
उदित वाणी, रांची : एसीबी ने शराब घोटाला में गिरफतार आईएएस विनय चौबे के करीबी नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह को दिल्ली में गिरफतार कर लिया गया है. हालांकि जांच एजेंसी द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है. परंतु बताया गया कि एसीबी की टीम ने नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय सिंह के दिल्ली स्थित ठिकाने पर छापेमारी की और उन्हें हिरासत में लेने की सूचना है. ज्ञात हो कि विनय सिंह को दो-दो बार समन किये जाने के बावजूद वे एसीबी के समक्ष पेश नहीं हुए. इसके बाद जांच एजेंसी द्वारा एसीबी की बिशेष अदालत ने विनय सिंह के खिलाफ गिरफतारी वारंट हासिल किया गया है.
विनय सिंह पर विनय चौबे की अवैध कमाई को विभिन्न माध्यमों से निवेश करने का आरोप है. वहीं बिशेष अदालत द्वारा शराब घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ के चर्चित कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया के खिलाफ भी गुरूवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया. एसीबी ने पूछताछ के लिए सिद्धार्थ सिंघानिया को नोटिस जारी कर एसीबी कार्यालय बुलाया था. लेकिन वह एसीबी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए. बताया गया कि सिंघानिया ने ही तत्कालीन उत्पाद आयुक्त सह सचिव विनय चौबे से मिलकर शराब नीति में बदलाव कराया था.
