MGM Hospital Jamshedpur Archives - Udit Vani

JAMSHEDPUR: एमजीएम अस्पताल में हड़कंप, छठे तल्ले से अचानक गायब हुआ पैर का मरीज, बेसमेंट के बंद गेट के पास मिला सुरक्षित
उदित वाणी जमशेदपुर:  डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार देर रात एक मरीज के अचानक लापता हो जाने से परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल के छठे तल्ले में भर्ती सिदगोड़ा बागान एरिया निवासी 55 वर्षीय मरीज राजेंद्र प्रसाद राठौर रात के दौरान वार्ड से गायब हो गया, जिसके बाद परिजन पूरी रात अस्पताल परिसर में उसकी तलाश करते रहे। परिजनों ने मरीज को भूतल से लेकर सातवें तल्ले तक खोजा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

मरीज के चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी। हालांकि, रात में इसकी सूचना अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मियों या होमगार्ड जवानों को नहीं दी गई, जिससे खोजबीन में देरी हुई। रविवार सुबह मामले की जानकारी मिलने पर होमगार्ड जवानों के प्रभारी दिग्विजय पांडेय ने तत्काल खोज अभियान शुरू कराया। उनके निर्देश पर मुकेश पांडेय, प्रदीप कुमार मिश्रा और सूरज कुमार सहित अन्य जवानों ने तत्परता से अस्पताल परिसर के विभिन्न हिस्सों में तलाश शुरू की। जांच के दौरान मरीज इमरजेंसी वार्ड के नीचे स्थित बेसमेंट के बंद गेट के पास मिला।

मरीज के सकुशल मिलने के बाद उनके भाई योगेंद्र प्रसाद राठौर के हवाले कर दिया गया। परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए सुरक्षाकर्मियों का आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार, मरीज पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती था और लगातार वार्ड में रहने के कारण ऊब गया था। इसी दौरान वह सीढ़ियों के सहारे छठे तल्ले से नीचे उतरते-उतरते बेसमेंट तक पहुंच गया। बेसमेंट के गेट पर ताला लगा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और वहीं फंस गया।

समय रहते खोजबीन होने से मरीज सुरक्षित मिल गया और एक बड़ी अनहोनी टल गई। योगेंद्र के मुताबिक पैर में चोट लगने के बाद उसमें संक्रमण की वजह से मरीज की हालत नाजुक हो गई है और डॉक्टर ने रविवार को ही सर्जरी का मामला बताते हुए डिस्चार्ज करने की जानकारी दी थी, संभवतः उसी कारण से मरीज अपने वार्ड से भाग गए थे।

The post JAMSHEDPUR: एमजीएम अस्पताल में हड़कंप, छठे तल्ले से अचानक गायब हुआ पैर का मरीज, बेसमेंट के बंद गेट के पास मिला सुरक्षित appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: एमजीएम अस्पताल में घंटों बंद रहा सेंट्रलाइज्ड एसी, मरीजों में मचा हड़कंप
उदित वाणी, जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल में मंगलवार देर रात से सेंट्रलाइज्ड एसी सिस्टम बंद रहने के कारण मरीजों, उनके परिजनों के साथ-साथ अस्पतालकर्मियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी और उमस के बीच आईसीयू, बर्न वार्ड समेत कई महत्वपूर्ण वार्डों की एयर कंडीशनिंग व्यवस्था ठप हो जाने से पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि बुधवार सुबह से ही अधिकारी और कर्मचारी पानी की व्यवस्था को लेकर लगातार संपर्क साधते नजर आए। अस्पताल में घंटों तक एसी बंद रहने से संवेदनशील वार्डों में भर्ती मरीजों की परेशानी और बढ़ गई।

जानकारी के अनुसार, सबसे अधिक दिक्कत आईसीयू और बर्न वार्ड में भर्ती मरीजों को हुई। चिकित्सकीय मानकों के अनुसार इन वार्डों में नियंत्रित तापमान बनाए रखना अत्यंत आवश्यक होता है, क्योंकि यहां गंभीर अवस्था के मरीज भर्ती रहते हैं। विशेष रूप से बर्न वार्ड के मरीजों के लिए ठंडा एवं स्वच्छ वातावरण उपचार का अहम हिस्सा माना जाता है। इसके बावजूद लंबे समय तक एसी बंद रहने से मरीज बेहाल रहे।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, अस्पताल में एक बार फिर पानी की किल्लत उत्पन्न होने के कारण सेंट्रलाइज्ड एसी सिस्टम प्रभावित हो गया, जिससे कई वार्डों की कूलिंग व्यवस्था ठप पड़ गई। रात से लेकर बुधवार दोपहर तक मरीजों और उनके परिजनों को गर्मी और उमस से जूझना पड़ा। कई परिजन हाथ से पंखा झलते दिखाई दिए।

