उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील लिमिटेड द्वारा आयोजित इंटर डिविजनल शतरंज टूर्नामेंट 2026 सफलतापूर्वक समाप्त हो गया. टूर्नामेंट के समापन पर पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह का आयोजन किया गया.इस प्रतियोगिता में 16 यूनिट्स के कुल 87 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 3 महिला प्रतिभागी भी शामिल थीं.
पांच अधिकारियों की देखरेख में टूर्नामेंट सुचारू रूप से संपन्न हुआ. समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में हितेश हसमुखराय शाह, चीफ, एलडी थ्री एंड टीएससीआर, टाटा स्टील उपस्थित रहे और उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए. गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में विवेक कुडवा, हेड, मेकेनिकल मेंटेनेंस, सिंटर प्लांट, टाटा स्टील मौजूद रहे.
समारोह में टाटा स्टील के मुकुल विनायक चौधरी, चीफ, स्पोर्ट्स और कैप्टन मनीष सिन्हा, हेड, इवेंट्स एंड ट्रेनिंग सेंटर्स भी उपस्थित रहे. दोनों अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों के प्रतिस्पर्धी जोश की सराहना की.
टूर्नामेंट को निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से कराने में जयंत कुमार भुईयां, सौखिन कुंडू, दीपक कुमार झा, अनुप कुमार सिंह और तिलक राम साहू की विशेष भूमिका रही. टाटा स्टील अपने कर्मचारियों के बीच खेल भावना को बढ़ावा देने और शतरंज जैसी बौद्धिक खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयासरत है. यह टूर्नामेंट कर्मचारियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और टीम भावना को मजबूत करने का एक बेहतरीन माध्यम साबित हुआ.
फाइनल स्टैंडिंग
1. विजेता: दास भोला नाथ – टाटा स्टील यूआईएसएल
2. उपविजेता: अभिषेक झा – टाटा स्टील जमशेदपुर ऑपरेशंस
3. द्वितीय उपविजेता: संजय कुमार स्वैन – टाटा स्टील कलिंगानगर


