Golmuri Police Station Archives - Udit Vani

JAMSHEDPUR: गोलमुरी गोलीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार,हथियार और चोरी की बाइक बरामद
उदित वाणी, जमशेदपुर:  गोलमुरी थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई दो गोलीबारी की घटनाओं का जमशेदपुर पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार, जिंदा गोली और एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है.

सीनियर एसपी पीयूष पांडे ने बताया कि 26 और 27 मई की रात को गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटनाओं के संबंध में गोलमुरी थाना कांड संख्या 60/2026 और 61/2026 दर्ज किए गए थे। घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था.

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर चार आरोपियों की पहचान की। गिरफ्तार आरोपियों में विक्की सिंह गिल उर्फ कुंडी, रविन्द्र कुमार ठाकुर, बलराम सिंह उर्फ छोटू और अमन सिंह शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि विक्की सिंह गिल को पहले ही कन्हैया यादव हत्याकांड में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, जबकि शेष तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने गोलीबारी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उनकी निशानदेही पर एक लोडेड पिस्टल, एक जिंदा कारतूस तथा एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। गोलीबारी की घटनाओं से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आने पर उसके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई को गोलमुरी क्षेत्र में हाल में हुई फायरिंग की घटनाओं के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा सभी अपराधियों की पुरानी आपराधिक इतिहास रहा है.

The post JAMSHEDPUR: गोलमुरी गोलीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार,हथियार और चोरी की बाइक बरामद appeared first on Udit Vani.

कोलकाता से दबोचा गया नामदा बस्ती फायरिंग कांड का आरोपी, हथियार भी बरामद
उदित वाणी जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित नामदा बस्ती में हुई सनसनीखेज गोलीबारी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी विक्की गिल उर्फ कुंडी को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित न्यू टाउन इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को जमशेदपुर लाया जा रहा है।

जांच के दौरान पुलिस ने अमन शेखर समेत कई अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। पूछताछ से मिले अहम सुरागों के आधार पर घटना में इस्तेमाल हथियार को भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल सभी आरोपियों से अलग-अलग पहलुओं पर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का विस्तृत खुलासा कर सकती है।

जानकारी के मुताबिक, 26 मई की रात नामदा बस्ती में एक घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी। इसके कुछ देर बाद एक कारोबारी के घर को भी निशाना बनाया गया। जांच में सामने आया कि घटना के बाद कारोबारी से संपर्क कर 20 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गोलीबारी के बाद आरोपी राज्य छोड़कर पश्चिम बंगाल भाग गए थे। शुरुआती जांच में उनका ठिकाना दीघा बताया गया था, लेकिन पुलिस की गतिविधियों की भनक लगने के बाद वे वहां से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस टीम ने लगातार तकनीकी अनुसंधान, लोकेशन ट्रैकिंग और निगरानी के जरिए आखिरकार न्यू टाउन इलाके में दबिश देकर विक्की गिल को गिरफ्तार कर लिया।

अब पुलिस इस पूरे मामले के पीछे सक्रिय नेटवर्क, रंगदारी कनेक्शन और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की गहन पड़ताल में जुटी हुई है।

The post कोलकाता से दबोचा गया नामदा बस्ती फायरिंग कांड का आरोपी, हथियार भी बरामद appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : गोलमुरी गुरुद्वारा बस्ती में महिला पर चापड़ से हमला, BJP नेता लक्की कौर और बेटे पर आरोप
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र (Golmuri Police Station area) के अंतर्गत आने वाली गुरुद्वारा बस्ती में पुरानी रंजिश को लेकर एक बेहद गंभीर और हिंसक घटना सामने आई है. इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महिला कार्यकर्ता लक्की कौर और उनके पुत्र राजवीर सिंह पर एक महिला पर चापड़ (तेज धारदार हथियार) से जानलेवा हमला करने और उन्हें गंभीर रूप से घायल करने का गंभीर आरोप लगा है. इस गोलमुरी गुरुद्वारा बस्ती हमले के बाद से ही पूरे इलाके में तनाव और सनसनी का माहौल बना हुआ है.

सीसीटीवी कैमरा तोड़ने से शुरू हुआ था पूरा विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस पूरे विवाद की शुरुआत 11 मई को हुई थी. आरोप है कि राजवीर सिंह ने अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ मिलकर पीड़िता परविंदर कौर के घर के बाहर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया था. इस घटना के बाद परविंदर कौर के परिजनों द्वारा जमशेदपुर के साकची थाना में आरोपियों के खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी.