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। उनका कहना था कि गंभीर मरीजों के वार्डों में भी ऐसी स्थिति उत्पन्न होना स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर करता है।

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे नगर निगम का पानी का टैंकर पहुंचने के बाद स्थिति में सुधार शुरू हुआ और करीब एक बजे के बाद एसी व्यवस्था बहाल हो सकी। इसके बाद मरीजों और परिजनों ने राहत की सांस ली।

हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर एमजीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि अस्पताल में पानी संकट, उपकरणों की खराबी और अव्यवस्थाओं को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें सामने आती रही हैं। अब आईसीयू और बर्न वार्ड जैसे संवेदनशील विभागों में एसी बंद होने की घटना ने मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

The post JAMSHEDPUR: एमजीएम अस्पताल में घंटों बंद रहा सेंट्रलाइज्ड एसी, मरीजों में मचा हड़कंप appeared first on Udit Vani.

गालूडीह में सर्पदंश से सबर महिला की मौत, तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
उदित वाणी, जमशेदपुर: घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत गालूडीह थाना क्षेत्र में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान केशपुर स्थित बागालगोड़ा निवासी 30 वर्षीय गौरी सबर के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों के अनुसार मंगलवार देर रात गौरी सबर अपने घर में जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रही थी।

इसी दौरान करीब तीन बजे उसकी नींद खुली तो उसने महसूस किया कि किसी जहरीले सांप ने उसके कंधे पर डस लिया है। महिला के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य जाग गए। लाइट जलाने पर बिस्तर से कुछ दूरी पर एक जहरीला सांप रेंगता हुआ दिखाई दिया। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हालांकि एमजीएम अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर ही चित्ती सांप को मार डाला। बुधवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के तीन छोटे बच्चे हैं। मां की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

The post गालूडीह में सर्पदंश से सबर महिला की मौत, तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री JP नड्डा को सौंपा ज्ञापन, कोल्हान में AIIMS स्तर की स्वास्थ्य सुविधा की मांग तेज
उदित वाणी, जमशेदपुर : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दुलाल भुईयां ने कोल्हान क्षेत्र में एम्स स्तर की स्वास्थ्य सुविधा स्थापित करने की मांग को लेकर सोमवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन पहुंचकर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को विस्तृत ज्ञापन सौंपा. उन्होंने साकची स्थित नवनिर्मित एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (MGM Medical College and Hospital) परिसर को सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य संस्थान के रूप में विकसित करने की जोरदार वकालत की.

कोल्हान की 49 लाख आबादी के पास नहीं है गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा

केंद्रीय मंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में दुलाल भुईयां ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले को मिलाकर बने कोल्हान प्रमंडल की आबादी करीब 49 लाख है, लेकिन आज भी क्षेत्र में ऐसा कोई सरकारी अस्पताल नहीं है जहां गंभीर और जटिल बीमारियों का समुचित इलाज उपलब्ध हो सके. बेहतर इलाज के लिए मरीजों को रांची, भुवनेश्वर, कोलकाता, वेल्लोर और दिल्ली जैसे शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ता है.

एमजीएम अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी

दुलाल भुईयां ने बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल वर्षों से क्षेत्र की स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन यहां अब भी सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं, आधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी बनी हुई है. हालांकि नए अस्पताल भवन में लगभग 140 कमरे तैयार किए गए हैं, जिनका उपयोग विभिन्न चिकित्सा सेवाओं के लिए किया जा रहा है, फिर भी हृदय रोग, न्यूरोलॉजी, कैंसर, ट्रॉमा और नेफ्रोलॉजी जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधाएं बेहद सीमित हैं. एमजीएम मेडिकल कॉलेज से हर वर्ष बड़ी संख्या में छात्र डॉक्टर बनकर निकलते हैं, लेकिन बेहतर संसाधनों और अवसरों के अभाव में अधिकांश चिकित्सक दूसरे राज्यों या बड़े संस्थानों का रुख कर लेते हैं. यदि एमजीएम अस्पताल को एम्स स्तर की सुविधाओं से सुसज्जित किया जाता है, तो इससे विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी और चिकित्सा शिक्षा, शोध तथा स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार होगा.

