National Archives - Udit Vani

झारखंड के खिलाड़ियों का पारा लॉन बाउल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, जीते पदक
उदित वाणी, जमशेदपुर/गुवाहाटी: असम के गुवाहाटी स्थित अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सरूसजाई में 25 से 28 मार्च तक आयोजित द्वितीय पारा लॉन बाउल राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2026 में झारखंड के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए. प्रतियोगिता का आयोजन पारा इंडियन लॉन बॉल फेडरेशन के तत्वावधान में असम पारा लॉन बॉल द्वारा किया गया.

झारखंड की ओर से पवन लकड़ा, मुकेश कंचन और अनिता तिर्की ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और विभिन्न श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन किया.

खिलाड़ियों का प्रदर्शन

बी 6 श्रेणी की एकल प्रतियोगिता में पवन लकड़ा ने मध्य प्रदेश के साथ ड्रॉ खेला और दिल्ली को हराकर कांस्य पदक हासिल किया.

बी 7 श्रेणी की एकल स्पर्धा में मुकेश कंचन ने दिल्ली और उत्तराखंड को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया.

वहीं बी 8 श्रेणी में अनिता तिर्की ने उत्तराखंड को हराने के बाद फाइनल में दिल्ली से मुकाबला किया और रजत पदक जीता.

इसके अलावा बी 7 श्रेणी की डबल स्पर्धा में मुकेश कंचन और पवन लकड़ा की जोड़ी ने असम और मध्य प्रदेश को हराते हुए रजत पदक हासिल किया.

पदाधिकारियों ने दी बधाई

इस उपलब्धि पर पैरालंपिक कमिटी झारखंड के अध्यक्ष जटा शंकर तथा झारखंड लॉन बॉलिंग फेडरेशन के डॉ. मधुकांत पाठक, राहुल मेहता और सरिता सिन्हा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. झारखंड के खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है.

The post झारखंड के खिलाड़ियों का पारा लॉन बाउल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, जीते पदक appeared first on Udit Vani.

राष्ट्रीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता : झारखंड की जूनियर खो-खो टीम ओड़िशा के लिए रवाना
उदित वाणी, सरायकेला : झारखंड की जूनियर खो-खो टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टाटानगर रेलवे स्टेशन से ढेंकनाल, आठगढ़ और कटक, ओड़िशा के लिए रवाना हुई. यह प्रतियोगिता 30 मार्च से 2 अप्रैल तक आठगढ़ और कटक में आयोजित होगी.

महासचिव ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

खो-खो झारखंड के महासचिव सुरेश नारायण चौधरी ने टीम के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और टीम के हौसले को बढ़ाने के लिए स्वयं कटक, ओड़िशा के लिए रवाना हुए. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेलने की पोशाक भी प्रदान की.

टीम में शामिल खिलाड़ी और पदाधिकारी

बालक खिलाड़ी:

सागर सोरेन, रवि किस्कू, शिवम हंसदा, जितेन्द्रनाथ बाउरी, अभिषेक मिंज, अमित कुमार बाउरी, प्रेम प्रकाश महतो, मिथिलेश कुमार, अंश कुमार, सनी कुमार, आमंत सौरव, सचिन कुमार

कोच – उत्पल रजक

मैनेजर – सुमित कुमार

महिला खिलाड़ी:

करीना किस्कू, चांदनी महाली, रुपमणि मुर्मू, सरस्वती हेंब्रम, संध्या रानी, दीपिका कुमारी, प्रतिभा कुमारी, रानी कुमारी, स्वाति कुमारी, कोमल कुमारी, विनीता कुमारी, काजल भारती

