Tatanagar Archives - Udit Vani

JAMSHEDPUR: गुदरी बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान टला, दुकानदार को मिली 15 दिन की मोहलत
उदित वाणी,जमशेदपुर: टाटानगर स्थित गुदरी बाजार में बुधवार को उस समय गहमागहमी बढ़ गई जब रेलवे इंजीनियरिंग विभाग की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची. मजिस्ट्रेट सुदीप्तो राय के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ टीम “श्री लक्ष्मी भंडार” नामक दुकान को ध्वस्त करने की तैयारी में थी. रेलवे प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई से बाजार के अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया.

हाई कोर्ट में मामला लंबित होने का दावा

कार्रवाई शुरू होने से पहले ही दुकान संचालक मुरारी लाल अग्रवाल ने कड़ा विरोध दर्ज कराया. उन्होंने अधिकारियों को सूचित किया कि इस मामले को लेकर उन्होंने झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दायर की है और वर्तमान में यह विषय अदालत में विचाराधीन है. संचालक ने प्रशासन से आग्रह किया कि उन्हें कोर्ट से स्टे ऑर्डर (स्थगन आदेश) लाने के लिए 15 दिन का समय दिया जाए.

प्रशासन की शर्त: 15 दिन में देना होगा स्टे ऑर्डर

दुकानदार के अनुरोध और कानूनी पेचीदगियों को देखते हुए मजिस्ट्रेट सुदीप्तो राय ने मौके पर ही कार्रवाई को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया. हालांकि, प्रशासन ने इसके लिए एक सख्त शर्त रखी है. मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिया कि दुकानदार को एसडीओ (SDO) कार्यालय में एक औपचारिक हलफनामा (Affidavit) दाखिल करना होगा.

हलफनामे में क्या होगा?

दुकानदार को हलफनामे में यह स्पष्ट रूप से स्वीकार करना होगा कि यदि अगले 15 दिनों के भीतर वह हाई कोर्ट से स्टे ऑर्डर प्राप्त करने में विफल रहते हैं, तो रेलवे विभाग बिना किसी पूर्व सूचना या बाधा के दुकान हटाने की कार्रवाई पूरी कर सकेगा.

व्यापारियों में चर्चा और प्रशासन की चेतावनी

इस घटना के बाद गुदरी बाजार के स्थानीय व्यापारियों के बीच अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर चर्चाएं तेज हैं. कुछ व्यापारी इसे राहत मान रहे हैं, तो कुछ इसे केवल समय की बर्बादी. दूसरी ओर, रेलवे प्रशासन ने साफ कर दिया है कि रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी कार्रवाई कानून के दायरे में ही की जाएगी और नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं होगा.

The post JAMSHEDPUR: गुदरी बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान टला, दुकानदार को मिली 15 दिन की मोहलत appeared first on Udit Vani.

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: खड़गपुर और चक्रधरपुर डिवीजन में अब समय पर चलेंगी ट्रेनें, टाटा स्टेशन पर बनेंगे 4 नए प्लेटफॉर्म
जमशेदपुर/घाटशिला: चक्रधरपुर और खड़गपुर डिवीजन में ट्रेनों की लेटलतिफी से परेशान यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। शनिवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के अपर महाप्रबंधक (AGM) सौमित्र मजुमदार ने सांसद विद्युत वरण महतो की पहल पर मऊभंडार स्थित डायरेक्टर बंगला में दोनों रेल डिवीजनों के वरीय अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की। बैठक में यात्री सुविधाओं के विस्तार और ट्रेनों के समय पालन (Punctuality) को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

समय पालन के लिए मालगाड़ियों की संख्या में कटौती

एजीएम सौमित्र मजुमदार ने बताया कि एक्सप्रेस और सवारी गाड़ियों को समय पर चलाने के लिए रेलवे ने मालगाड़ियों (Goods Trains) के परिचालन में कटौती की है। अब इन रूटों पर एक माह में 27 हजार की जगह केवल 23 हजार मालगाड़ियां चलाई जा रही हैं। 4 हजार मालगाड़ियों को कम करने से यात्री ट्रेनों को रास्ता मिलेगा, जिससे चाकुलिया, टाटा और चक्रधरपुर के बीच प्रतिदिन सफर करने वाले हजारों मजदूरों और यात्रियों को समय पर पहुँचने में मदद मिलेगी।

टाटा स्टेशन का होगा विस्तार, बनेगा मेंटेनेंस डिपो

टाटा नगर स्टेशन पर यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए बुनियादी ढांचे में बड़े बदलाव की घोषणा की गई है:

• नए प्लेटफॉर्म: टाटा स्टेशन पर 4 नए प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे

• मेंटेनेंस डिपो: वंदे भारत समेत अन्य ट्रेनों के रखरखाव के लिए टाटा में एक अत्याधुनिक डिपो का निर्माण शीघ्र शुरू होगा

• आदित्यपुर से नहीं खुलेंगी ट्रेनें: एजीएम ने स्पष्ट किया कि टाटा से खुलने वाली ट्रेनें टाटा से ही खुलेंगी, उन्हें आदित्यपुर शिफ्ट करने की योजना केवल अफवाह है

चाकुलिया-बुरामारा रेल लाइन और अन्य परियोजनाएं

• नई रेल लाइन: चाकुलिया से बुरामारा (ओडिशा) तक लाइन बिछाने की प्रक्रिया तेज है। झारखंड, ओडिशा और बंगाल के अधिकांश गांवों से एनओसी मिल चुकी है, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।

• रुकी हुई ट्रेनें: कोरोना काल से बंद पड़ी ट्रेनों को पुनः शुरू करने के लिए रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा गया है।

• अमृत भारत स्टेशन: घाटशिला स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत आधुनिक बनाया जा रहा है, जिसका काम जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

इस महत्वपूर्ण बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो, पीसीसीएम नवीन चन्द्र, चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुड़िया, सीनियर डीओएम मनीष पाठक, सीनियर डीईएन ईस्ट मनीष कुमार, खड़गपुर डिवीजन के एडीआरएम देवजीत दास और अन्य वरीय रेल अधिकारी मौजूद थे।

The post रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: खड़गपुर और चक्रधरपुर डिवीजन में अब समय पर चलेंगी ट्रेनें, टाटा स्टेशन पर बनेंगे 4 नए प्लेटफॉर्म appeared first on Udit Vani.