शिकायत वापस लेने का दबाव और चापड़ से हमला

पीड़िता परविंदर कौर के परिजनों का आरोप है कि साकची थाना में मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपियों द्वारा शिकायत वापस लेने के लिए उनके ऊपर लगातार दबाव बनाया जा रहा था. परिजनों के मुताबिक, इसी विवाद को लेकर बुधवार शाम करीब 4:30 बजे लक्की कौर और उनके बेटे राजवीर सिंह ने परविंदर कौर पर अचानक चापड़ से हमला बोल दिया. इस हिंसक हमले में परविंदर कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं. वारदात के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उनका उपचार जारी है.

मामले की जांच में जुटी गोलमुरी पुलिस

जमशेदपुर में महिला पर हमले की इस सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस की टीम घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच करने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

The post Jamshedpur Crime : गोलमुरी गुरुद्वारा बस्ती में महिला पर चापड़ से हमला, BJP नेता लक्की कौर और बेटे पर आरोप appeared first on Udit Vani.

शादी पार्टी का झांसा, चेंज के नाम पर ठगी; ऑटो चालकों ने शातिर को दौड़ाकर दबोचा
उदित वाणी जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित आकाशदीप प्लाजा के पास रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ऑटो चालकों ने लंबे समय से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे एक युवक को खदेड़कर पकड़ लिया। आरोपी कथित तौर पर ऑटो चालकों और राहगीरों को बहाना बनाकर पैसे ऐंठता था।

पीड़ित ऑटो चालक राव के अनुसार, युवक पहले भी उससे तीन हजार रुपये की ठगी कर चुका था। रविवार को उसने फिर नई कहानी गढ़ी। आरोपी ने बताया कि मस्जिद के पास से एक महिला और युवती को लेकर साकची स्थित एक होटल से डायमंड जाना है, जहां शादी समारोह में शामिल होना है। इसके लिए 100 रुपये किराया तय हुआ।

इसके बाद युवक ने पास के एक मकान की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह ऊपर से पैसे लेकर आता है। इसी दौरान उसने चालक से तीन हजार रुपये के चेंज की मांग कर दी। राव ने तुरंत उसे पहचान लिया और पैसे देने के बजाय उसकी बांह पकड़ ली।

खुद को घिरता देख आरोपी स्कूटी छोड़कर भागने लगा, लेकिन चालक के शोर मचाते ही आसपास मौजूद अन्य ऑटो चालक और स्थानीय लोग सक्रिय हो गए। लोगों ने पीछा कर युवक को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 500-500 रुपये के नोट मिले, जबकि उसकी स्कूटी भी जब्त कर ली गई।

सूचना पर पहुंची गोलमुरी पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि उसने अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। स्थानीय चालकों ने ऐसे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

The post शादी पार्टी का झांसा, चेंज के नाम पर ठगी; ऑटो चालकों ने शातिर को दौड़ाकर दबोचा appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : स्कूल एडमिशन के नाम पर युवक का अपहरण, ATM से उड़ाए 29 हजार से अधिक रुपये
उदित वाणी, जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र में युवक के अपहरण कर उससे नगद राशि और बैंक खाते से रुपये निकालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस मामले में न्यू डीएस फ्लैट, केबुल टाउन निवासी उदित कुमार प्रधान ने गोलमुरी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

पीड़ित उदित प्रधान ने पुलिस को बताया कि 7 मई को रोहित कुमार शर्मा नामक युवक ने फोन कर उन्हें टिनप्लेट काली मंदिर के समीप बुलाया था. वहां पहुंचते ही पहले से मौजूद लोगों ने उन्हें जबरन एक टाटा सफारी वाहन में बैठा लिया. वाहन में आयुष उर्फ धीरज समेत अन्य युवक भी मौजूद थे. आरोप है कि गाड़ी में बैठाने के बाद उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी गई और उन्हें शहर के अलग-अलग इलाकों में घुमाया गया.

उदित के अनुसार आरोपियों ने स्कूल में नामांकन के नाम पर ज्यादा कमाई कराने का झांसा दिया और इसी दौरान उनके पास रखे 11,400 रुपये, एटीएम कार्ड और उसका पिन नंबर ले लिया. देर रात करीब 10 बजे आरोपियों ने उन्हें विष्टुपुर स्थित कांतिलाल अस्पताल के पास छोड़ दिया. घर पहुंचने पर मोबाइल पर मिले बैंक मैसेज से उन्हें जानकारी हुई कि उनके खाते से एटीएम के जरिए 29,600 रुपये की निकासी कर ली गई है.