कोच – सीता रानी बास्के

मैनेजर – निर्मल कुमार

The post राष्ट्रीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता : झारखंड की जूनियर खो-खो टीम ओड़िशा के लिए रवाना appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर: अरका जैन विश्वविद्यालय की रिमझिम कुमारी बनीं झारखंड हैंडबॉल टीम की कप्तान; बरेली में संभालेंगी कमान
उदित वाणी, जमशेदपुर : खेल के मैदान से अरका जैन विश्वविद्यालय के लिए एक गौरवान्वित करने वाली खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय की बीबीए (बैच 2024-27) की छात्रा रिमझिम कुमारी का चयन आगामी 54वीं सीनियर महिला नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम के कप्तान के रूप में किया गया है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के बरेली में 30 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने जा रही है। रिमझिम की इस उपलब्धि ने न केवल विश्वविद्यालय प्रबंधन बल्कि पूरे झारखंड के खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ा दी है।

हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में आयोजित होने वाली यह चैंपियनशिप देश की सबसे महत्वपूर्ण हैंडबॉल प्रतियोगिताओं में से एक है, जिसमें विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की दिग्गज टीमें हिस्सा लेंगी। रिमझिम कुमारी, जो अपनी आक्रामक खेल शैली और सटीक रणनीति के लिए जानी जाती हैं, अब राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड की टीम की कमान संभालते हुए राज्य को स्वर्ण पदक दिलाने का प्रयास करेंगी। उनकी कप्तानी में टीम का चयन कड़े ट्रायल और प्रदर्शन के आधार पर किया गया है, जो उनके खेल के प्रति समर्पण और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।

(Rimjhim Kumari Handball Captain, 54th Senior Women’s National Handball Championshipरिमझिम कुमारी हैंडबॉल कप्तान, 54वीं सीनियर महिला नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप, Arka Jain University Jamshedpur sports news, Jharkhand Handball team 2026, अरका जैन यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स, झारखंड हैंडबॉल टीम बरेली, Senior National Handball Championship Bareilly dates, Arka Jain University BBA student achievement, राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता बरेली 2026, अरका जैन विश्वविद्यालय रिमझिम कुमारी)

The post जमशेदपुर: अरका जैन विश्वविद्यालय की रिमझिम कुमारी बनीं झारखंड हैंडबॉल टीम की कप्तान; बरेली में संभालेंगी कमान appeared first on Udit Vani.

Jharkhand : परिवार नियोजन कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने हेतु DPMU कोऑर्डिनेटर का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न
उदित वाणी, रांची: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अंतर्गत परिवार नियोजन कार्यक्रम को सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से डीपीएमयू (DPMU) कोऑर्डिनेटरों के लिए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया. यह प्रशिक्षण 18 मार्च से 20 मार्च 2026 तक आईपीएच कॉन्फ्रेंस रूम, नामकुम में आयोजित हुआ.

मिशन निदेशक ने अपने संबोधन में कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम राज्य के स्वास्थ्य तंत्र का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है. इसके प्रभावी क्रियान्वयन से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में व्यापक सुधार संभव है. उन्होंने सभी डीपीएमयू कोऑर्डिनेटरों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने जिलों में कार्यक्रम की गतिविधियों का बेहतर समन्वयन, प्रभावी क्रियान्वयन एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करें.

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर विशेष फोकस

प्रशिक्षण के दौरान मिशन निदेशक ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के सुदृढ़ीकरण, गुणवत्ता सुधार एवं सेवा वितरण को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में डीपीएमयू कोऑर्डिनेटरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है.

विशेषज्ञों ने दी विस्तृत जानकारी

प्रशिक्षण में विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने प्रशिक्षक के रूप में भाग लिया. इनमें डॉ. पुष्पा (स्टेट नोडल ऑफिसर, ट्रेनिंग/RTI), गुंजन खलखो (SFPC, NHM), सुदीप सान्याल (IPE Global), सुचंद्रा पांडा (ट्रेनिंग कंसल्टेंट, NHM), महर्षि रमण (SFM, NHM), नील रंजन सिंह (JMHIPDCL) और सुबोध कुमार (SDM, NHM) सहित कम्युनिटी मोबिलाइजेशन सेल, आईईसी सेल एवं एनयूएचएम सेल के राज्य नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे.

