Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
Jharkhand : CO का युवक को लाठी से पीटने का वीडियो वायरल, नेता प्रतिपक्ष मरांडी ने विधानसभा में उठाया मामला
उदित वाणी, रांची : झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड की अंचल अधिकारी (सीओ) सविता सिंह द्वारा एक युवक को लाठी से मारने के वायरल वीडियो का हवाला देते हुए उनके निलंबन की मांग की है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पुलिसकर्मी एक युवक को पुलिस वाहन में बैठाने की कोशिश कर रहे हैं. इसी दौरान सीओ सविता सिंह हाथ में लाठी लेकर वहां पहुंचती हैं और युवक के सिर के पीछे की ओर प्रहार करती हुई नजर आती हैं. इसके बाद वह युवक को उंगली दिखाकर चेतावनी देते हुए…
जमशेदपुर में रामनवमी महोत्सव 2026: महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी, नशामुक्त और सात्विक शोभायात्रा का संकल्प
उदित वाणी, जमशेदपुर : आगामी रामनवमी महोत्सव की भव्य और सुव्यवस्थित तैयारी को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को साकची स्थित होटल दयाल इंटरनेशनल में सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने की और संचालन महासचिव भूपेंद्र सिंह ने किया. बैठक में आशुतोष सिंह ने पिछले वर्ष आयोजित रामनवमी अखाड़ा जुलूस की सफलता का उल्लेख किया और सभी अखाड़ा समितियों, पदाधिकारियों और प्रशासन के सहयोग की सराहना की. उन्होंने कहा कि बीते वर्ष आयोजन शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न हुआ. साथ ही उन्होंने कमियों और पिछली कठिनाइयों का विश्लेषण…
झारखंड में 27 हजार एकड़ में अफीम की खेती, विधानसभा में चर्चा के दौरान सदस्यों ने जताई चिंता
उदित वाणी रांची, 9 मार्च (आईएएनएस): झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को राज्य में अवैध अफीम की खेती का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। लिट्टिपाड़ा से विधायक हेमलाल मुर्मु ने इस विषय पर सरकार से जवाब मांगते हुए कहा कि राज्य के विभिन्न इलाकों में बड़े पैमाने पर अफीम की अवैध खेती हो रही है, जो कानून-व्यवस्था और सामाजिक दृष्टि से गंभीर चिंता का विषय है। विधायक ने उपलब्ध आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में अफीम की अवैध खेती में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2020-21 में लगभग 2871 एकड़ भूमि…
Damla Bird Festival: दलमा में तीन दिवसीय सेकेंड बर्ड फेस्टिवल शुरू, देशभर के पक्षी प्रेमी जुटे
उदित वाणी, जमशेदपुर: दलमा वन्यजीव आश्रयणी में तीन दिवसीय सेकेंड बर्ड फेस्टिवल का शुभारंभ किया गया. यह महोत्सव 9 मार्च से शुरू होकर 11 मार्च तक आयोजित किया जाएगा. वन विभाग की ओर से आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य दलमा क्षेत्र में पाए जाने वाले विभिन्न पक्षी प्रजातियों के संरक्षण और उनकी पहचान को बढ़ावा देना है. दुर्लभ और रंग-बिरंगे पक्षियों का है निवास हाथियों के लिए विश्व प्रसिद्ध दलमा जंगल जैव विविधता के लिहाज से भी अत्यंत समृद्ध माना जाता है. यहां सैकड़ों प्रजातियों के दुर्लभ और रंग-बिरंगे पक्षी पाए जाते हैं. इसी प्राकृतिक संपदा को संरक्षित करने और…
उदित वाणी आदित्यपुर: आदित्यपुर-कांड्रा रोड स्थित होटल नैवेद्य अर्पण में संपन्न हुईं सरायकेला-खरसावां जिला योगासन खेल संघ की बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई. राज्य महासचिव चंदू शर्मा एवं कोषाध्यक्ष प्रशांत किशोर सिंह की उपस्थिति और सीधी देखरेख में नई कमिटी की घोषणा की गई. घोषित कमिटी में अरविंद कुमार को महा संरक्षक, सत्यनारायण अग्रवाल, नन्द किशोर झा, मनोज कुमार, सुधीर सिंह व भीष्म सिंह को संरक्षक बनाया गया है. जबकि मनोज सिंह को अध्यक्ष, उदय सिंह देव को सचिव, शिखा शर्मा को कोषाध्यक्ष, रानी सिंह व प्रेमाशिष महतो को सह सचिव, किरनजीत कौर को सह कोषाध्यक्ष तथा…
RAIL NEWS: झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा को जोड़ने वाले बाराभूम रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प, आदिवासी संस्कृति की झलक के लिए विख्यात है यह स्टेशन
