Higher Education Jharkhand Archives - Udit Vani

झारखंड के विश्वविद्यालय केवल डिग्री बांटने का केंद्र न बनें, कौशल विकास पर दें ध्यानः राज्यपाल संतोष गंगवार
उदित वाणी रांची: झारखंड के राज्यपाल-सह-विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत पर बल देते हुए कहा है कि विश्वविद्यालय केवल डिग्री प्रदान करने के केंद्र न बनें बल्कि उन्हें नवाचार और कौशल विकास का सशक्त केंद्र बनना होगा. राज्यपाल गुरुवार को रांची में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय कुलपति सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने दो टूक लहजे में कहा कि राज्य में स्कूली शिक्षा की स्थिति तो अपेक्षाकृत बेहतर है, लेकिन उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अभी बड़े सुधारों की दरकार है. राज्यपाल ने झारखंड में उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात (जीईआर) राष्ट्रीय औसत से काफी कम होने पर गहरी चिंता जताई. उन्होंने कहगा कि उच्च शिक्षा में ड्रॉपआउट की समस्या भी गंभीर बनी हुई है. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समय पर परीक्षा और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के अभाव में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को राज्य से बाहर जाना पड़ रहा है.

राज्यपाल ने कहा कि जिस दिन झारखंड के विद्यार्थियों को यह महसूस होगा कि बेहतर शिक्षा के लिए उन्हें राज्य से बाहर जाने की जरूरत नहीं है, उसी दिन प्रयासों को सफल माना जाएगा. उन्होंने कुलपतियों से एकेडमिक लीडर्स की भूमिका निभाने की अपील करते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों में नियमित कक्षाएं, समय पर परीक्षाएं और तय समय सीमा में परिणाम प्रकाशित होना सुनिश्चित किया जाना चाहिए.

उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा में पारदर्शिता, जवाबदेही और शैक्षणिक उत्कृष्टता लाने के उद्देश्य से ‘झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 2026’ लागू किया गया है. उन्होंने सभी कुलपतियों और विश्वविद्यालय पदाधिकारियों से नए कानून का गंभीरता से अध्ययन करने का आग्रह किया. राज्यपाल ने शोध, नवाचार, स्टार्टअप, कौशल आधारित शिक्षा और इंडस्ट्री लिंकज को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया.

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय केवल डिग्री देने वाले संस्थान न बनें, बल्कि कौशल विकास और नवाचार के केंद्र के रूप में विकसित हों. इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने कहा कि अब केवल चर्चा से काम नहीं चलेगा, बल्कि परिणाम आधारित शिक्षा पर ध्यान देना होगा.

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को समाज और स्थानीय समस्याओं से जुड़कर शोध कार्य करना चाहिए. डॉ. कुलकर्णी ने कहा कि आज के दौर में शिक्षकों को भी नई तकनीकों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के अनुरूप खुद को लगातार अपडेट करना होगा. उन्होंने विद्यार्थियों में तार्किक और विश्लेषणात्मक सोच विकसित करने की जरूरत पर बल दिया.

The post झारखंड के विश्वविद्यालय केवल डिग्री बांटने का केंद्र न बनें, कौशल विकास पर दें ध्यानः राज्यपाल संतोष गंगवार appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND : क्लस्टरिंग सिस्टम के खिलाफ आजसू का बड़ा आंदोलन, रांची में CM और राज्य सरकार का पुतला फूंका
उदित वाणी, रांची : क्लस्टरिंग और रीस्ट्रक्चरिंग सिस्टम के विरोध में आजसू ने रांची विश्वविद्यालय गेट से अल्बर्ट एक्का चौक तक एक विशाल विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं राज्य सरकार का पुतला दहन किया.

पुतला दहन के दौरान आजसू छात्र संघ के प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव ने कहा कि यदि सरकार इस फैसले को वापस नहीं लेती है, तो विश्वविद्यालयों में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जाएगी.