इस दौरान प्रतिभागियों को परिवार नियोजन कार्यक्रम से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं. साथ ही विभिन्न सेल द्वारा अपने-अपने कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साझा की गई.

डीपीएमयू कोऑर्डिनेटरों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

प्रशिक्षण में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत सभी गतिविधियों का समन्वय, क्रियान्वयन एवं संपादन डीपीएमयू कोऑर्डिनेटरों द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा. इसके साथ ही व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल (CPHC) के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के सुदृढ़ीकरण की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गई.

गैप एनालिसिस और NQAS प्रमाणन पर जोर

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का गैप एनालिसिस कर अवसंरचना, स्टाफिंग, ब्रांडिंग एवं उपकरणों की उपलब्धता से संबंधित जानकारी संबंधित चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC) को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए. इसके अलावा अधिक से अधिक केंद्रों का NQAS प्रमाणन सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया, ताकि आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें.

The post Jharkhand : परिवार नियोजन कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने हेतु DPMU कोऑर्डिनेटर का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न appeared first on Udit Vani.

राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप का भव्य समापन, इथन वाज़ और शुभी गुप्ता बने राष्ट्रीय चैंपियन
उदित वाणी, जमशेदपुर : वेव इंटरनेशनल में आयोजित राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप 2025 का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 24 दिसंबर को गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि रहे, जबकि रक्षा मंत्री श्री संजय सेठ तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सरयू राय की उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई. सभी अतिथियों का गुलदस्ता एवं शॉल भेंट कर सम्मान किया गया.

श्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि शतरंज भारत की देन है, जो धैर्य, रणनीति, एकाग्रता एवं मानसिक संतुलन सिखाता है. श्री संजय सेठ ने भविष्य में बड़े आयोजनों के लिए केंद्र सरकार का समर्थन देने का आश्वासन दिया तथा आयोजन समिति को बधाई दी.

बालक एवं बालिका वर्ग के विजेता

बालक वर्ग में गोवा के आईएम इथन वाज़ (रेटिंग 2500, 10.5 अंक) राष्ट्रीय चैंपियन बने. प्रथम उपविजेता आईएम मयंक चक्रवर्ती (असम, रेटिंग 2465, 9 अंक) तथा द्वितीय उपविजेता विग्नेश अद्वैत वेमुला (तेलंगाना, रेटिंग 2428, 8.5 अंक) रहे.

बालिका वर्ग में यूपी की डब्ल्यूएफएम शुभी गुप्ता (रेटिंग 2259, 9.5 अंक) चैंपियन बनीं. प्रथम उपविजेता डब्ल्यूएफएम निवेदिता वी.सी. (तमिलनाडु, रेटिंग 2003, 9 अंक) तथा द्वितीय उपविजेता डब्ल्यूसीएम प्रतीती बोरदोलोई (कर्नाटक, रेटिंग 2043, 8.5 अंक) रहीं. विजेताओं को ट्रॉफी, नकद पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए.

जिला शतरंज संघ की भूमिका उल्लेखनीय

सरायकेला-खरसावां जिला शतरंज संघ के पदाधिकारी शंभूनाथ सिंह (पेट्रॉन-इन-चीफ), एन.के. सिंह एवं राजीव कुमार वर्मा (पेट्रॉन), मनोज कुमार (अध्यक्ष) सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे. अतिथियों ने संघ के प्रयासों की सराहना करते हुए जिले को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर स्थापित करने का उल्लेख किया.

The post राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप का भव्य समापन, इथन वाज़ और शुभी गुप्ता बने राष्ट्रीय चैंपियन appeared first on Udit Vani.

