उदित वाणी, आदित्यपुर : जन कल्याण मोर्चा के धरना का असर दिखना शुरु हो गया है.इस क्रम में इच्छापुर बस्ती, आदित्यपुर स्थित सहारा गार्डेन सिटी में पाईप लाईन बिछाने का कार्य आज से शरु हो गया. और देर शाम तक पाईप लाईन बिछाने का कार्य पूर्ण होने की बात कही जा रही है. उसके बाद आदित्या सिंडिकेट कॉलोनी में पाईप लाईन बिछाने का काम शुरु होगा.
उल्लेखनीय है कि मेसर्स जिन्दल के पदाधिकारियों द्वारा मंगलवार को सहारा गार्डेन सिटी और आदित्या सिंडिकेट कॉलोनी का निरीक्षण किया गया था. उक्त जानकारी शशांक कुमार गांगुली और राजीव रंजन ने दी. उन्होंने बताया कि जनकल्याण मोर्चा के अध्यक्ष सह अधिवक्ता ओमप्रकाश के साथ पाईप लाइन बिछाने के मुद्दे पर हुए आन्दोलन में दोनों सोसायटी के लोग भी जुड़े थे.
उन्होंने बताया कि सोसायटी में पानी का एक कनेक्शन और मीटर दिया जाएगा. मेन कनेक्शन से पाइप लाईन बिछाकर पूरे सोसायटी में अपनी आवश्यकता के अनुसार सम्प में पानी ले जाकर पानी आपूर्ति की जाएगी.