सरकार के संकल्प पत्र को आजसू ने बताया जनविरोधी

ऋतुराज शाहदेव ने कहा कि झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा जारी संकल्प पत्रांक–05/प0-13/2023 – 902, संकल्प पत्रांक–05/प0-06/2023 – 893 एवं अन्य संकल्प पत्रों के माध्यम से राँची विश्वविद्यालय तथा इसके अंतर्गत संचालित अंगीभूत महाविद्यालयों और झारखण्ड के अन्य विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों के “Restructuring” तथा “Clustering System” को लागू करने का प्रस्ताव रखा गया है.

यह प्रस्ताव राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था, विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा झारखंड की भाषाई एवं सांस्कृतिक अस्मिता के लिए अत्यंत चिंताजनक, अव्यावहारिक एवं जनविरोधी प्रतीत होता है. अतः आजसू इस संपूर्ण व्यवस्था का पुरज़ोर विरोध करते हुए इसे तत्काल निरस्त करने की मांग करती हैं.

उन्होंने कहा कि झारखंड के अधिकांश विद्यार्थी ग्रामीण, आदिवासी, दलित, पिछड़े एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं, जो सीमित संसाधनों में निकटवर्ती महाविद्यालयों में पढ़ते हैं. वर्तमान व्यवस्था में एक ही कॉलेज में कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय उपलब्ध रहने से उन्हें विषय चयन की स्वतंत्रता मिलती है, लेकिन प्रस्तावित व्यवस्था इसे समाप्त कर देगी.

गरीब, ग्रामीण और छात्राओं की शिक्षा पर पड़ेगा गंभीर असर: राजेश सिंह और सक्षम झा

प्रदेश सचिव राजेश सिंह ने कहा कि इस व्यवस्था के कारण गरीब एवं ग्रामीण विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा. उन्हें परिवहन, आवास एवं अन्य खर्च वहन करने पड़ेंगे, जिससे बड़ी संख्या में विद्यार्थी उच्च शिक्षा छोड़ने को विवश होंगे. वहीं, प्रदेश सचिव सक्षम झा ने कहा कि ग्रामीण परिवारों की अनेक छात्राएँ केवल निकटवर्ती महाविद्यालयों में ही अध्ययन कर पाती हैं.

यदि उन्हें दूरस्थ महाविद्यालयों में जाना पड़ा, तो उनकी शिक्षा बाधित होगी तथा महिला शिक्षा को गंभीर क्षति पहुँचेगी. उन्होंने इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) की मूल भावना के विपरीत बताया, जो बहुविषयी (Multidisciplinary) शिक्षा को बढ़ावा देती है.

ऐतिहासिक पहचान और नौकरियों पर संकट: अमन साहू

महानगर अध्यक्ष अमन साहू ने कहा कि महाविद्यालयों की ऐतिहासिक पहचान समाप्त होने का खतरा है. यदि विभिन्न संकाय समाप्त या स्थानांतरित कर दिए गए, तो उनकी गरिमा प्रभावित होगी. इसके साथ ही, इस संकल्प में अनेक शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों को “Surrender” करने तथा पुनर्गठन के नाम पर समाप्त करने का प्रस्ताव है, जबकि पहले से ही शिक्षकों एवं कर्मचारियों की भारी कमी है. पदों की कटौती से शिक्षा की गुणवत्ता, शोध कार्य, परीक्षा व्यवस्था, पुस्तकालय और प्रशासनिक कार्य गंभीर रूप से प्रभावित होंगे.

जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं पर सीधा खतरा

आजसू नेताओं ने कहा कि वर्तमान में विश्वविद्यालयों में संताली, हो, खड़िया, कुड़ुख, मुंडारी, नागपुरी, पंचपरगनिया, खोरठा एवं कुड़माली जैसी भाषाओं का अध्यापन होने से नई पीढ़ी अपनी संस्कृति से जुड़ी है. किन्तु प्रस्तावित “Clustering System” के तहत इन विभागों को सीमित अथवा स्थानांतरित किए जाने से ये विभाग स्वतः कमजोर हो जाएंगे. विद्यार्थी दूर जाकर इन भाषाओं का अध्ययन नहीं कर पाएंगे, जिससे नामांकन घटेगा और ये भाषाएं उच्च शिक्षा से समाप्त होने लगेंगी. यह झारखंड की सांस्कृतिक पहचान और भाषाई विरासत पर गंभीर आघात होगा.