National Junior Chess Championship : दसवें राउंड में शीर्ष मुकाबलों ने बदली खिताबी तस्वीर, इथन वाज़ शीर्ष पर मजबूत, शुभी गुप्ता की बढ़त बरकरार
उदित वाणी, सरायकेला-खरसावां : राष्ट्रीय जूनियर शतरंज चैंपियनशिप के दसवें राउंड के शीर्ष मुकाबलों ने खिताबी दौड़ को नया मोड़ दिया. बालक वर्ग में गोवा के इथन वाज़ ने शानदार जीत के साथ पहला स्थान मजबूत किया, जबकि बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश की शुभी गुप्ता ने अपनी बढ़त बरकरार रखी. प्रतियोगिता अब निर्णायक दौर में प्रवेश कर चुकी है.

बालक वर्ग में गोवा के अंतरराष्ट्रीय मास्टर इथन वाज़ (रेटिंग 2500) ने काले मोहरों से गुजरात के एफएम विवान विशाल शाह (रेटिंग 2327) को हराया. इस जीत से इथन के 8½ अंक हो गए. असम के आईएम मयंक चक्रवर्ती (रेटिंग 2465) ने आंध्र प्रदेश के एफएम आदित्य वरुण गम्पा को मात देकर 7½ अंक जुटाए. महाराष्ट्र के एफएम जयवीर महेंद्रु (रेटिंग 2237) ने बड़ा उलटफेर करते हुए आंध्र प्रदेश के आईएम मोहम्मद इमरान (रेटिंग 2473) को हराया.

दसवें राउंड के बाद बालक वर्ग में इथन वाज़ पहले, मयंक चक्रवर्ती दूसरे तथा तेलंगाना के विग्नेश अद्वैत वेमुला तीसरे स्थान पर हैं.

बालिका वर्ग के शीर्ष बोर्ड पर महाराष्ट्र की दिव्या पाटिल (रेटिंग 1846) और उत्तर प्रदेश की डब्ल्यूएफएम शुभी गुप्ता (रेटिंग 2259) के बीच ड्रॉ रहा, शुभी के 8 अंक बने. त्रिपुरा की डब्ल्यूएफएम अर्शिया दास (रेटिंग 2232) ने पश्चिम बंगाल की मृत्तिका मलिक को हराया, जबकि तमिलनाडु की डब्ल्यूएफएम निवेदिता वीसी (रेटिंग 2003) ने दिल्ली की साची जैन को मात दी.

दसवें राउंड के बाद शुभी गुप्ता पहले, निवेदिता वीसी दूसरे तथा दिव्या पाटिल तीसरे स्थान पर कायम हैं. अंतिम राउंड्स में रोमांच चरम पर होगा.

The post National Junior Chess Championship : दसवें राउंड में शीर्ष मुकाबलों ने बदली खिताबी तस्वीर, इथन वाज़ शीर्ष पर मजबूत, शुभी गुप्ता की बढ़त बरकरार appeared first on Udit Vani.

नेशनल जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में सातवें दौर के बाद खिताबी जंग तेज
उदित वाणी, सरायकेला-खरसावां : नेशनल जूनियर शतरंज चैंपियनशिप अपने निर्णायक चरण की ओर बढ़ते हुए रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है. सातवें दौर के मुकाबलों में बालक और बालिका दोनों वर्गों में शीर्ष वरीय खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त रणनीतिक संघर्ष देखने को मिला. प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) श्री शक्ति प्रसाद सेनापति ने किया. उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, धैर्य और खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया.

बालक वर्ग में अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स का दबदबा

बालक वर्ग में इंटरनेशनल मास्टर्स ने अपने अनुभव और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया.

गोवा के इंटरनेशनल मास्टर एथन वाज़ (रेटिंग 2500) ने असम के इंटरनेशनल मास्टर मयंक चक्रवर्ती (रेटिंग 2465) को पराजित कर 6.5 अंक हासिल किए. लंबे समय तक संतुलित चले इस मुकाबले में एथन की सटीक गणनाओं ने उन्हें अंततः जीत दिलाई.

