Drug Archives - Udit Vani

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई: 15 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे क्षेत्र में नशामुक्त अभियान के तहत आरपीएफ और जीआरपी  की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। ‘ऑपरेशन नार्कोस’ के तहत की गई इस कार्रवाई में 15 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है और दो तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा गया है।

संयुक्त टीम की सुनियोजित छापेमारी

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (चक्रधरपुर) और रेल पुलिस अधीक्षक (जमशेदपुर) के दिशा-निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। 24 अप्रैल की रात को टाटानगर रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दो व्यक्तियों को रोका गया।

लाखों का गांजा बरामद

तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 15 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बाजार में इस खेप की अनुमानित कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ पहुँचाया जाना था।

आरोपियों की पहचान और पृष्ठभूमि

गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान इस प्रकार है:

उपेंद्र कुमार: उम्र लगभग 38 वर्ष

विनोद साव: उम्र लगभग 55 वर्ष

ये दोनों आरोपी बिहार के नवादा जिले के रजौली क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस को अंदेशा है कि ये दोनों किसी बड़े संगठित तस्करी गिरोह का हिस्सा हैं।

ऑपरेशन नार्कोस’ के तहत कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल के “ऑपरेशन नार्कोस” के तहत की गई है। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य रेल मार्गों के जरिए होने वाली मादक पदार्थों की तस्करी को जड़ से खत्म करना है। गिरफ्तारी के बाद, दोनों आरोपियों को कानूनी कार्यवाही के लिए टाटानगर रेलवे थाना को सौंप दिया गया है।

The post टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई: 15 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR : जुगसलाई में ट्रांसपोर्ट गोदाम पर छापा, 4796 बोतल नशीली कफ सिरप बरामद, संचालक गिरफ्तार, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
उदित वाणी, जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रांसपोर्ट कार्यालय से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली थी कि नया बाजार, बोरापट्टी स्थित एक ट्रांसपोर्ट गोदाम में प्रतिबंधित दवाएं अवैध रूप से संग्रहित की गई हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल गठित किया गया।

छापामारी के दौरान बोलबम ट्रांसपोर्ट के कार्यालय एवं गोदाम से 20 पेटियों में रखी गई कुल 4796 बोतल ‘ऑनरेक्स कफ सिरप’ बरामद की गई। इस कफ सिरप में कोडीन फॉस्फेट जैसे नशीले तत्व पाए गए हैं, जिसका दुरुपयोग नशे के रूप में किया जाता है। बरामद दवाओं का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 9.66 लाख रुपये बताया जा रहा है।

पुलिस ने मौके से ट्रांसपोर्ट संचालक शशिकांत मिश्रा (59 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। औषधि निरीक्षक की जांच रिपोर्ट के आधार पर जुगसलाई थाना में एनडीपीएस एक्ट और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह खेप कहां से लाई गई और किन-किन स्थानों पर सप्लाई की जानी थी।

The post JAMSHEDPUR : जुगसलाई में ट्रांसपोर्ट गोदाम पर छापा, 4796 बोतल नशीली कफ सिरप बरामद, संचालक गिरफ्तार, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : सोनारी में नशे का जाल: खुलेआम चल रहा ब्राउन शुगर का कारोबार, पुलिस पर उठे सवाल
उदित वाणी, जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के इलाके में अवैध नशे के कारोबार ने चिंताजनक रूप ले लिया है. स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में नशा तस्करों का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है और खुलेआम ब्राउन शुगर की बिक्री की जा रही है. खासकर सोनारी नर्स क्वार्टर से आदर्शनगर की ओर जाने वाले मार्ग पर अर्जुन गैरेज के आसपास यह गतिविधि सबसे अधिक देखी जा रही है.

सूत्रों का कहना है कि इस अवैध कारोबार में ऋषभ साहू नामक युवक की मुख्य भूमिका बताई जा रही है, जो सोनारी के शिवलाल बस्ती का निवासी है. आरोप है कि वह लंबे समय से इस धंधे में सक्रिय है और स्थानीय युवाओं को भी इसकी गिरफ्त में ला रहा है. इससे पहले भी उस पर कागलनगर एफ रोड में नशे की हालत में वाहनों के शीशे तोड़ने का आरोप लग चुका है.

स्थानीय नागरिकों ने इस पूरे मामले की जानकारी सोनारी पुलिस को दी है. इतना ही नहीं, सबूत के तौर पर वीडियो फुटेज भी साझा किए गए हैं, जिनमें कथित तौर पर नशे की खरीद-बिक्री होती दिख रही है. बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

इलाके के लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है. अब सबकी नजर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है.

The post Jamshedpur : सोनारी में नशे का जाल: खुलेआम चल रहा ब्राउन शुगर का कारोबार, पुलिस पर उठे सवाल appeared first on Udit Vani.