आजसू छात्र संघ की मुख्य मांगें:

“Restructuring एवं Clustering System” संबंधी उक्त संकल्प को तत्काल निरस्त किया जाए.

प्रत्येक महाविद्यालय में पूर्ववत कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकायों को यथावत रखा जाए.

जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के विभागों एवं अध्ययन-अध्यापन की वर्तमान व्यवस्था को सुरक्षित रखा जाए.

शिक्षकों एवं कर्मचारियों के पदों में कटौती बंद कर नियमित नियुक्तियाँ की जाएँ.

किसी भी नई व्यवस्था को लागू करने से पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं शिक्षाविदों से व्यापक विमर्श किया जाए.

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्य

आज के विरोध कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमित यादव, प्रताप सिंह, सौरभ यादव, अंकित कुमार, अब्दुल ख़ान, रवि रौशन, अनुका, रिशव, कृष, डॉ सौरभ शर्मा, आदित्य, खुसभु, गौरभ सिंह इत्यादि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे.

The post JHARKHAND : क्लस्टरिंग सिस्टम के खिलाफ आजसू का बड़ा आंदोलन, रांची में CM और राज्य सरकार का पुतला फूंका appeared first on Udit Vani.

NIT जमशेदपुर में M.Des सत्र 2026-27 के लिए आवेदन मई से शुरू: CEED और GATE स्कोर को मिलेगी प्राथमिकता
उदित वाणी,झारखंड: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), जमशेदपुर ने अपने प्रतिष्ठित मास्टर ऑफ डिज़ाइन (M.Des) कार्यक्रम के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। संस्थान के डिज़ाइन एंड इनोवेशन सेंटर (DIC) द्वारा संचालित इस कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया मई 2026 के प्रथम सप्ताह से शुरू होगी।

हाइब्रिड मॉडल और IIT बॉम्बे के साथ शैक्षणिक तालमेल

इस बार M.Des कार्यक्रम को अधिक लचीला और आधुनिक बनाया गया है। इसे ऑफलाइन और हाइब्रिड (ब्लेंडेड) दोनों मोड में संचालित किया जाएगा, ताकि छात्रों के साथ-साथ कामकाजी पेशेवर (Working Professionals) भी इसमें भाग ले सकें। विशेष बात यह है कि IIT बॉम्बे के साथ हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत अब इसमें राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा CEED के माध्यम से भी प्रवेश मिल सकेगा।

प्रवेश पात्रता और चयन प्रक्रिया

शैक्षणिक योग्यता: इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, डिज़ाइन, कला या विज्ञान विषयों में स्नातक (Bachelor) या स्नातकोत्तर (Master) डिग्री धारक इसके लिए पात्र हैं।

वरीयता: वैध CEED, GATE या NET स्कोर वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

छूट: CEED उत्तीर्ण छात्रों को संस्थान की आंतरिक प्रवेश परीक्षा (IAT) नहीं देनी होगी; उन्हें सीधे पोर्टफोलियो मूल्यांकन और साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

छात्रवृत्ति: भारत सरकार के नियमों के अनुसार पात्र छात्रों (विशेषकर CEED/GATE/NET क्वालिफाइड) को स्टाइपेंड (वृति) भी प्रदान किया जाएगा।

पाठ्यक्रम की विशेषताएं: प्रोडक्ट डिज़ाइन पर फोकस

दो वर्षीय M.Des (प्रोडक्ट डिज़ाइन) प्रोग्राम में कुल 20 सीटें निर्धारित हैं। इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ता-केंद्रित डिज़ाइन, एर्गोनॉमिक्स और रचनात्मकता को इंजीनियरिंग के साथ जोड़ना है।