आंध्र प्रदेश के इंटरनेशनल मास्टर मोहम्मद इमरान (रेटिंग 2473) ने पश्चिम बंगाल के सोहम रॉय (रेटिंग 2115) को हराकर 6 अंक पूरे किए. वहीं, तमिलनाडु के फाइड मास्टर अर्नव महेश्वरी (रेटिंग 2237) ने महाराष्ट्र के फाइड मास्टर जयवीर महेंद्रु (रेटिंग 2328) को पराजित कर शीर्ष तीन में अपनी दावेदारी मजबूत की.

अंक तालिका (बालक वर्ग, सातवें दौर के बाद):

1. गोवा के एथन वाज़ – 6.5 अंक

2. असम के मयंक चक्रवर्ती – 6 अंक

3. उत्तर प्रदेश के अर्नव अग्रवाल -6 अंक

बालिका वर्ग में संतुलित मुकाबले

बालिका वर्ग में सातवें दौर के मुकाबले बेहद संतुलित रहे, जहाँ अधिकतर शीर्ष बोर्डों पर खेल ड्रॉ पर समाप्त हुए.

उत्तर प्रदेश की विमेन फाइड मास्टर शुभी गुप्ता (रेटिंग 2259) और पश्चिम बंगाल की मृत्तिका मलिक (रेटिंग 2011) के बीच शीर्ष बोर्ड का मुकाबला ड्रॉ रहा. इस परिणाम के बाद शुभी गुप्ता 6.5 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई हैं.

दिल्ली की विमेन फाइड मास्टर साची जैन (रेटिंग 2080) ने तेलंगाना की एरीना इंटरनेशनल मास्टर शारण्य गाडे (रेटिंग 1950) को पराजित कर 6 अंक हासिल किए और शीर्ष तीन में प्रवेश किया. वहीं, आंध्र प्रदेश की विमेन कैंडिडेट मास्टर सर्व्याशी भीमरासेट्टी (रेटिंग 2005) और तेलंगाना की नरहरी गीतिका हसिनी (रेटिंग 1858) के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा. दोनों खिलाड़ियों को 5.5 अंक मिले.

अंक तालिका (बालिका वर्ग, सातवें दौर के बाद):

1. उत्तर प्रदेश की शुभी गुप्ता – 6.5 अंक

2. पश्चिम बंगाल की मृत्तिका मलिक -6 अंक

3. दिल्ली की साची जैन – 6 अंक

निर्णायक दौर की ओर बढ़ती चैंपियनशिप

सातवें दौर के बाद खिताबी जंग और भी तेज हो गई है. अब प्रत्येक दौर के अंक निर्णायक साबित होंगे. शीर्ष वरीय खिलाड़ियों के लिए यह दौर रणनीति और मानसिक मजबूती की परीक्षा बन गया है. शतरंज प्रेमियों की निगाहें अब अगले दौर के मुकाबलों पर टिकी हैं, जो इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप की दिशा निर्धारित करेंगे.

The post नेशनल जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में सातवें दौर के बाद खिताबी जंग तेज appeared first on Udit Vani.

गांव, गरीब, किसान का विकास कांग्रेस को पसंद नहीं -आदित्य साहू
तुष्टीकरण के कारण कांग्रेस को राम नाम से चिढ़

उदित वाणी, नई दिल्ली : भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने उच्च सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रस्तुत “गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन” (G RAM G) विधेयक के समर्थन में अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि इस योजना से गांव, गरीब और किसानों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन का मार्ग खुलेगा.

