Jsr police Archives - Udit Vani

Jamshedpur Police Action on Land Mafia:जमीन विवाद में ठेकेदार की दबंगई, पिस्तौल दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
उदित वाणी,जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर पिस्तौल के बल पर धमकाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ठेकेदार कुलदीप सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मामले में शिकायतकर्ता अमित कुमार सिंह, जो जुगसलाई स्टेशन रोड स्थित इंदू अपार्टमेंट के पांचवें तल्ले के निवासी हैं, ने आरोप लगाया है कि उनकी पुश्तैनी जमीन (प्लॉट संख्या 962, खाता संख्या 97) पर जाली दस्तावेजों के आधार पर जबरन निर्माण कराया जा रहा है। इस निर्माण कार्य में मंजू खेतान और संतोष खेतान का नाम भी सामने आया है।

अमित के अनुसार, 25 मार्च की सुबह करीब 11:30 बजे जब वे अपनी जमीन पर चल रहे निर्माण कार्य को रुकवाने पहुंचे, तो वहां मौजूद कुलदीप सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज की और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि कुलदीप ने उन्हें वहां से तुरंत चले जाने को कहा और विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

घटना से भयभीत अमित ने जुगसलाई थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, साथ ही एसएसपी कार्यालय में भी मामले की सूचना दी। इस बीच आरोपी की पिस्तौल के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिससे मामला और गंभीर हो गया।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और हथियार बरामद करने का प्रयास जारी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

The post Jamshedpur Police Action on Land Mafia:जमीन विवाद में ठेकेदार की दबंगई, पिस्तौल दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur police : मानगो में Momos ठेला विवाद पर हंगामा, पुलिस ने संभाली स्थिति
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में आयशा पेट्रोल पंप के पास गुरुवार रात करीब 9 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हंगामे का रूप ले लिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

दो पक्षों के बीच मारपीट से बढ़ा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप के समीप मोमोज का ठेला लगाने वाले युवक शाकिब और कुछ अन्य युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर झगड़े में बदल गया।

बताया जाता है कि कुछ युवक कार और बुलेट बाइक से मौके पर पहुंचे थे, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। घटना ने आसपास के लोगों का ध्यान आकर्षित किया और बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कराया शांत

स्थिति की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को हटाकर हालात को नियंत्रित किया और इलाके में शांति बहाल कराई।

शिकायत दर्ज कराने थाना पहुंचा पक्ष

घटना के बाद मोमोज ठेला संचालक का पक्ष शिकायत दर्ज कराने के लिए मानगो थाना पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

The post Jamshedpur police : मानगो में Momos ठेला विवाद पर हंगामा, पुलिस ने संभाली स्थिति appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND: रामनवमी को लेकर पूर्वी सिंहभूम में हाई अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
उदित वाणी जमशेदपुर : शहर में आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से 26 मार्च को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस उप-महानिरीक्षक (जगुआर, रांची) इंद्रजीत माहथा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें जिले की विधि-व्यवस्था को लेकर व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। खासकर संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों की पहचान कर वहां अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस एवं शोभायात्राओं को लेकर विशेष तैयारी पर जोर दिया। सभी संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे जुलूस मार्गों का भौतिक सत्यापन करें और संभावित जोखिम वाले स्थानों का पहले से आकलन कर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करें। साथ ही, यातायात प्रबंधन को भी सुचारू बनाए रखने के लिए ठोस योजना बनाने पर बल दिया गया।

बैठक में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि माहौल को बिगड़ने से रोका जा सके। इसके लिए साइबर टीम को सक्रिय रहने और लगातार मॉनिटरिंग करने को कहा गया।

इस अहम बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग, पुलिस अधीक्षक (नगर)कुमार शिवाशीष एवं सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रभारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सामूहिक रूप से यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया कि रामनवमी का पर्व जिले में शांति, सौहार्द और सुरक्षा के माहौल में संपन्न हो।

The post JHARKHAND: रामनवमी को लेकर पूर्वी सिंहभूम में हाई अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: ऑपरेशन ‘प्रहार’ में बड़ी सफलता: 120 बोतल नशीली कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार
उदित वाणी,जमशेदपुर: वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत जिले में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज हो गई है। इसी कड़ी में मंगलवार देर रात करीब 1:30 बजे मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़े नशीली दवा तस्कर को दबोच लिया।

सूचना थी कि एक व्यक्ति कोलकाता से बस द्वारा आकर प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप लेकर शहर में प्रवेश कर चुका है, जिसका उपयोग खासकर युवा वर्ग नशे के रूप में करता है। सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक, पटमदा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई। टीम में ओलीडीह ओपी प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