“यह कार्यक्रम नवाचार और डिज़ाइन उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। हमें विश्वास है कि यह विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाएगा।” प्रो. गौतम सूत्रधार, निदेशक, NIT जमशेदपुर

नेतृत्व और मार्गदर्शन

इस कार्यक्रम का संचालन संस्थान के उप-निदेशक प्रो. आर. वी. शर्मा (चेयरमैन) और डॉ. अशोक कुमार मोंडल (समन्वयक) के कुशल मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

The post NIT जमशेदपुर में M.Des सत्र 2026-27 के लिए आवेदन मई से शुरू: CEED और GATE स्कोर को मिलेगी प्राथमिकता appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में बाबा साहेब को नमन: स्वरचित कविताओं से छात्राओं ने बयां किया अंबेडकर का संघर्ष
उदित वाणी,जमशेदपुर:  जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर परिसर में गुरुवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती अत्यंत गरिमापूर्ण ढंग से मनाई गई. कुलपति प्रो. (डॉ.) इला कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को बाबा साहेब के आदर्शों और उनके द्वारा दिखाए गए समानता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया.

विविध प्रतियोगिताओं से गूंजा परिसर

जयंती के अवसर पर विश्वविद्यालय में छात्राओं के लिए कोलाज मेकिंग, स्वरचित कविता पाठ और क्विज (प्रश्नोत्तरी) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और भारतीय संविधान के निर्माण में उनके योगदान को प्रदर्शित किया. समापन समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ.

अंबेडकर के विचारों पर गहरा मंथन

राजनीति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. सोनाली सिंह ने स्वागत संबोधन के साथ विषय प्रवेश कराया. वहीं, एम.एड. की छात्रा सुचिता दास ने डॉ. अंबेडकर को समर्पित अपनी स्वरचित कविता से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया.

मुख्य वक्ता के रूप में राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. अभय कांत ने बाबा साहेब के दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा:

डॉ. अंबेडकर ने समानता, न्याय और मानवाधिकारों के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया.

उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता की जड़ों पर प्रहार किया.

उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए शिक्षा को ‘सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रमुख साधन’ बताया.

विजेता प्रतिभागी हुए सम्मानित

समारोह के अंत में मानविकी संकायाध्यक्ष द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का मंच संचालन योग शिक्षक रवि नेवार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. माधुरी प्रियदर्शी द्वारा दिया गया.

उपस्थिति: इस अवसर पर डॉ. मनीषा टाइटस, डॉ. पुष्पा कुमारी, डॉ. रिजवाना परवीन, डॉ. अमृता कुमारी, डॉ. नूपुर अन्विता मिंज, डॉ. पल्लवी झा, डॉ. सोनी, डॉ. अनुराधा झा, डॉ. अपर्णा कार, लक्ष्मी सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं.

The post JAMSHEDPUR: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में बाबा साहेब को नमन: स्वरचित कविताओं से छात्राओं ने बयां किया अंबेडकर का संघर्ष appeared first on Udit Vani.

सिंहभूम कॉलेज चांडिल को मिला आधुनिक दो मंजिला भवन, विधायक सविता महतो ने किया उद्घाटन
चांडिल: ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के एकमात्र डिग्री संस्थान सिंहभूम कॉलेज, चांडिल में शनिवार को राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत झारखंड सरकार के अनुदान से निर्मित नए दो मंजिला भवन का उद्घाटन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सविता महतो उपस्थित रहीं।

उद्घाटन के बाद उन्होंने कहा कि यह भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिससे क्षेत्र के छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और उच्च शिक्षा को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने महाविद्यालय के समग्र विकास के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील मुर्मु ने अपने संबोधन में इसे संस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि नए भवन से छात्रों के शैक्षणिक संसाधनों में विस्तार होगा और उनका भविष्य अधिक सशक्त बनेगा। इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य चारूचांद किस्कू, ओमप्रकाश लायेक, जिला सचिव बैधनाथ टुडू, सीनेट सदस्य डॉ. जे.के. सिंह, जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, छात्र नेता सुदामा हेम्ब्रम, जिला उपाध्यक्ष धर्मु गोप सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

The post सिंहभूम कॉलेज चांडिल को मिला आधुनिक दो मंजिला भवन, विधायक सविता महतो ने किया उद्घाटन appeared first on Udit Vani.

