्य भूमि अधिग्रहण से जुड़े मुद्दों पर रैयतों से सीधा संवाद स्थापित करना और उनकी आपत्तियों का समाधान करना था।

परियोजना के लाभों की दी गई जानकारी

ग्राम सभा के दौरान अधिकारियों ने रैयतों को रेल लाइन परियोजना की आवश्यकता, इसके संभावित लाभ और भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया से जुड़े प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। बताया गया कि इस परियोजना से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और आवागमन की सुविधा बेहतर होगी।

रैयतों की शंकाओं का समाधान

बैठक में उपस्थित रैयतों ने भूमि अधिग्रहण को लेकर अपनी जिज्ञासाएं और आशंकाएं सामने रखीं। अधिकारियों ने सभी सवालों का संतोषजनक जवाब देते हुए उनकी चिंताओं को दूर करने का भरोसा दिलाया।

सर्वसम्मति से मिली मंजूरी

विस्तृत चर्चा के बाद सभी रैयतों ने रेल लाइन निर्माण के लिए अपनी सहमति प्रदान कर दी। इससे परियोजना के कार्यान्वयन की दिशा में एक अहम कदम पूरा हो गया है।

अधिकारियों और ग्रामीणों की रही मौजूदगी

ग्राम सभा में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के अलावा बहरागोड़ा के अंचल अधिकारी, दक्षिण पूर्व रेलवे खड़गपुर के सहायक अधिशासी अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी और संबंधित गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

(Budamara Chakulia rail line project, land acquisition Jharkhand, East Singhbhum railway project, Chakulia railway line news, villagers consent railway project India, railway development Jharkhand, land acquisition consent villagers, Indian Railways new line project, Baharagora rail connectivity, infrastructure development Jharkhand, बुड़ामारा चाकुलिया रेल लाइन परियोजना, झारखंड भूमि अधिग्रहण खबर, पूर्वी सिंहभूम रेलवे प्रोजेक्ट, चाकुलिया रेल लाइन समाचार, रैयतों की सहमति रेल परियोजना, झारखंड में रेलवे विकास, जमीन अधिग्रहण सहमति, बहरागोड़ा रेल कनेक्टिविटी, नई रेल लाइन झारखंड, ग्रामीणों की मंजूरी रेल परियोजना)

The post Rail line project near Jamshedpur: बुड़ामारा–चाकुलिया रेल लाइन को मिली रैयतों की सहमति, परियोजना को मिली गति appeared first on Udit Vani.

RAIL NEWS: मेमू ट्रेनों में अब दो पायलट अनिवार्य, रेलवे का बड़ा फैसला, सुरक्षा बढ़ेगी, यात्रियों को मिलेगा भरोसेमंद सफर
उदित वाणी, जमशेदपुर : यात्री सुरक्षा और सुरक्षित रेल परिचालन को मजबूत करने की दिशा में दक्षिण-पूर्व रेलवे ने एक अहम और ऐतिहासिक फैसला लिया है. अब जोन की सभी मेमू ट्रेनों में लोको पायलट के साथ सहायक लोको पायलट की तैनाती अनिवार्य कर दी गई है. रेलवे मुख्यालय में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान उच्चस्तरीय कमेटी ने इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी दे दी.

अब तक रेलवे के नियमों के अनुसार कम दूरी की मेमू ट्रेनों का संचालन केवल एक लोको पायलट के जिम्मे होता था, जबकि 200 किलोमीटर या उससे अधिक दूरी की ट्रेनों में ही दो पायलटों की व्यवस्था लागू थी. इस व्यवस्था को लेकर लंबे समय से सवाल उठ रहे थे.

ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (अलारसा) लगातार इस नियम का विरोध कर रहा था. संगठन का मानना था कि दूरी चाहे कम हो या ज्यादा, ट्रेन संचालन में दो प्रशिक्षित क्रू मेंबर्स की मौजूदगी अनिवार्य होनी चाहिए ताकि किसी भी आपात स्थिति से बेहतर तरीके से निपटा जा सके.

इसी बीच 4 नवंबर 2025 को दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में हुई एक गंभीर रेल दुर्घटना ने इस मुद्दे को और गंभीर बना दिया था, जब एक मेमू ट्रेन खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी. हालांकि उस ट्रेन में दोनों पायलट मौजूद थे, फिर भी इस घटना ने सुरक्षा मानकों की समीक्षा की आवश्यकता को उजागर किया.

नए निर्णय के बाद लोको पायलटों पर मानसिक दबाव कम होगा, साथ ही तकनीकी और मानवीय निगरानी भी अधिक प्रभावी हो सकेगी. अलारसा ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे रेल सुरक्षा की दिशा में एक बड़ी जीत बताया है.

The post RAIL NEWS: मेमू ट्रेनों में अब दो पायलट अनिवार्य, रेलवे का बड़ा फैसला, सुरक्षा बढ़ेगी, यात्रियों को मिलेगा भरोसेमंद सफर appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR : रेल लाइन से तांबा चोरी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटानगर में रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता से तांबा तार चोरी की एक वारदात का खुलासा हुआ है। परसूडीह थाना क्षेत्र के मकदमपुर स्थित रेल लाइन से चोरी करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गोलमुरी निवासी अजय कालंदी और जुगसलाई निवासी अमीर खान के रूप में हुई है।

आरपीएफ टीम ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से करीब पांच मीटर तांबा तार और एक हेक्सा ब्लेड बरामद किया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की बात स्वीकार की है। इस संबंध में रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

The post JAMSHEDPUR : रेल लाइन से तांबा चोरी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.