छापेमारी के दौरान शंकोसाई रोड नंबर-04 के पास संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास मौजूद लाल रंग के ट्रॉली बैग से 100 एमएल की 120 बोतल ‘विंसेरेक्स कफ सिरप’ बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जीशान अहमद (30 वर्ष) जवाहर नगर, मानगो निवासी के रूप में हुई है। औषधि निरीक्षक की रिपोर्ट के अनुसार यह दवा नशे की लत पैदा करने वाली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

The post Jamshedpur: ऑपरेशन ‘प्रहार’ में बड़ी सफलता: 120 बोतल नशीली कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: सोनारी से नाबालिग लापता: इंस्टाग्राम कनेक्शन, जांच में जुटी पुलिस
उदित वाणी,जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र स्थित सिद्ध-कानू बस्ती से एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में चिंता और बेचैनी का माहौल है। इस संबंध में लड़की के पिता रमेश नायक ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

परिजनों के अनुसार, उनकी पुत्री दीपशिखा नायक 19 मार्च की रात करीब 8 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गई और उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिवार ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दीपशिखा की एक युवक से इंस्टाग्राम के जरिए बातचीत होती थी। पुलिस इस एंगल को भी ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है।

लड़की का हुलिया जारी करते हुए बताया गया है कि उसकी लंबाई करीब 4 फीट 5 इंच, रंग गोरा है। घटना के समय वह लाल सूट, काला ट्राउजर और लाल सैंडल पहने हुई थी।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी दीपशिखा के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत सूचना दें, ताकि उसे सुरक्षित बरामद किया जा सके।

The post Jamshedpur: सोनारी से नाबालिग लापता: इंस्टाग्राम कनेक्शन, जांच में जुटी पुलिस appeared first on Udit Vani.

Jharkhand: बहरागोड़ा में ‘टाइम बम’ पर सुवर्णरेखा तट: दूसरे विश्व युद्ध का दूसरा बम मिला, 8 और होने की आशंका से सेना हाई अलर्ट पर
​ उदित वाणी, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में सुवर्णरेखा नदी का तट इन दिनों किसी युद्ध क्षेत्र जैसी स्थिति में है। 17 मार्च को मिले 500 पाउंड के अमेरिकी बम के बाद सोमवार को सेना के ड्रोन सर्वे में एक और बम का पता चलने से हड़कंप मच गया है। स्थानीय ग्रामीणों के इस दावे ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है कि जमीन के नीचे 8 और घातक बम दबे हो सकते हैं। इस इनपुट के बाद भारतीय सेना ने पूरे इलाके को अपने नियंत्रण में ले लिया है।

​ड्रोन तकनीक से खुलासा: एक और बम बरामद

​सोमवार को जब भारतीय सेना की बम निरोधक दस्ता टीम (BDS) पनिपाड़ा-नागुडसाई मार्ग स्थित घटनास्थल पर पहुँची, तो आधुनिक उपकरणों और ड्रोन सर्वे के जरिए पूरे इलाके की टोह ली गई। इस दौरान टीम को एक और बम होने के पुख्ता संकेत मिले, जिसे फिलहाल निष्क्रिय बताया जा रहा है। हालांकि, विशेषज्ञ इसे भी कम घातक नहीं मान रहे हैं। सेना अब अत्याधुनिक मेटल डिटेक्टर्स के जरिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाने की तैयारी में है।

​ग्रामीणों की चेतावनी: अभी और हैं मौत के सौदागर

​प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती स्थानीय लोगों का वह दावा है, जिसमें कहा गया है कि इस रेतीले तट के नीचे कम से कम 8 और बम छिपे हो सकते हैं। यह क्षेत्र द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सामरिक रूप से सक्रिय रहा था, जिससे इस आशंका को बल मिल रहा है। यदि यह सच साबित होता है, तो यह पूरा इलाका एक बड़े विस्फोटक भंडार के ऊपर बसा है, जो किसी भी वक्त बड़े हादसे का सबब बन सकता है।

​प्रमुख घटनाक्रम व वर्तमान स्थिति

​विस्फोटक की क्षमता: बरामद बम ‘AN-M64 500 lb’ मार्क का अमेरिकी हवाई बम है। जानकारों के अनुसार, दशकों बाद भी इसका बारूद सक्रिय और अत्यंत विनाशकारी है।

​प्रशासनिक घेराबंदी: सेना ने घटनास्थल के चारों ओर 2 किलोमीटर के दायरे को ‘नो-गो जोन’ घोषित कर दिया है। पुलिस ने इलाके को सील कर आम लोगों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

​6 दिनों की बड़ी लापरवाही: पहला बम मिलने के बावजूद 6 दिनों तक इसे असुरक्षित छोड़ना चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सेना के आने के बाद सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन हो रहा है।