KOLHAN UNIVERSITY: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई कॉलेजों के प्राचार्य बदले, शिक्षकों का तबादला, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्रिंसिपल बने डॉ. प्यारे, डॉ. अमर सिंह भेजे गए चाईबासा, देखें पूरी लिस्ट
चाईबासा: कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार को एक अधिसूचना जारी कर कई कॉलेजों के प्राचार्यों, प्रभारी प्राचार्यों और शिक्षकों के कार्यभार में फेरबदल किया है. कुलपति के आदेश से जारी इस अधिसूचना के तहत कई शिक्षकों को स्थानांतरित किया गया है, जबकि कुछ को नए कॉलेजों में कक्षाएं लेने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा.

प्रमुख कॉलेजों में नए प्राचार्यों की नियुक्ति

अधिसूचना के अनुसार, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह का तबादला टाटा कॉलेज, चाईबासा के प्राचार्य के रूप में किया गया है. वहीं, टाटा कॉलेज चाईबासा के डॉ. एस. सी. डैश को बहरागोड़ा कॉलेज भेजा गया है. डॉ. कृष्णा प्यारे (के.एस. कॉलेज, सरायकेला) को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज का प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है.

इसी तरह, जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर के डॉ. हरिहर प्रधान को बहरागोड़ा कॉलेज और डॉ. नजरुल इस्लाम को डिग्री कॉलेज मनोहरपुर में प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी दी गई है. डॉ. किरण दुबे को जीएससीडब्ल्यू (वुमेंस कॉलेज), जमशेदपुर का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है.

शिक्षकों का स्थानांतरण और प्रतिनियुक्ति

विभिन्न विषयों के सहायक और एसोसिएट प्रोफेसरों के कार्यस्थल में भी बदलाव किया गया है:

• बिकाश कुमार मिश्रा: डिग्री कॉलेज जगन्नाथपुर से महिला कॉलेज, चाईबासा स्थानांतरित

• डॉ. प्रीति बाला सिन्हा: महिला कॉलेज चाईबासा से घाटशिला कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य बनाई गईं

• डॉ. अंजना वंदना प्रेमा खलको: पीजी विभाग, केयू से महिला कॉलेज चाईबासा भेजी गईं

• डॉ. प्रकाश सरकार: केएस कॉलेज सरायकेला से जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थानांतरित

• डॉ. संजय यादव: डीएसडब्ल्यू, केयू से केएस कॉलेज सरायकेला भेजे गए

कक्षाओं के संचालन के लिए विशेष निर्देश

अधिसूचना में कुछ शिक्षकों को विशेष दिनों में अन्य कॉलेजों में कक्षाएं और कॉलेज गतिविधियों के संपादन के लिए संबद्ध किया गया है:

• डॉ. नीता सिन्हा और डॉ. अरुंधति डे: सोमवार और मंगलवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर में अपनी सेवा देंगी.

• डॉ. सुमन कुमारी और डॉ. बनश्री डे: बुधवार और गुरुवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज में कार्य करेंगी.

• डॉ. एम. ए. खान: शुक्रवार को वर्कर्स कॉलेज, जमशेदपुर में कक्षाएं लेंगे.

यह आदेश रजिस्ट्रार डॉ. रंजीत कुमार कर्ण के हस्ताक्षर से जारी किया गया है.

The post KOLHAN UNIVERSITY: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई कॉलेजों के प्राचार्य बदले, शिक्षकों का तबादला, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्रिंसिपल बने डॉ. प्यारे, डॉ. अमर सिंह भेजे गए चाईबासा, देखें पूरी लिस्ट appeared first on Udit Vani.