Anti Drug Action- जमशेदपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर वार, बागबेड़ा-जुगसलाई सहित इन इलाकों के लिए बना एक्शन प्लान
उदित वाणी, जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्कोटिक्स समन्वय समिति (एनकोर्ड) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम, अवैध कारोबार पर नियंत्रण और जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी के निर्देश

बैठक के दौरान बागबेड़ा, जुगसलाई, बर्मामाइंस समेत अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी, भंडारण और बिक्री से जुड़े मामलों में नियमित छापेमारी अभियान चलाने को कहा गया।

पुलिस-उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई होगी तेज

उपायुक्त ने पुलिस और उत्पाद विभाग को आपसी समन्वय के साथ संयुक्त कार्रवाई तेज करने तथा सूचना तंत्र को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा बस, ऑटो, ट्रक और स्कूल वैन चालकों पर समय-समय पर जांच अभियान चलाने की बात कही गई।

स्कूल-कॉलेज के आसपास बढ़ेगी सख्ती

शैक्षणिक संस्थानों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। विद्यालय और महाविद्यालय स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही नशा मुक्ति और पुनर्वास सेवाओं को सक्रिय रखने पर बल दिया गया।

मामलों के त्वरित निष्पादन और सख्त कानूनी कार्रवाई

मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में त्वरित अनुसंधान सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। सभी विभागों को नियमित रूप से प्रगति प्रतिवेदन देने को भी कहा गया।

आमजन से अपील, सूचना देने के लिए हेल्पलाइन जारी

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि नशीले पदार्थों से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। इसके लिए टोल फ्री नंबर 112 और पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0657-2431028 जारी किया गया है।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पाण्डेय, एसडीएम धालभूम अर्णव मिश्रा, डीटीओ धनंजय, एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्र, एडीएम एसओआर राहुल आनंद सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

The post Anti Drug Action- जमशेदपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर वार, बागबेड़ा-जुगसलाई सहित इन इलाकों के लिए बना एक्शन प्लान appeared first on Udit Vani.

गोलमुरी पुलिस ने 88 किलो डोडा चूरा किया बरामद, राशन दुकानदार बलराम महतो गिरफ्तार, मोबाइल जब्त, भेजा गया जेल
उदित वाणी, जमशेदपुर : गोलमुरी थाना पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 88 किलो डोडा चूरा के साथ एक अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलराम महतो (56) के रूप में हुई है, जो गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित हिन्दू बस्ती, लाइन नंबर 2 का निवासी है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 88 किलो डोडा चूरा और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है.

मामले का उद्भेदन करते हुए सिटी डीएसपी सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ का भंडारण और कारोबार किया जा रहा है. सूचना के आधार पर 10 फरवरी को दोपहर 12:40 बजे बलराम महतो की राशन दुकान में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान दुकान के अंदर प्लास्टिक के बोरों में छुपाकर रखे गए कुल 256 पैकेट डोडा चूरा बरामद किए गए.

कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद दुकानदार बलराम महतो को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को जब्त करते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. डीएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

फिलहाल गिरफ्तार अधेड़ को जेल भेज दिया है. पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों और सप्लाई चेन की जांच में जुटी हुई है. इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है.

The post गोलमुरी पुलिस ने 88 किलो डोडा चूरा किया बरामद, राशन दुकानदार बलराम महतो गिरफ्तार, मोबाइल जब्त, भेजा गया जेल appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर में नशे के खिलाफ युवाओं की पहल, पुलिस संग छापेमारी, बच्चों को बचाने का मजबूत संदेश पूरे शहर में
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर में नशे का अवैध कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है और इसकी चपेट में अब छोटे-छोटे बच्चे भी आने लगे हैं. खासकर सस्ते और आसानी से उपलब्ध नशीले पदार्थ बच्चों के भविष्य के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं. हालात की गंभीरता को समझते हुए शहर के युवाओं के एक समूह ने नशा बेचने वालों के खिलाफ मोर्चा संभालते हुए अभियान शुरू किया है.

युवाओं को सूचना मिली थी कि साकची थाना क्षेत्र के टीना शेड और मछली मार्केट के आसपास कुछ दुकानों में खुलेआम नशीले पदार्थ बेचे जा रहे हैं. विशेष रूप से वाइटनर जैसे पदार्थों को रुमाल में डालकर सूंघने की लत बच्चों में तेजी से फैल रही थी. स्कूल जाने वाले बच्चे और आसपास के इलाके में रहने वाले किशोर इसकी गिरफ्त में आ रहे थे, जिससे अभिभावकों की चिंता बढ़ गई थी.