​निष्क्रिय करने की जटिल प्रक्रिया जारी

​सेना के वरिष्ठ अधिकारी अब उच्च मुख्यालय के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं ताकि इन भीमकाय बमों को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर ‘डिफ्यूज’ किया जा सके या वहीं नियंत्रित विस्फोट (Controlled Blast) के जरिए नष्ट किया जा सके। विशेषज्ञों का कहना है कि यह प्रक्रिया बेहद संवेदनशील है क्योंकि जरा सी रगड़ या गलत दबाव से दशकों पुराना केमिकल रिएक्शन सक्रिय हो सकता है। उधर एक रक्षा विशेषज्ञ ने कहा कि बम मिलना इत्तेफाक हो सकता है, लेकिन दूसरे बम की पुष्टि और अन्य की आशंका यह बताती है कि यह पूरा बेल्ट ‘अनएक्सप्लोडेड ऑर्डनेंस’ (UXO) का हॉटस्पॉट हो सकता है।

The post Jharkhand: बहरागोड़ा में ‘टाइम बम’ पर सुवर्णरेखा तट: दूसरे विश्व युद्ध का दूसरा बम मिला, 8 और होने की आशंका से सेना हाई अलर्ट पर appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur news: टिनप्लेट मस्जिद के पास दो पक्षों में मारपीट, थाने में दर्ज हुआ काउंटर केस
उदित वाणी,जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टिनप्लेट मस्जिद के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का मामला अब कानूनी रूप ले चुका है। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। खास बात यह है कि दोनों पक्षों द्वारा घटना का समय और परिस्थितियां अलग-अलग बताई गई हैं, जिससे मामला और पेचीदा हो गया है।

पहले पक्ष की ओर से टिनप्लेट नीम रोड निवासी मो. सोहेल खान ने शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार, 17 मार्च की शाम करीब 4:45 बजे मस्जिद के पास आफताब आलम और हदिसुल्लाह ने उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उनके पास से घड़ी और नकदी भी छीन ली।

वहीं, दूसरे पक्ष से आफताब आलम ने भी थाना में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि 17 मार्च की आधी रात को सोहेल खान और जोहेब खान ने उनके साथ मारपीट की और उनका मोबाइल फोन व पर्स छीन लिया।

दोनों पक्षों के विरोधाभासी बयानों के कारण पुलिस के सामने सच्चाई तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण हो गया है। फिलहाल, पुलिस घटनास्थल के आसपास के साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर मामले की जांच कर रही है, ताकि वास्तविक दोषियों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जा सके।

The post Jamshedpur news: टिनप्लेट मस्जिद के पास दो पक्षों में मारपीट, थाने में दर्ज हुआ काउंटर केस appeared first on Udit Vani.

परसुडीह में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, सास और देवर ने महिला को पीटकर किया घायल
उदित वाणी, जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित हरहरगुट्टू में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मथुरा सेठ के घर के पास रहने वाली रिंकू देवी पर उसकी सास और देवर ने लाठी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में रिंकू का सिर फट गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए खासमहल स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

पीड़िता के अनुसार, घटना सुबह उस समय हुई जब वह खाना बना रही थी। इसी दौरान सास और देवर ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर लाठी से बेरहमी से पिटाई कर दी। रिंकू ने आरोप लगाया कि उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। झारखंड पुलिस की टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पीड़िता का परिवार दहशत में है, और न्याय की गुहार लगा रहा है।

The post परसुडीह में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, सास और देवर ने महिला को पीटकर किया घायल appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : जानिए अपहरण के 14 दिनों बाद जमशेदपुर के युवा उद्यमी कैरव गांधी की कैसे हुई घर वापसी, क्या बोले एसएसपी
उदित वाणी,जमशेदपुर : शहर के बहुचर्चित कैरव गांधी अपहरण कांड का पटाक्षेप हो गया है। बीते 14 दिनों से लापता, शहर के प्रतिष्ठित उद्यमी देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी मंगलवार तड़के सुरक्षित अपने घर लौट आए।

जमशेदपुर में एसएसपी पीयूष पांडे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस पूरे मामले की आधिकारिक जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पुलिस के भारी दबाव और लगातार जारी सघन छापेमारी के कारण अपहरणकर्ता कैरव को छोड़ने पर मजबूर हो गए।

​आधी रात को बिहार-झारखंड सीमा से रिकवरी

​एसएसपी पीयूष पांडे के अनुसार, पुलिस की विशेष टीमों ने , जब दबाव बढ़ाया तो अपहरण कर्ताओं ने बीती रात लगभग 12:30 बजे बिहार-झारखंड सीमा के पास जीटी रोड पर चौपारण–बरही खंड के बीच रास्ते में ही कैरव गांधी को छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। इसके बादvसूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कैरव को सकुशल बरामद किया।

