Burmamines Archives - Udit Vani

जमशेदपुर: कुत्ते को बचाने के चक्कर में ट्रेलर से टकराई बाइक, कीताडीह के ट्रांसपोर्टर की मौत
उदित वाणी, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कीताडीह ग्वाला पट्टी निवासी अजय दुबे (41) की सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा बर्मामाइंस स्थित लाल बिल्डिंग के पास उस समय हुआ, जब वे बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, सड़क पर अचानक आए एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में अजय दुबे अपनी बाइक का संतुलन खो बैठे। संतुलन बिगड़ते ही उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर ही गिर पड़े।

कुत्ते को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें

परिजनों के अनुसार, अजय दुबे ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े थे। सोमवार को ही वे चाकुलिया से ट्रेन के जरिए जमशेदपुर लौटे थे। घर पहुंचने के बाद वे बाइक से गोलमुरी अपने दोस्तों से मिलने गए थे। देर रात घर वापस आने के दौरान यह हादसा हो गया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

The post जमशेदपुर: कुत्ते को बचाने के चक्कर में ट्रेलर से टकराई बाइक, कीताडीह के ट्रांसपोर्टर की मौत appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर में IRB जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब
उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर में एक बार फिर चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस बार मामला इसलिए गंभीर है क्योंकि चोरों ने आईआरबी (इंडिया रिजर्व बटालियन) के एक जवान के घर को ही निशाना बनाया।

घटना बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैलाश नगर की है। जानकारी के अनुसार, आईआरबी जवान नितेश कुमार झा अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। घर की देखरेख के लिए चाबी पड़ोसी को सौंपी गई थी। रविवार सुबह जब पड़ोसी घर की निगरानी के लिए पहुंचे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला।

इसके बाद उन्होंने तत्काल नितेश झा के ससुर को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर जब घर की जांच की गई, तो अंदर का सामान बिखरा हुआ पाया गया। अलमारी और लॉकर तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।

परिजनों के अनुसार, चोरी में करीब 50 लाख रुपये के जेवरात और नकदी गायब हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हालांकि, खबर लिखे जाने तक थाने में औपचारिक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

The post जमशेदपुर में IRB जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी घोषित
उदित वाणी, जमशेदपुर: बर्मामाइन्स स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शुक्रवार को झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ, पूर्वी सिंहभूम इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि रंजिता गांधी के नेतृत्व में हुई इस सभा में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। इसी अवसर पर संघ के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कुमार के लिए एक विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि रांची स्थानांतरण होने के कारण वे जिला संघ की अपनी भूमिका से विदा ले रहे हैं।

उनकी विदाई के पश्चात संगठन के कार्यों को गति देने के लिए नई नियुक्तियों की घोषणा की गई, जिसमें शशिकांत सिंह को नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, सीमा कुजूर को कार्यकारी सचिव के रूप में संगठन के कार्यभार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन की एकजुटता पर बल दिया गया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष बिट्टू सोनकर, मीडिया प्रभारी अमर नाथ शर्मा, उपाध्यक्ष मोना भूमिज, संरक्षक रीना कुमारी सहित संजय कुमार, संजय सिंह और सुबोध कुमार जैसे कई सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।

The post JAMSHEDPUR: झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी घोषित appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: बर्मामाइंस के लकड़ी गोदाम में भीषण आग, समय रहते पाया गया काबू
उदित वाणी, जमशेदपुर: बर्मामाइंस स्थित मिल एवं गोदाम क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक लकड़ी के गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह गोदाम स्थानीय व्यवसायी इम्तियाज़ खान का बताया जा रहा है। घटना सुबह करीब 4 बजे की है, जब ड्यूटी पर तैनात गार्ड की नजर अचानक उठते धुएं और आग की लपटों पर पड़ी।

गार्ड ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत गोदाम मालिक को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही गोदाम से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी, जिससे स्थिति चिंताजनक हो गई। हालात को देखते हुए तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया।

सूचना पर टाटा स्टील की फायर ब्रिगेड एवं झारखंड अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लकड़ी के बोटों तक ही सीमित रही, जिससे बड़ी राहत मिली और गोदाम में रखी मशीनें सुरक्षित बच गईं।

मौके पर मौजूद अनिकेत ने बताया कि उनके गोदाम में इस तरह की घटना पहली बार हुई है। उन्होंने फायर ब्रिगेड की तत्परता की सराहना की। फिलहाल आग पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जबकि आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