युवाओं ने स्थिति की सच्चाई जानने के लिए बच्चों का पीछा किया, उनसे बातचीत की और नशा बेचने वालों की पहचान की. पुख्ता जानकारी जुटाने के बाद उन्होंने साकची पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया. सूचना मिलते ही पुलिस और युवाओं की टीम ने संयुक्त रूप से दो दुकानों पर छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में वाइटनर सहित अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए गए. जब्त सामान की मात्रा इतनी अधिक थी कि उसे करीब तीन ऑटो में भरकर थाने ले जाना पड़ा. इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग भी हैरान रह गए.

पुलिस ने दुकानदारों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते यह पहल नहीं होती तो पूरा इलाका नशे का अड्डा बन सकता था. युवाओं की इस सक्रियता से समाज में सकारात्मक संदेश गया है और पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की तुरंत सूचना दें.

The post जमशेदपुर में नशे के खिलाफ युवाओं की पहल, पुलिस संग छापेमारी, बच्चों को बचाने का मजबूत संदेश पूरे शहर में appeared first on Udit Vani.

गोविंदपुर में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, चार तस्कर गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : गोविंदपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए शुक्रवार को चार तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इनसे 2550 रुपये नकद, 81 पुड़िया ब्राउन शुगर और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में छोटा गोविंदपुर शेषनगर का गौरव कुमार उर्फ अमर (26), बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती का मोहम्मद इमरान (21), सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली तमुलिया का जंबुवन महतो (24) और ललन मांझी (28) शामिल हैं.

गोविंदपुर थाना प्रभारी पवन कुमार के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस को कुछ दिनों से इलाके में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री बढ़ने की सूचना मिल रही थी. ऐसे में एक विशेष टीम का गठन कर निगरानी बढ़ाई गई. शुक्रवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की और सभी आरोपियों को बिक्री की तैयारी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया.

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों से कड़ी पूछताछ की. पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह लंबे समय से ब्राउन शुगर की सप्लाई और वितरण में सक्रिय था. पुलिस को उन स्रोतों और सप्लायरों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिनसे आरोपी नशा मंगाते थे. पुलिस ने बताया कि इस सुराग के आधार पर अब नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द ही बड़े सरगनाओं तक पहुंचने की उम्मीद है.

थाना प्रभारी पवन कुमार ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है और इलाके में इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि वे नशे के धंधे में शामिल लोगों की जानकारी पुलिस को दें, ताकि इस काले कारोबार पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जा सके. इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की पहल की सराहना की है.

The post गोविंदपुर में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, चार तस्कर गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Jharkhand Crime : NCB और झारखंड पुलिस ने 2.25 करोड़ रुएप के गांजे की खेप पकड़ी
उदित वाणी, रांची : बिहार विधानसभा चुनाव को मादक पदार्थों के जरिए प्रभावित करने की एक बड़ी साजिश नाकाम कर दी गई है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और झारखंड की सिमडेगा जिला पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में ओडिशा से सिमडेगा के रास्ते बिहार भेजी जा रही गांजे की एक बड़ी खेप जब्त की है. जब्त किए गए गांजे का वजन 441 किलोग्राम है और इसकी कीमत करीब 2.25 करोड़ आंकी गई है. इस ऑपरेशन में पुलिस ने एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया है.

एनसीबी के बिहार-झारखंड जोनल डायरेक्टर और सिमडेगा के एसपी एम. अर्शी ने बुधवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई. सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में गांजा ओडिशा से बिहार की ओर भेजा जा रहा है. इसके बाद पुलिस और एनसीबी की संयुक्त टीम ने कोलेबिरा थाना क्षेत्र के छगरबंधा के पास एनएच-143 पर घेराबंदी की और हरियाणा नंबर के एक संदिग्ध ट्रक को रोका.

तलाशी के दौरान टीम ने पाया कि तस्करों ने गांजे को छिपाने के लिए बेहद चालाक तरीका अपनाया था. ट्रक के अंदर बनाए गए गुप्त केबिन से 85 पैकेटों में छुपाया गया कुल 441 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. पुलिस ने हरियाणा के नूंह निवासी ट्रक चालक नसीम को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया.

अधिकारियों ने बताया कि यह गांजा ओडिशा के झारसुगुड़ा क्षेत्र से लाया गया था और बिहार के सीमावर्ती जिलों में चुनाव के दौरान खपत और वितरण की योजना थी. जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हैं.

इससे पहले, बीते शनिवार को झारखंड के लोहरदगा जिले में भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की थी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बदकी चंपी मुख्य सड़क पर वाहन जांच के दौरान एक कार को रोका, जिसमें 160 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. कार ओडिशा से बिहार की ओर जा रही थी. मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया था.

