
उदित वाणी, जमशेदपुर : दुर्गा पूजा महोत्सव 2025 के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत के द्वारा आज आदित्यपुर एवं गम्हरिया क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान पूजा पंडाल की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र, दर्शनार्थियों के वाहनो हेतु पार्किंग, सुगम यातायात व्यवस्था, सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर की जा रही तैयारियों जानकारी प्राप्त की गई. वहीं, आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया गया. निरीक्षण के क्रम में एम टाईप मैदान, आदित्यपुर पहुंचने पर श्रीश्री दुर्गा पूजा कमिटी, प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मुख्य संरक्षक सह पूर्व विधायक अरविन्द कुमार सिंह के द्वारा पुलिस अधीक्षक की आगवानी की गई. इस दौरान पूर्व विधायक के द्वारा पुलिस अधीक्षक को महोत्सव की तैयारी के मद्देनजर किए जा रहे आवश्यक इंतजामों की जानकारी भी दी गई. इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष ऋषि मिश्रा, वरीय कांग्रेस नेता जगदीश नारायण चौबे, पंचायत समिति के सदस्य सुनील गुप्ता साहित अन्य लोग उपस्थित थे.