The post Jamshedpur: बर्मामाइंस के लकड़ी गोदाम में भीषण आग, समय रहते पाया गया काबू appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR : खालसा स्कूल के बाहर फूटा गुस्सा : चार वर्षीय आरुष की मौत के बाद परिजनों का सड़क पर प्रदर्शन, आरोपी की गिरफ्तारी का रखा गया मांग
उदित वाणी, जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित खालसा स्कूल के समीप चार वर्षीय मासूम आरुष की दर्दनाक मौत के बाद रविवार को परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर परिवार के लोग सीधे खालसा स्कूल के बाहर पहुंचे और बच्चे के शव को सड़क पर रखकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने साफ कहा कि जब तक आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी नहीं होती, वे अपना आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को आरुष अपनी दादी के साथ खालसा स्कूल आया था। वह अपने भाइयों को छुट्टी के बाद लेने के लिए स्कूल के पास इंतजार कर रहा था। इसी दौरान स्कूल के बाहर सड़क किनारे खेलते समय तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल आरुष को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव परिजनों को सौंपा गया, तो वे आक्रोशित हो उठे। परिजन शव को गोद में लेकर खालसा स्कूल के बाहर बैठ गए और न्याय की मांग करने लगे। उनका आरोप है कि हादसे के बाद भी पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार करने में तेजी नहीं दिखाई, जिससे परिवार में नाराजगी और बढ़ गई है।

प्रदर्शन के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल काफी भावुक हो गया। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी चालक की गिरफ्तारी नहीं होती और उन्हें न्याय का भरोसा नहीं मिलता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुट गई।

The post JAMSHEDPUR : खालसा स्कूल के बाहर फूटा गुस्सा : चार वर्षीय आरुष की मौत के बाद परिजनों का सड़क पर प्रदर्शन, आरोपी की गिरफ्तारी का रखा गया मांग appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR CRIME : कंचन नगर छठ घाट के पास दो गुटों में मारपीट, युवक व उसकी मां घायल; छह युवक हिरासत में
उदित वाणी, जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के ईस्ट प्लांट बस्ती स्थित कंचन नगर छठ घाट के पास रविवार दोपहर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस घटना में गोलू नामक युवक और उसकी मां घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के छह युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

घायल युवक गोलू ने बताया कि उसका छोटा भाई विशाल भागते हुए घर पहुंचा और कहा कि छठ घाट के पास अड्डाबाजी कर रहे कुछ युवकों ने उसे मारने के लिए दौड़ा लिया है. भाई की बात सुनकर जब वह बीच-बचाव के लिए बाहर निकला, तो करीब 10-12 युवकों ने उस पर हमला कर दिया. घायल पक्ष का आरोप है कि हमलावर नशे में थे और उनके हाथों में तलवार, बीयर की बोतल और चापड़ जैसे हथियार थे.

गोलू ने सन्नी और रूपम नामक युवकों पर हमला करवाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. वहीं मामले की जांच कर रहे बर्मामाइंस थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना जरूर हुई है, लेकिन चापड़ से हमला किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है. घायलों के शरीर पर किसी धारदार हथियार से चोट के निशान नहीं पाए गए हैं.

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि विशाल और आरोपी सन्नी पहले दोस्त थे, लेकिन किसी पुराने विवाद को लेकर दोनों के बीच तनाव चल रहा था, जो रविवार को हिंसक झड़प में बदल गया. फिलहाल दोनों पक्ष थाने में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने से बच रहे हैं, लेकिन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

The post JAMSHEDPUR CRIME : कंचन नगर छठ घाट के पास दो गुटों में मारपीट, युवक व उसकी मां घायल; छह युवक हिरासत में appeared first on Udit Vani.

ओड़िया क्लब के पास छिनतई का प्रयास, चापड़ से हमला; दास बस्ती में आक्रोश
उदित वाणी, जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में मंगलवार रात ओड़िया क्लब के पास छिनतई और हमले की घटना से इलाके में दहशत फैल गई. दास बस्ती निवासी राज दास पर उस समय बदमाशों ने हमला किया, जब वह रात करीब 10 बजे ड्यूटी से लौट रहे थे. राज दास के मुताबिक, नशे में धुत कुछ युवकों ने उन्हें रोककर छिनतई का प्रयास किया. विरोध करने पर बदमाशों ने चापड़ से वार कर दिया. हालात बिगड़ते देख राज अपनी बाइक घटनास्थल पर छोड़कर किसी तरह जान बचाकर भाग निकले.