गौरतलब है कि कैरव 13 जनवरी को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए थे। उनकी तलाश में पुलिस ने न केवल झारखंड, बल्कि पड़ोसी राज्यों के कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी थी। तड़के जब कैरव अपने परिजनों के पास पहुँचे, तो उस समय एएसपी भी मौके पर मौजूद रहे।

​तकनीकी साक्ष्यों से बेनकाब हुए अपराधी

​एसएसपी ने स्पष्ट किया कि इस पूरे ऑपरेशन में तकनीकी साक्ष्यों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के नेटवर्क को पूरी तरह ट्रैक कर लिया था।​

पुलिस ने घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली है। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें विभिन्न राज्यों और शहरों में छापेमारी कर रही हैं।

एसएसपी ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजकर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

​फिरौती के सवाल पर पुलिस की चुप्पी

​प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब एसएसपी से फिरौती के लेन-देन को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि पुलिस का प्राथमिक लक्ष्य कैरव की सुरक्षित बरामदगी थी, जिसे सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। फिलहाल कैरव गांधी अपने घर पर हैं और परिजनों के साथ स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

एसएसपी ने कहा कि अपहरणकर्ता पुलिस की चौतरफा घेराबंदी से घबरा गए थे। हमने उनकी पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। बहुत जल्द इस मामले के सभी अपराधी गिरफ्त में होंगे।

https://uditvani.in/wp-content/uploads/2026/01/WhatsApp-Video-2026-01-27-at-4.54.21-PM.mp4

https://uditvani.in/wp-content/uploads/2026/01/WhatsApp-Video-2026-01-27-at-4.54.21-PM-1.mp4

https://uditvani.in/wp-content/uploads/2026/01/WhatsApp-Video-2026-01-27-at-4.54.20-PM.mp4

https://uditvani.in/wp-content/uploads/2026/01/WhatsApp-Video-2026-01-27-at-4.54.20-PM-2.mp4

https://uditvani.in/wp-content/uploads/2026/01/WhatsApp-Video-2026-01-27-at-4.54.20-PM-1.mp4

https://uditvani.in/wp-content/uploads/2026/01/WhatsApp-Video-2026-01-27-at-4.54.21-PM-2.mp4

The post Jamshedpur : जानिए अपहरण के 14 दिनों बाद जमशेदपुर के युवा उद्यमी कैरव गांधी की कैसे हुई घर वापसी, क्या बोले एसएसपी appeared first on Udit Vani.

दिल्ली के रोहिणी में बड़ा एनकाउंटर, बिहार के चार वॉन्टेड गैंगस्टर ढेर
उदित वाणी, नई दिल्ली : दिल्ली के रोहिणी इलाके में गुरुवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में बिहार के चार वॉन्टेड गैंगस्टरों को मार गिराया गया. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. यह एनकाउंटर हाल के वर्षों में राजधानी में हुए सबसे बड़े ऑपरेशनों में से एक बताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, मारे गए अपराधियों की पहचान रंजन पाठक (25 वर्ष), बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश साहनी (25 वर्ष), मनीष पाठक (33 वर्ष) और अमन ठाकुर (21 वर्ष) के रूप में हुई है. सभी बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहने वाले थे और सिग्मा गैंग के सक्रिय सदस्य थे. पुलिस के अनुसार, यह गैंग बिहार में कई हत्या और रंगदारी के मामलों में शामिल रहा है.

पुलिस ने बताया कि बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2:20 बजे बहादुर शाह मार्ग के पास जॉइंट टीम ने एक ट्रैप लगाया था. जब अपराधियों की गाड़ी मौके पर पहुंची तो पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में चारों बदमाश घायल हुए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

गैंग का सरगना रंजन पाठक बिहार पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था. उस पर पुलिस ने 25,000 रुपए का इनाम घोषित कर रखा था. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह हत्या, लूट और रंगदारी जैसे आठ गंभीर मामलों में वॉन्टेड था. बिहार पुलिस को इनपुट मिला था कि बिहार में आचार संहिता लागू होने के बाद इस गैंग ने एक मर्डर किया था.

जॉइंट सीपी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि हमें बिहार पुलिस से सूचना मिली थी कि सिग्मा गैंग के चार सदस्य दिल्ली में छिपे हुए हैं. इस सूचना के आधार पर हमने सर्विलांस बढ़ाया और उनके ठिकाने का पता लगाया. ऑपरेशन के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाई.

मौके से पिस्तौल और एक चोरी की कार बरामद की गई है. अब आगे की जांच रोहिणी जिला पुलिस कर रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि दिल्ली में अपराधी कब से छिपे हुए थे और इनके अन्य साथियों की क्या भूमिका रही.

(आईएएनएस)

The post दिल्ली के रोहिणी में बड़ा एनकाउंटर, बिहार के चार वॉन्टेड गैंगस्टर ढेर appeared first on Udit Vani.