साहू ने कहा कि जो गरीबी में जन्म लेता है, पलता है और बढ़ता है, वही गरीबी का दर्द समझता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गरीबी को नजदीक से देखा है, इसलिए वे गरीबों के सच्चे हितैषी हैं. उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना कांग्रेस शासन में 2007 में शुरू हुई थी, लेकिन यह भ्रष्टाचार और बिचौलियों की लूट का माध्यम बनकर रह गई. झारखंड में इस योजना में व्यापक स्तर पर फर्जीवाड़ा हुआ है, जहां मजदूरों को काम देने की बजाय जेसीबी और डंपर से कार्य कराए गए.

भाजपा सांसद ने कहा कि ऐसी लूट को रोकने और वास्तविक रूप से गरीबों को रोजगार देने के लिए ही नई योजना “जी राम जी” लाई गई है. इस योजना में मजदूरों को अब 125 दिन रोजगार मिलेगा. हर पंचायत में साल में दो बार ऑडिट होगा, योजनाओं को जीपीएस और मोबाइल तकनीक से जोड़ा जाएगा तथा भ्रष्टाचार रोकने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस योजना में पारदर्शिता की पूरी गारंटी है और दलालों-बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी.

साहू ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को न राम पसंद हैं, न गरीबों का विकास. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण का विरोध किया, उद्घाटन का निमंत्रण ठुकराया और अब भी राम नाम से चिढ़ रखती है. महात्मा गांधी ने अपने अंतिम समय में ‘हे राम’ कहा था, क्योंकि राम भारत की आत्मा और पहचान हैं. भाजपा सरकार ने उसी रामलला को तंबू से निकालकर भव्य मंदिर में विराजमान कराया.

सांसद साहू ने कांग्रेस नेतृत्व पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता सोने की चम्मच लेकर जन्मे हैं, इसलिए उन्हें गांवों की स्थिति का अंदाज नहीं है. उन्होंने कहा कि जब भी गांव के विकास की बात होती है, कांग्रेस विरोध करती है. इसी कारण देश में “कांग्रेस मुक्त भारत” का सपना साकार हो रहा है.

साहू ने अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को ग्रामीण विकास के इस ऐतिहासिक प्रयास के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह विधेयक न्यू इंडिया के सशक्त, आत्मनिर्भर गांवों की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा.

The post गांव, गरीब, किसान का विकास कांग्रेस को पसंद नहीं -आदित्य साहू appeared first on Udit Vani.

राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के तीसरे दिन बालक वर्ग में दिशांक की अप्रत्याशित जीत
उदित वाणी, जमशेदपुर : राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के तीसरे दिन वेव इंटरनेशनल में चल रही प्रतिस्पर्धा और अधिक रोमांचक होती नजर आई. हर राउंड के साथ अंक तालिका में बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे मुकाबले और भी कड़े हो गए हैं. शीर्ष बोर्डों पर खेले जा रहे खेलों में रणनीति, धैर्य और समय प्रबंधन की कड़ी परीक्षा होती दिखाई दी. इस अवसर पर सुरदिब प्राकृतिक प्रोडक्ट्स की प्रबंध निदेशक ज्योति बाला बतौर अतिथि उपस्थित थी. उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया, बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी तथा ओपनिंग मूव के साथ दिन के खेल की औपचारिक शुरुआत की.

17 दिसंबर 2025 को खेले गए राउंड–2 में बालक वर्ग में आईएम ईथन वाज़ और आईएम मयंक चक्रवर्ती ने अपने अनुभव का लाभ उठाते हुए जीत दर्ज की, जबकि विग्नेश अद्वैत वेमुला और अरुल आनंद एस.पी.के. के बीच लंबा चला मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ.बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश से डब्ल्यूएफएम शुभी गुप्ता, दिल्ली की डब्ल्यूएफएम साची जैन और कर्नाटक की डब्ल्यूसीएम प्रतीती बोर्डोलोई की जीत ने प्रतियोगिता को और रोचक बना दिया.