पीड़ित ने यह भी बताया कि आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी. इधर, गोलमुरी थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज और बैंक ट्रांजैक्शन के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

The post Jamshedpur : स्कूल एडमिशन के नाम पर युवक का अपहरण, ATM से उड़ाए 29 हजार से अधिक रुपये appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर: गोलमुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गबन का 29 टन सरिया बरामद, तीन गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले की गोलमुरी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और गबन के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने परिवहन के दौरान गायब किए गए लगभग 29 टन सरिया को बरामद कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने वाहन मालिक, चालक और चोरी का माल खरीदने वाले दुकानदार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

क्या है पूरा मामला?

गोलमुरी थाना कांड संख्या 49/2026 के तहत 22 अप्रैल 2026 को अखिलेश यादव ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. शिकायत के अनुसार, वाहन संख्या CG15CZ-2138 के मालिक और चालक ने मिलीभगत कर परिवहन के लिए लोड किए गए लाखों रुपये के सरिये का गबन कर लिया था. आरोपियों ने जीएसटी और चालान से संबंधित माल को उसके गंतव्य तक पहुँचाने के बजाय रास्ते में ही खपाने की योजना बनाई थी.

छापेमारी और गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचना के आधार पर 11 मई को छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा:

बलवंत कुमार यादव (वाहन मालिक)

सुमंत कुमार (वाहन चालक)

गुड्डू कुमार यादव (सरिया खरीदने वाला दुकानदार)

भारी मात्रा में सरिया बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 540 बंडल सरिया बरामद किया, जिसका कुल वजन करीब 29 टन है. बरामद माल की कीमत बाजार में लाखों रुपये आंकी गई है. इसके अलावा, पुलिस ने एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह गिरोह पहले भी ऐसी वारदातों में शामिल रहा है.

पुलिस टीम की सफलता

इस सफल उद्भेदन में पुलिस अवर निरीक्षक राज रोशन सिन्हा, इन्द्रदेव राम, रफीक आलम और झारखंड पुलिस के सशस्त्र बल के जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. गोलमुरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गबन और अवैध परिवहन जैसे अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी.

The post जमशेदपुर: गोलमुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गबन का 29 टन सरिया बरामद, तीन गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर में फिर भड़की आग, दो गाड़ियां जलकर राख, लगातार दूसरे दिन आगलगी से इलाके में दहशत
उदित वाणी, जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टूइलाडुंगरी में अवैध रूप से संचालित सेकेंड हैंड कार शोरूम में लगातार दूसरे दिन आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। गुरुवार देर रात साईं मोटर्स के सेल-परचेज परिसर में खड़ी दो पुरानी कारें आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गईं। घटना के बाद कुछ देर तक पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

स्थानीय लोगों के मुताबिक देर रात सड़क किनारे खड़ी एक कार से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास में खड़ी दूसरी कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की तेज लपटों के कारण आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों के भी जलने का खतरा पैदा हो गया था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दोनों कारें पूरी तरह जल चुकी थीं।

गौरतलब है कि बुधवार को भी इसी परिसर के बाहर खड़ी एक कार में आग लगी थी। लगातार दो दिनों तक हुई आगजनी की घटनाओं ने स्थानीय लोगों को चिंता में डाल दिया है। शुरुआत में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही थी, लेकिन अब इलाके के लोग किसी शरारती तत्व द्वारा जानबूझकर आग लगाने की आशंका जता रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस जगह आग लगी, उसके पीछे कई अन्य वाहन भी खड़े थे। यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क किनारे लंबे समय से अवैध रूप से सेकेंड हैंड कारों का कारोबार संचालित हो रहा है। सड़क किनारे लाइन से “फॉर सेल” लिखी गाड़ियां खड़ी रहती हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि रोजाना बड़ी संख्या में वाहन सड़क किनारे पार्क किए जाते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती। फिलहाल गोलमुरी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

The post जमशेदपुर में फिर भड़की आग, दो गाड़ियां जलकर राख, लगातार दूसरे दिन आगलगी से इलाके में दहशत appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: गोलमुरी में पुलिस की बड़ी रेड: अशोक कुमार के ठिकाने से मिले नामी कंपनियों के डुप्लीकेट उत्पाद, हाई कोर्ट के रडार पर शहर के ‘नकली’ धंधेबाज
उदित वाणी, जमशेदपुर : लौहनगरी जमशेदपुर में गुरुवार, 23 अप्रैल को इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (IP) और ट्रेडमार्क उल्लंघन के खिलाफ एक बड़ी प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की गई. बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) के कड़े रुख के बाद शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर लाखों रुपये मूल्य के नकली सौंदर्य प्रसाधन और टूथपेस्ट जब्त किए गए.