घटना की जानकारी मिलते ही राज के दोस्त मौके पर पहुंचे. इसी दौरान बदमाशों ने संदीप पर भी चापड़ से हमला कर दिया, जिससे उसके पैर में चोट लग गई. घायल संदीप को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए पत्थरों से भी हमला किया. पत्थरबाजी में राज की बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

घटना के बाद राज दास और उनके साथी तुरंत बर्मामाइंस थाना पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी. राज और संदीप ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है.

इधर, ओड़िया क्लब के पास हुई इस वारदात को लेकर दास बस्ती के लोगों में आक्रोश है. स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है.

The post ओड़िया क्लब के पास छिनतई का प्रयास, चापड़ से हमला; दास बस्ती में आक्रोश appeared first on Udit Vani.

आधी रात सब स्टेशन पर धावा: गार्ड को बंधक बनाकर लाखों की चोरी
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर में चोरी की एक गंभीर वारदात सामने आई है. बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित बी टू सब स्टेशन में आधी रात के बाद बदमाशों ने ड्यूटी पर तैनात गार्ड को बंधक बनाकर लाखों रुपये के उपकरणों की चोरी कर ली. घटना 15 फरवरी की बताई जा रही है, जबकि प्राथमिकी 18 फरवरी को दर्ज हुई.

इस मामले में टाटा स्टील यूआईएसएल के मैनेजर अजीत कुमार त्रिपाठी के बयान पर पुलिस ने अज्ञात 10 से 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार, देर रात बदमाश सब स्टेशन पहुंचे और गार्ड के कमरे का दरवाजा खटखटाया. जैसे ही गार्ड ने दरवाजा खोला, आरोपी अंदर घुस आए और धारदार हथियार दिखाकर उसे काबू में कर लिया. इसके बाद आरोपियों ने सब स्टेशन से कीमती सामान समेटा और फरार हो गए.

सूत्रों के मुताबिक, चोरी गए सामान में बिजली आपूर्ति से जुड़े महंगे उपकरण शामिल हैं. घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं. फिलहाल, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान का प्रयास जारी है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.

The post आधी रात सब स्टेशन पर धावा: गार्ड को बंधक बनाकर लाखों की चोरी appeared first on Udit Vani.

बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में चापड़ से युवक पर हमला, दो घायल
उदित वाणी, जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना अंतर्गत ईस्ट प्लांट बस्ती में सोमवार देर रात हिंसक झड़प की घटना सामने आई. पुरानी रंजिश के कारण एक युवक पर चापड़ से हमला कर दिया गया, जिसमें टिंकू सिंह और उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई. हमलावरों ने धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है. चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति को गंभीर लेकिन स्थिर बताया है.

सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से चापड़ बरामद कर लिया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद काफी समय से चल रहा था, जिसके चलते यह हमला हुआ.

पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, हालांकि पुलिस ने शीघ्र गिरफ्तारी का दावा किया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

The post बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में चापड़ से युवक पर हमला, दो घायल appeared first on Udit Vani.

बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा टला, इनोवा-ऑटो की जोरदार टक्कर से ऑटो नाले में पलटा, सभी यात्री सुरक्षित
उदित वाणी, जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत लिडे कंपनी के समीप सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. तेज रफ्तार सफेद इनोवा कार और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर में ऑटो क्षतिग्रस्त होकर नाले में पलट गया, लेकिन चालक व सभी यात्री बाल-बाल बच गए.

मिली जानकारी के अनुसार, टाटानगर स्टेशन से चार यात्रियों को लेकर साकची जा रहा ऑटो विपरीत दिशा से आ रही इनोवा से साइड से टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया.

स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य कर चालक को सुरक्षित निकाला. क्रेन से क्षतिग्रस्त ऑटो बाहर निकाला गया. चालक को हल्की चोटें आईं, लेकिन यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. स्थानीयवासियों ने तेज रफ्तार पर अंकुश और सड़क सुरक्षा के सख्त इंतजाम की मांग की है.

The post बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा टला, इनोवा-ऑटो की जोरदार टक्कर से ऑटो नाले में पलटा, सभी यात्री सुरक्षित appeared first on Udit Vani.