उदित वाणी कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में स्थित बाराभूम रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित किया गया है। रेलवे यात्रियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि बाराभूम रेलवे स्टेशन पहले से कहीं अधिक सुंदर और सुसज्जित है। स्टेशन की दीवारों पर बने चित्र स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों और स्थानीय संस्कृति को दर्शाते हैं। इसके साथ ही स्टेशन पहले से कहीं अधिक साफ-सुथरा हो गया है। बता दें कि आदिवासी संस्कृति और विरासत के लिए विख्यात बाराभूम रेलवे स्टेशन दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के आद्रा मंडल स्थित पुरुलिया जिले में आसनसोल-टाटानगर-खड़गपुर मुख्य लाइन पर है। अमृत…
पुरुलिया–आनंद विहार एक्सप्रेस चलाने का फैसला, झारखंड–बंगाल के यात्रियों को मिलेगा सीधा रेल संपर्क
उदित वाणी, जमशेदपुर: रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने पुरुलिया और दिल्ली के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे की ओर से 14021/14022 पुरुलिया–आनंद विहार–पुरुलिया एक्सप्रेस के परिचालन की घोषणा की गई है। इस नई ट्रेन सेवा से झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को सीधा रेल संपर्क मिलेगा। सप्ताह में एक दिन चलेगी ट्रेन रेलवे द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार 14021 पुरुलिया–आनंद विहार एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को शाम 5:00 बजे पुरुलिया से प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 11:10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी दिशा में 14022 आनंद…
उदित वाणी, जमशेदपुर: भारत स्काउट एंड गाइड, जिला मुख्यालय आम बागान साकची के तत्वावधान में दलमा पहाड़ पर एक दिवसीय ट्रैकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 130 स्काउट और गाइड के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम में सेंट पीटर स्कूल, डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल, डीएवी स्कूल बिष्टुपुर तथा बीपी हेडक्वार्टर ओपन ग्रुप साकची के छात्र-छात्राएं शामिल हुए. ग्रीन फ्लैग दिखाकर ट्रैकिंग दल को किया रवाना ट्रैकिंग कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6:30 बजे साकची स्थित आम बागान से किया गया. इस अवसर पर…
CII to Host Strategic Dialogue on ‘Jharkhand @25: Looking Forward to 2050’ in Jamshedpur
UditVani, Jamshedpur: The Confederation of Indian Industry (CII) Jharkhand will organise a high-level session titled “Jharkhand @25: Looking Forward to 2050” at 11:30 am tomorrow , March 10 at The Alcor Hotel in Bistupur. The event aims to bring together key stakeholders to reflect on the state’s development journey over the past 25 years and chart a strategic vision for the decades ahead. The session is envisioned as a forward-looking dialogue that will examine Jharkhand’s progress since its formation while outlining pathways for building a resilient, competitive and inclusive economy by 2050. Leaders from industry, government and policy circles are…
झारखंड में बदला मौसम का मिजाज: कई जिलों में हल्की बारिश के आसार 9–10 मार्च को वज्रपात और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट
उदित वाणी, रांची: झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में आंशिक बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. इसके साथ ही 9 और 10 मार्च को राज्य के कुछ हिस्सों में वज्रपात और तेज हवा चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. रांची समेत कई जिलों में बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पूर्वी और आसपास के मध्य भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे. इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है.…
