उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील लिमिटेड ने शेयरधारकों को भौतिक (फिजिकल) शेयरों के ट्रांसफर के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराई है. कंपनी ने 16 जून 2026 को इस संबंध में आवश्यक जानकारी प्रकाशित की.कंपनी ने BSE और NSE को सूचित किया है. यह सुविधा SEBI के 30 जनवरी 2026 के सर्कुलर के अनुसार दी जा रही है, जिसमें भौतिक शेयरों के लॉजमेंट/री-लॉजमेंट के लिए विशेष विंडो खोली गई है.
इस विंडो का उपयोग करके शेयरधारक अपने पुराने फिजिकल शेयरों का ट्रांसफर करा सकते हैं. कंपनी के कंपनी सचिव एवं चीफ लीगल ऑफिसर पार्वतीशम कंचिनाधम ने इसकी पुष्टि की. उन्होंने कहा कि यह जानकारी कंपनी की वेबसाइट www.tatasteel.com पर भी उपलब्ध है. यह कदम उन शेयरधारकों की सुविधा के लिए उठाया गया है जिनके शेयर अभी भी भौतिक रूप में हैं. कंपनी ने सभी शेयरधारकों से अपील की है कि वे इस विशेष अवसर का लाभ उठाएं.


