
उदित वाणी, जमशेदपुर : आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. आपका जन्मतिथि 17 जून है. अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह शनि है. इस माह का अधिपति ग्रह मंगल है. आपके जीवन पर मंगल एवं शनि ग्रह का सम्मिलित प्रभाव रहेगा. आपका व्यक्तित्व सम्मोहक होगा. आकस्मिक घटनाएँ आपके साथ अधिक घटित होगी. आप स्पष्टवादी होंगे. लेकिन स्पष्टवादिता आपके लिए यदाकदा घातक सिद्ध होग. आप ईष्यालु भी होंगे. जो कि आपकी प्रगति के लिए बाधक होगी. आप अपने जीवन में आर्थिकपक्ष को ज्यादा महत्व देंगे. आप अपना कार्य स्वयं करने में विश्वास रखेंगे. जनकल्याण की ओर भी आपका रुझान रहेगा. भौतिक सुख सुविधा के लिए आप सदैव प्रयत्नशील रहेंगे. व्यर्थ का दिखावा आप पसन्द नहीं करेंगे. धार्मिक आध्यात्मिक कृत्यों की ओर आपका झुकाव अधिक रहेगा. आप की महत्वकांक्षाएँ बहुत ऊँची होगी. आप सहज ही कुछ भी प्राप्त नहीं कर सकते इसके लिए आपको दृढ़ संघर्ष करना पड़ेगा. सुख-सौभाग्य के लिए नियमित रूप से अपने इष्टï एवं आराध्य देवी-देवता की पूजा-अर्चना करें. अपने दैनिक जीवन में हरा एवं नीले रंग की वस्तुओं का प्रयोग करना लाभकारी रहेगा. शनिवार के दिन काले रंग की वस्तुओं का दान करें. गाय को नियमित रूप से घी लगा हुआ पराठा एवं गुड़ खिलावें. सदाचार का पालन करें. हिंसा जनित कार्य न करें. सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें.
अमृता राव (Indian actress and model)
17 जून, 1981

लिएंडर पेस (Indian tennis player)
17 जून, 1973

- मन्त्र : ॐ शं शनैश्चराय नम:
- व्रत : शनिवार
- दिन : सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार
- दिनांक : 8, 17, 26
- अंक : 2, 4, 6, 7
- मास : जनवरी, अप्रैल एवं दिसम्बर
- वर्ष : 8, 17, 26, 35, 44, 53, 62, 71
- रंग : हरा, नीला, काला एवं भूरा
- जन्मरत्न : नीलम
- उपरत्न : नीली
- जड़ी : लाल चन्दन की जड़
वर्ष का महत्वपूर्ण समय—20 जनवरी से 20 फरवरी, 20 सितम्बर से 20 अक्टूबर