दुलाल भुईयां ने बयां की निजी पीड़ा, सुधीर महतो और रामदास सोरेन का किया उल्लेख

ज्ञापन में दुलाल भुईयां ने अपनी व्यक्तिगत पीड़ा का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी माता स्वर्गीय गोसाई मनी देवी का निधन हृदयाघात (हार्ट अटैक) के कारण हुआ था. उनका मानना है कि यदि कोल्हान क्षेत्र में अत्याधुनिक हृदय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होती, तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि क्षेत्र के हजारों परिवारों की है. इसके साथ ही ज्ञापन में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो, पूर्व मंत्री रामदास सोरेन, पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा तथा एमजीएम अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉ. शिव शंकर प्रसाद जैसे जनप्रतिनिधियों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों का उल्लेख करते हुए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता पर जोर दिया गया.

आदिवासी-मूलवासी बहुल कोल्हान को चरणबद्ध तरीके से मिले एम्स जैसी सुविधा

उन्होंने कहा कि कोल्हान आदिवासी, मूलवासी, दलित, पिछड़ा वर्ग, किसान और मजदूर बहुल क्षेत्र है, जहां बड़ी आबादी आर्थिक रूप से कमजोर है. ऐसे में महंगे निजी अस्पतालों में इलाज कराना अधिकांश लोगों के लिए संभव नहीं है. दुलाल भुईयां ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से आग्रह किया कि साकची स्थित पुराने एमजीएम अस्पताल के स्थान पर विकसित हो रहे नए अस्पताल परिसर को चरणबद्ध तरीके से एम्स जैसी सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं से लैस किया जाए. इससे न केवल कोल्हान, बल्कि झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा.

The post Jamshedpur : पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री JP नड्डा को सौंपा ज्ञापन, कोल्हान में AIIMS स्तर की स्वास्थ्य सुविधा की मांग तेज appeared first on Udit Vani.

एमजीएम अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर उमड़ी भीड़, मरीजों की लंबी कतार से बढ़ी परेशानी
उदित वाणी, जमशेदपुर: रविवार को ओपीडी सेवा बंद रहने के कारण सोमवार सुबह एमजीएम अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह करीब साढ़े आठ बजे से ही रजिस्ट्रेशन काउंटर के बाहर मरीजों की लंबी कतार लग गई। मरीज ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के लिए घंटों लाइन में खड़े नजर आए।

अस्पताल परिसर में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने में होमगार्ड जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अन्य दिनों की तुलना में सोमवार को मरीजों की संख्या अधिक होने से मरीजों के साथ उनके परिजनों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गर्मी और भीड़ के कारण लोगों के पसीने छूटते दिखे।

सोमवार को न्यूरोसर्जरी, नेफ्रोलॉजी, ऑनकोसर्जरी और कार्डियोलॉजी जैसी सुपरस्पेशलिटी ओपीडी सेवाएं संचालित होने के कारण दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। इससे रजिस्ट्रेशन काउंटर और ओपीडी के बाहर पूरे दिन दबाव बना रहा।

The post एमजीएम अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर उमड़ी भीड़, मरीजों की लंबी कतार से बढ़ी परेशानी appeared first on Udit Vani.

बोड़ाम के पंचायत सचिव सुजीत कुमार का हार्ट अटैक से निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
उदित वाणी, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत मुकरुडीह पंचायत के पंचायत सचिव सुजीत कुमार (30) का शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. करीब 2 साल पूर्व नियुक्त हुए सुजीत कुमार के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. बीडीओ किकू महतो ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि सूचना मिलते ही वे तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मुकरुडीह पंचायत की मुखिया बिनता हांसदा ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सुजीत कुमार बेहद मिलनसार और कर्मठ व्यक्ति थे. वे पंचायत मंडप में रहकर पूरी निष्ठा के साथ पंचायत का कार्य संभालते थे. शुक्रवार सुबह भी वे मॉर्निंग वॉक के बाद पंचायत कार्यालय में अपने नियमित कार्यों में जुटे हुए थे. उनके अचानक निधन की खबर से सभी स्तब्ध हैं. मुखिया ने बताया कि आम लोगों के प्रति उनका व्यवहार काफी अच्छा था, जिसके कारण वे पंचायत क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे. परिजनों के अनुसार, सुजीत कुमार पांच भाई-बहनों में मझले थे. उनके एक भाई पुलिस विभाग में कार्यरत हैं, जबकि दूसरे भाई होमगार्ड जवान हैं. उनके पिता भी हाल ही में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे.