बता दें कि चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती राज्यों की पुलिस और एनसीबी को अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया है.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand Crime : NCB और झारखंड पुलिस ने 2.25 करोड़ रुएप के गांजे की खेप पकड़ी appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND : चतरा पुलिस ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, एक किलोग्राम अफीम, 20 ग्राम ब्राउन शुगर और तीन मोबाइल फोन बरामद
उदित वाणी, चतरा : चतरा में मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का कड़ा पहरा है. ज़िले के पथलगड्ढा थाना क्षेत्र के लेंबोया गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में छापेमारी टीम ने दो तस्करों को धर दबोचा. इनके पास से एक किलोग्राम अफीम, लगभग 20 ग्राम ब्राउन शुगर और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए. इस मामले में पथलगड्ढा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. चतरा के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि इनका आपराधिक इतिहास रहा है. उन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगने की प्रतिबद्धता दोहराई.

The post JHARKHAND : चतरा पुलिस ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, एक किलोग्राम अफीम, 20 ग्राम ब्राउन शुगर और तीन मोबाइल फोन बरामद appeared first on Udit Vani.

चिप्स, कुकीज और कोल्ड ड्रिंक की लत शराब के नशे जैसी: शोध
उदित वाणी, नई दिल्ली : आपके पसंदीदा चिप्स, कुकीज और कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजें, जिन्हें अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड कहा जाता है, को लेकर एक नए शोध में चौंकाने वाली बात सामने आई है. शोध के मुताबिक, इन अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स की लत लोगों को उसी तरह जकड़ रही है जैसे शराब या ड्रग्स की लत लगती है.

शोधकर्ताओं ने कहा कि अगर इन खाने की चीजों को ‘लत’ की तरह नहीं पहचाना गया, तो यह सेहत के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकती है. दुनिया भर में इसके गंभीर असर हो सकते हैं.

शोध की मुख्य लेखिका एशले गियरहार्ट ने कहा, ”लोगों को सेब या दाल-चावल की लत नहीं लगती. समस्या उन खाने की चीजों से है, जिन्हें खासतौर पर इस तरह बनाया जाता है कि वे दिमाग पर नशे की तरह असर करें.”

यह शोध नेचर मेडिसिन पत्रिका नाम की वैज्ञानिक पत्रिका में प्रकाशित हुआ. इसमें 36 देशों में हुई करीब 300 रिसर्च का विश्लेषण किया गया. अध्ययन में पाया गया कि ये प्रोसेस्ड फूड्स दिमाग के उस हिस्से को एक्टिव करते हैं, जो हमें खुशी का अनुभव कराता है. यही वजह है कि इंसान का मन बार-बार इन्हें खाने का करता है, फिर चाहे इससे सेहत को नुकसान ही क्यों न हो. ये सब लक्षण किसी नशे की लत जैसे ही हैं.

न्यूरोइमेजिंग, यानी दिमाग की स्कैनिंग, से भी पता चला कि जो लोग इन चीज़ों को बहुत ज़्यादा खाते हैं, उनके दिमाग में वैसे ही बदलाव देखे जाते हैं, जैसे शराब या कोकीन की लत वाले लोगों में.

इतना ही नहीं, कुछ दवाएं जो इन खाने की चीजों की तलब को कम करती हैं, वही दवाएं नशे की लत कम करने में भी मदद करती हैं. यानी इन दोनों का असर हमारे दिमाग पर एक जैसा होता है.

गियरहार्ट की टीम ने बताया कि नाइट्रस ऑक्साइड और कैफीन की लत को मानसिक बीमारियों की किताब में शामिल कर लिया गया है, जबकि प्रोसेस्ड फूड की लत को अभी तक गंभीरता से नहीं लिया गया है, जबकि इसके लिए कई वैज्ञानिक सबूत मौजूद हैं.

इस शोध में दूसरी लेखिका एरिका ला. फाटा ने कहा, ”बाकी चीजों को आसानी से लत के रूप में मान लिया गया है, तो अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड को क्यों नहीं? अब समय आ गया है कि इसे भी वैज्ञानिक रूप से उतनी ही गंभीरता से लिया जाए.”

शोध में कहा गया कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों, डॉक्टरों और सरकारों को चाहिए कि वे इस लत को पहचानें, रिसर्च के लिए फंड दें और इलाज के तरीके विकसित करें. साथ ही, बच्चों के लिए विज्ञापन पर रोक, चेतावनी लेबल और जागरूकता फैलाने जैसे नियम भी लागू करें, जैसे तंबाकू आदि चीजों पर होते हैं.

गियरहार्ट ने कहा, ”हम यह नहीं कह रहे कि हर खाना नशे जैसा होता है, लेकिन कई अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाने की चीजें सचमुच इस तरह बनाई जाती हैं कि लोगों को उनकी लत लग जाए. अगर हम इस सच को नहीं समझेंगे, तो खासकर बच्चों को बहुत नुकसान होगा.”

(आईएएनएस)

The post चिप्स, कुकीज और कोल्ड ड्रिंक की लत शराब के नशे जैसी: शोध appeared first on Udit Vani.