यूनिलीवर ग्लोबल की शिकायत पर हुई कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई Unilever Global IP Limited द्वारा दर्ज कराए गए मामले के आधार पर की गई. कंपनी को लगातार सूचना मिल रही थी कि उनके ब्रांड्स के नाम पर बाजार में नकली माल खपाया जा रहा है. कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि दीप्तोनील हज़ारा ने स्थानीय गोलमुरी थाना पुलिस के सहयोग से चिन्हित ठिकानों पर छापेमारी की.

प्रतिष्ठित ब्रांड्स का हो रहा था अवैध इस्तेमाल

छापेमारी के दौरान पुलिस और कंपनी के प्रतिनिधियों को बड़ी मात्रा में ऐसे उत्पाद मिले, जिन पर कंपनी के रजिस्टर्ड ब्रांड— Closeup (क्लोजअप) और Pepsodent (पेप्सोडेंट)— के लेबल और ट्रेडमार्क का अवैध रूप से उपयोग किया जा रहा था.

जब्ती: बरामद किए गए सामान की बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है.

आरोपी: मामले में स्थानीय निवासी अशोक कुमार को मुख्य आरोपी बनाया गया है.

हाई कोर्ट का नोटिस और कानूनी प्रक्रिया

यह कार्रवाई सीधे तौर पर Commercial IP Suit No. 36566 of 2025 के तहत की गई है. कार्रवाई से पहले संबंधित परिसर पर बॉम्बे हाई कोर्ट का आधिकारिक नोटिस भी चस्पा किया गया था, जिसमें आरोपी को अदालत में पेश होने और संबंधित दस्तावेज प्राप्त करने का निर्देश दिया गया था.

कंपनियों का सख्त रुख, पुलिस की निगरानी में कार्रवाई

गोलमुरी थाना पुलिस की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब्त माल को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की सघन जांच जारी है. विशेषज्ञों का मानना है कि सीधे हाई कोर्ट के आदेश पर होने वाली ऐसी कार्रवाइयां इस बात का स्पष्ट संकेत हैं कि अब कंपनियां अपने ब्रांड और ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं करेंगी और फर्जी उत्पादों के खिलाफ अभियान और तेज होगा.

The post JAMSHEDPUR: गोलमुरी में पुलिस की बड़ी रेड: अशोक कुमार के ठिकाने से मिले नामी कंपनियों के डुप्लीकेट उत्पाद, हाई कोर्ट के रडार पर शहर के ‘नकली’ धंधेबाज appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर में चापड़ हमले के बाद बढ़ा तनाव: पीड़ित परिवार को मिल रही जान से मारने की धमकी
उदित वाणी, जमशेदपुर: बिरसानगर थाना क्षेत्र स्थित धोबी मोड़ के पास हुए सनसनीखेज चापड़ हमले ने अब और गंभीर रूप ले लिया है। मंगलवार शाम टिनप्लेट निवासी ऋतिक और संदीप पर हुए जानलेवा हमले के बाद मामला सिर्फ अपराध तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अब पीड़ित परिवार पर दबाव और धमकियों का दौर शुरू हो गया है।

घायल संदीप के पिता सीताराम सिंह ने गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि आरोपी पक्ष के लोग बुधवार देर रात उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिवार पर केस वापस लेने के लिए दबाव बनाया और इनकार करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। सीताराम सिंह के अनुसार, आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने तक की चेतावनी दी, जिससे परिवार दहशत में है।

इस घटना के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

घटना ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर तब जब पीड़ित पक्ष को न्याय की लड़ाई लड़ने से रोकने के प्रयास सामने आ रहे हैं। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी और सख्ती से कार्रवाई करती है, ताकि पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय दोनों मिल सके।

The post जमशेदपुर में चापड़ हमले के बाद बढ़ा तनाव: पीड़ित परिवार को मिल रही जान से मारने की धमकी appeared first on Udit Vani.