The post बोड़ाम के पंचायत सचिव सुजीत कुमार का हार्ट अटैक से निधन, क्षेत्र में शोक की लहर appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: मानसिक बीमारी से परेशान निर्मलनगर निवासी विजय दास ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां निर्मलनगर निवासी विजय दास (53 वर्षीय) ने मंगलवार शाम को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के तुरंत बाद बदहवास परिजन उन्हें फंदे से उतारकर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) लेकर पहुँचे। हालांकि, यहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

मानसिक बीमारी से ग्रसित थे विजय, सोमवार को ही एमजीएम से मिली थी छुट्टी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक विजय दास पेशे से प्लंबर का काम करते थे और उनके तीन बच्चे हैं। पिछले कुछ समय से उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी, जिसके चलते उनका इलाज एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में चल रहा था। मानसिक बीमारी की गंभीरता को देखते हुए बीते गुरुवार को उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के बाद सोमवार को ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी (डिस्चार्ज) दी गयी थी।

पत्नी बच्चों को ट्यूशन छोड़ने गई और पीछे से हो गया हादसा

घटना के वक्त विजय दास अपने घर पर ही थे। मंगलवार शाम को जब उनकी पत्नी अपने बच्चों को ट्यूशन छोड़ने के लिए बाहर गई थीं, इसी बीच सूने घर का फायदा उठाकर विजय ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। निर्मलनगर सुसाइड न्यूज के अनुसार, जब उनकी पत्नी वापस घर लौटीं, तो उन्होंने काफी देर तक मुख्य दरवाजा खटखटाया। भीतर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने शोर मचाया।

पड़ोसियों की मदद से तोड़ा गया दरवाजा, टीएमएच में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

दरवाजा नहीं खोलने पर महिला ने पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों के सहयोग से जब घर का दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर का दृश्य देखकर सबके होश उड़ गये। विजय कमरे में फंदे से लटके हुए थे। आनन-फानन में उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से टीएमएच जमशेदपुर पहुँचाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

माना जा रहा है कि उन्होंने अपनी इस गंभीर मानसिक बीमारी से परेशान होकर ही आत्मघाती कदम उठाया है। जमशेदपुर सीतारामडेरा सुसाइड मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। फिलहाल, बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

The post JAMSHEDPUR: मानसिक बीमारी से परेशान निर्मलनगर निवासी विजय दास ने फांसी लगाकर की खुदकुशी appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर में होमगार्ड जवानों का फूटा गुस्सा: 3 महीने से नहीं मिला वेतन, MGM अस्पताल के जवानों ने बनाई आंदोलन की रणनीति
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर (Jamshedpur) सहित पूरे राज्य में हुए ट्रेज़री घोटाले (Treasury Scam) के बाद विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों का वेतन पिछले करीब तीन माह से अटका हुआ है. इस वित्तीय संकट का सीधा और गंभीर असर अब होमगार्ड जवानों (Home Guard Jawans) पर भी साफ दिखने लगा है. बढ़ती महंगाई के इस दौर में कम वेतन में जैसे-तैसे अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले जवान अब गहरे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. लगातार तीन महीने से सैलरी (Salary) नहीं मिलने के कारण उनकी दैनिक परेशानियां बेहद बढ़ गई हैं.

एमजीएम अस्पताल में तैनात जवानों ने बनाई आंदोलन की रणनीति

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल (MGM Hospital Jamshedpur) में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात करीब 90 होमगार्ड जवानों की इन गंभीर समस्याओं को लेकर सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. यह बैठक होमगार्ड प्रभारी दिग्विजय पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक के दौरान पीड़ित जवानों ने अपनी आर्थिक परेशानियों को खुलकर सबके सामने रखा और सामूहिक रूप से आगे के आंदोलन की रणनीति तैयार की.