चौथे राउंड में कई चौकाने वाले परिणाम

चौथे राउंड में बालक वर्ग में शीर्ष बोर्ड पर गोवा के आईएम ईथन वाज़ और केरल के सी.एम आदिक थियोफेन लेनिन के बीच हुआ ड्रॉ मुकाबला दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहा. वहीं तीसरे बोर्ड पर महाराष्ट्र के दिशांक सचिन बजाज द्वारा अपने ही राज्य के एफएम शार्नार्थी विरेश को पराजित करना दिन का सबसे चौंकाने वाला परिणाम माना गया, जिससे अंक तालिका में बड़ा फेरबदल देखने को मिला. बालिका वर्ग में डब्ल्यूएफएम शुभी गुप्ता, डब्ल्यूसीएम श्रव्यश्री भीमरसेट्टी और डब्ल्यूएफएम यश ज्योति बिर की जीत के साथ खिताबी दौड़ और अधिक प्रतिस्पर्धात्मक हो गई.

मानसिक संतुलन के सत्र भी

प्रतियोगिता के साथ-साथ खिलाड़ियों के मानसिक संतुलन पर भी विशेष ध्यान दिया गया. इसी क्रम में फिटनेस न्यूट्रिशन क्लब की रजनी भदानी द्वारा एक मेंटल हेल्थ एवं वेलनेस सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों से भी संवाद किया गया. सत्र के दौरान बताया गया कि लंबे और तनावपूर्ण मुकाबलों के बीच मानसिक दबाव से कैसे बचा जाए, एकाग्रता को कैसे बनाए रखा जाए तथा संतुलित और पौष्टिक आहार किस प्रकार बेहतर प्रदर्शन में सहायक होता है.

The post राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के तीसरे दिन बालक वर्ग में दिशांक की अप्रत्याशित जीत appeared first on Udit Vani.

54वीं राष्ट्रीय जूनियर शतरंज एवं 39वीं राष्ट्रीय बालिका शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे राउंड में हुए रोमांचक मुकाबले
उदित वाणी, जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां में आयोजित 54वीं राष्ट्रीय जूनियर शतरंज एवं 39वीं राष्ट्रीय बालिका शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे राउंड के मुकाबले आज खेले गए, जिनमें कई कड़े और रोमांचक मैच देखने को मिले. आज प्रतियोगिता स्थल का निरीक्षण करने के लिए सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत भी पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने आयोजन की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और प्रतियोगिता के सुचारु संचालन की सराहना की.

जूनियर ओपन वर्ग में इथन वाज़ (रेटिंग 2500) ने शौर्य पॉल (रेटिंग 1969) को पराजित किया. वहीं मयंक चक्रवर्ती (रेटिंग 2465) ने मेहुल सोंधी (रेटिंग 1961) के खिलाफ जीत दर्ज की. दिन का एक बड़ा उलटफेर तब देखने को मिला जब मॉक्सिट शाह (रेटिंग 1974) ने उच्च रेटिंग वाले विग्नेश अद्वैत वेमुला (रेटिंग 2428) को मात दी. बालिका वर्ग में भी मुकाबले बेहद प्रतिस्पर्धात्मक रहे. सुनेत्रा डे (रेटिंग 1871) ने शेराली पटनायक (रेटिंग 2270) को हराकर सबको चौंका दिया. डब्ल्यूएफएम शुवी गुप्ता ने श्रेया जी. हिप्परागी के खिलाफ जीत दर्ज की, जबकि डब्ल्यूसीएम स्वरा लक्ष्मी एस. नायर (रेटिंग 2113) ने अश्विनिका मणि आर. (रेटिंग 1848) को पराजित किया.प्रतियोगिता के आगामी राउंड में और भी रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद की जा रही है, जहां देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी खिताब की दौड़ में अपनी दावेदारी मजबूत करेंगे.

The post 54वीं राष्ट्रीय जूनियर शतरंज एवं 39वीं राष्ट्रीय बालिका शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे राउंड में हुए रोमांचक मुकाबले appeared first on Udit Vani.