XITE कॉलेज गम्हरिया में सेमिनार: ऊर्जा, भू-राजनीति और व्यवसाय के लिए उभरती चुनौतियों पर विशेषज्ञों ने डाला प्रकाश
उदित वाणी, कोलाबीरा/गम्हरिया : एक्सआईटीई (XITE) कॉलेज, गम्हरिया के व्यवसाय प्रशासन विभाग द्वारा ‘ऊर्जा, भू-राजनीति और लोग: व्यवसाय के लिए उभरती चुनौतियां’ विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में विभाग के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया.

प्रतिस्पर्धी दौर में अनुसंधान की अहमियत

कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक और संस्थान के प्राचार्य फादर डॉ. ई. ए. फ्रांसिस एसजे ने वर्तमान के अत्यधिक प्रतिस्पर्धी दौर में अनुसंधान (Research) के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने सेमिनार के सफल आयोजन के लिए विभाग की सराहना की और छात्रों को सलाह दी कि वे अनुसंधान कार्य के माध्यम से अपने ज्ञान को बढ़ाएं और अपने निजी जीवन को अधिक सार्थक बनाएं.

व्यावसायिक जगत की गतिशीलता पर चर्चा

विभाग के प्रमुख डॉ. अमित चतुर्वेदी ने स्वागत भाषण देते हुए सेमिनार के उद्देश्यों को साझा किया. उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य छात्रों को व्यावसायिक जगत की बदलती गतिशीलता और उसकी बारीकियों से अवगत कराना है. उन्होंने छात्रों के शोध कार्य में मार्गदर्शन देने वाले प्रोफेसरों के प्रति आभार व्यक्त किया.

कैरियर की संभावनाओं पर जोर

इस अवसर पर प्रो. निशित सिंह ने अपने परिचयात्मक संदेश में वर्तमान व्यावसायिक परिवेश पर महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्रदान की. उन्होंने प्रबंधन और छात्रों के कैरियर की संभावनाओं में इन वैश्विक विषयों के महत्व पर विशेष जोर दिया.

कार्यक्रम का समापन और धन्यवाद ज्ञापन

व्यवसाय प्रशासन विभाग की प्रो. अंजलि झा ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझावों के साथ सेमिनार का समापन किया. कार्यक्रम का कुशल संचालन हरप्रीत कौर ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन बीबीए सेमेस्टर चार की छात्रा उमा मुर्मू द्वारा दिया गया.

The post XITE कॉलेज गम्हरिया में सेमिनार: ऊर्जा, भू-राजनीति और व्यवसाय के लिए उभरती चुनौतियों पर विशेषज्ञों ने डाला प्रकाश appeared first on Udit Vani.

Seminar at XITE, Gamharia Explores Energy, Geopolitics, and Emerging Business Challenges
UditVani, Jamshedpur : The Department of Business Administration at XITE College, Gamharia, organized an insightful seminar on the theme “Energy, Geopolitics, and People: Emerging Challenges for Business.”

The event witnessed enthusiastic participation from a large number of students and faculty members.

On the occasion, the Principal, Father Dr. E. A. Francis SJ, highlighted the critical importance of research in today’s highly competitive environment.

He emphasized key contemporary issues and congratulated the department for successfully organizing the seminar.

Encouraging students to actively engage in research, he urged them to pursue meaningful endeavors that enrich both their academic and personal lives.

Welcoming the attendees, Head of the Department, Dr. Amit Chaturvedi, stated that the seminar aimed to familiarize students with the dynamic nature and complexities of the business world.

He also expressed gratitude to the faculty members for their dedicated mentorship and guidance in helping students prepare their research work.

Professor Nishit Singh, in his introductory address, shared valuable insights into the current business landscape, underscoring its relevance in shaping management perspectives and career opportunities for students.

The seminar concluded with remarks by Prof. Anjali Jha, who offered practical suggestions to the students.

Uma Murmu, a Semester IV BBA student, delivered the vote of thanks, while the program was effectively anchored by Harpreet Kaur.

The post Seminar at XITE, Gamharia Explores Energy, Geopolitics, and Emerging Business Challenges appeared first on Udit Vani.