लोन की किस्त, बच्चों की फीस और राशन का संकट

बैठक में अपनी बात रखते हुए होमगार्ड जवान अखिलेश ओझा और योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि सुदूर और दूर-दराज के गांवों से रोजाना ड्यूटी करने शहर आने वाले जवानों को प्रतिदिन 200 रुपये से अधिक का खर्च केवल पेट्रोल पर करना पड़ रहा है. वहीं, जो जवान शहर में किराए पर या अपने घरों में रह रहे हैं, उनके सामने बैंक लोन की किस्त (EMI), बच्चों की स्कूल फीस, घर का राशन और जरूरी दवाइयों जैसे अति-आवश्यक खर्चों को पूरा करने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है.

जल्द भुगतान की मांग, डीएसपी से गुहार लगाएगा प्रशासन

इस बैठक के माध्यम से सभी जवानों ने जिला प्रशासन और सरकार से जल्द से जल्द लंबित वेतन भुगतान (Pending Salary Release) करने की जोरदार मांग की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी दिग्विजय पांडेय ने जवानों को आश्वस्त किया कि इस पूरी विकट परिस्थिति और समस्या की जानकारी तत्काल डीएसपी (DSP) को दी जाएगी. इसके साथ ही होमगार्ड जवानों के तीन महीने के बकाया वेतन भुगतान के लिए प्रशासनिक स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों से गुहार लगाई जाएगी.

The post जमशेदपुर में होमगार्ड जवानों का फूटा गुस्सा: 3 महीने से नहीं मिला वेतन, MGM अस्पताल के जवानों ने बनाई आंदोलन की रणनीति appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Accident : NH-33 पर भीषण सड़क हादसा: बाइक स्लिप होने से युवक गंभीर रूप से घायल
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-33 (NH-33 Road Accident) पर सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. इस दुर्घटना में एमजीएम थाना क्षेत्र के मदनाबेड़ा गांव निवासी 20 वर्षीय युवक रोहित धीवर गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रोहित अपनी मोटरसाइकिल (बाइक) से अकेले अपने घर की ओर लौट रहे थे, तभी श्रीघुटू के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर स्किट (स्लिप) कर गई, जिससे वह सड़क पर दूर जा गिरे.

सिर पर आई गंभीर चोट, विधायक की एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल में कराया भर्ती

बाइक के अचानक स्लिप होने के कारण हुए इस सड़क हादसे (Road Accident) में रोहित धीवर के सिर पर काफी गंभीर चोटें आई हैं. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की सक्रियता और मदद से उन्हें विधायक मंगल कालिंदी (MLA Mangal Kalindi) की एंबुलेंस के जरिए तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल (MGM Hospital Jamshedpur) पहुंचाया गया. अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, रोहित की स्थिति फिलहाल काफी चिंताजनक और गंभीर बनी हुई है.

आदित्यपुर से ड्यूटी खत्म कर लौट रहे थे घर, पुलिस जांच में जुटी

सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस (MGM Thana Police) तत्काल अस्पताल पहुंची और घायल के संबंध में विस्तृत जानकारी ली. रोहित के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह आदित्यपुर (Adityapur) स्थित एक कंपनी में कार्यरत हैं. सोमवार शाम को वह अपनी ड्यूटी समाप्त कर रोजाना की तरह घर लौट रहे थे, इसी दौरान रास्ते में यह दुखद हादसा हो गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

The post Jamshedpur Accident : NH-33 पर भीषण सड़क हादसा: बाइक स्लिप होने से युवक गंभीर रूप से घायल appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : अबुआ आवास निर्माण के दौरान हादसा, दीवार का मलबा गिरने से महिला घायल
उदित वाणी, जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के मदनाबेड़ा गांव में सोमवार दोपहर निर्माण कार्य के दौरान एक महिला हादसे का शिकार हो गई. जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी 48 वर्षीय रसना धीवर अबुआ आवास योजना के तहत बन रहे नए घर के काम में लगी थीं. इसी दौरान पुराने कच्चे मकान की दीवार तोड़ी जा रही थी.

दीवार तोड़ने के क्रम में अचानक मलबा भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से रसना धीवर गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे.

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि हादसे में महिला के पैर की हड्डी टूट गई है. फिलहाल उनका इलाज जारी है. घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में चिंता का माहौल है. स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने की आवश्यकता बताई है.

The post Jamshedpur : अबुआ आवास निर्माण के दौरान हादसा, दीवार का मलबा गिरने से महिला घायल appeared first on Udit Vani.