टाटानगर स्टेशन पर ‘महासंग्राम’: ट्रेनों की लेटलतीफी पर सरयू राय का ‘महाधरना’ बनाम सांसद की दिल्ली वाली ‘चिट्ठी’
चक्रधरपुर रेल डिवीजन में ट्रेनों की ‘कछुआ चाल’ पर सियासत तेज, सांसद विद्युत वरण महतो ने रेलमंत्री से की मुलाकात

उदित वाणी, जमशेदपुर : चक्रधरपुर डिवीजन में ट्रेनों की कछुआ चाल ने अब शहर की सियासत में उबाल ला दिया है। पिछले दो वर्षों से ट्रेनों की लेटलतीफी झेल रहे यात्रियों के बहाने अब जमशेदपुर की धरती पर ‘सियासी जोर-आजमाइश’ की बिसात बिछ चुकी है। एक तरफ विधायक सरयू राय ने रेलवे के अड़ियल रुख के खिलाफ 7 अप्रैल को टाटानगर स्टेशन पर ‘महाधरना’ का बिगुल फूंक दिया है, तो दूसरी तरफ सांसद विद्युत वरण महतो दिल्ली से रेलमंत्री का आश्वासन पत्र लेकर लौट आए हैं। राजनीति के गलियारों में इसे सरयू के दांव पर सांसद की ‘नहले पर दहला’ वाली चाल के रूप में देखा जा रहा है।

विधायक सरयू राय ने रेलवे प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ट्रेनें चांडिल, चक्रधरपुर और घाटशिला तक समय पर आती हैं, लेकिन टाटानगर की दहलीज पर उन्हें घंटों रोक दिया जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि महज 30 मिनट की दूरी तय करने में ट्रेनों को 3 से 5 घंटे क्यों लग रहे हैं? राय ने कहा है कि मालगाड़ियों से होने वाले मुनाफे का हिसाब तो रखता है, लेकिन यात्रियों की परेशानी की कीमत कौन चुकाएगा? रेल मंत्रालय इस पर ‘श्वेत पत्र’ जारी करे और बताए कि आखिर ट्रेनों को रोकने की क्या मजबूरी है।

महाधरने की सफलता के लिए जदयू कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। शहर के विभिन्न हिस्सों में जनसंपर्क अभियान और छोटी बैठकें शुरू हो चुकी हैं। दिलचस्प बात यह है कि सरयू राय ने इस धरने में घटक दल भाजपा को भी आमंत्रित किया है, जिससे सियासी समीकरण और पेचीदा हो गए हैं।

उधर जब शहर में धरने की तैयारियां जोर पकड़ रही थीं, ठीक उसी वक्त सांसद विद्युत वरण महतो दिल्ली में रेलमंत्री से मुलाकात कर रहे थे। सांसद ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर रेलमंत्री का पत्र साझा करते हुए बताया कि मंत्रालय ने चक्रधरपुर डिवीजन में ट्रेनों की देरी की जांच के आदेश दे दिए हैं। सांसद ने नई ट्रेनों (दिल्ली, जयपुर आदि) के परिचालन और बादामपहाड़ रेल मार्ग पर ओवरब्रिज निर्माण जैसी मांगों को भी पुरजोर तरीके से उठाया है।

सांसद की इस त्वरित पहल को राजनीतिक जानकार सरयू राय के धरने की धार कुंद करने की रणनीति मान रहे हैं। चर्चा है कि जब रेलमंत्री ने लिखित आश्वासन दे दिया है, तो क्या भाजपा नेता सरयू राय के धरने में शामिल होंगे? यह सवाल अब फिजां में तैर रहा है।

फिलहाल, चक्रधरपुर से लेकर घाटशिला तक ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी है। अब देखना यह है कि 7 अप्रैल की तारीख जमशेदपुर की राजनीति और रेल यात्रियों की किस्मत में क्या बदलाव लाती है।

The post टाटानगर स्टेशन पर ‘महासंग्राम’: ट्रेनों की लेटलतीफी पर सरयू राय का ‘महाधरना’ बनाम सांसद की दिल्ली वाली ‘चिट्ठी’ appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND: टाटानगर–चक्रधरपुर रेलखंड पर लेटलतीफी का होगा अंत, रेल मंत्री के निर्देश से यात्रियों को बड़ी राहत
उदित वाणी,झारखंड : झारखंड के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण रेल मार्गों में शामिल टाटानगर–चक्रधरपुर रेलखंड पर सफर करने वाले हजारों दैनिक यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से इस रूट पर ट्रेनों के देरी से चलने की समस्या अब खत्म होने की दिशा में है। जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल पर केंद्र सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है और त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह रेलखंड टाटानगर और चक्रधरपुर के बीच स्थित है, जो दक्षिण पूर्व रेलवे का अत्यंत व्यस्त सेक्शन माना जाता है। औद्योगिक गतिविधियों के कारण इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही काफी अधिक रहती है। लेकिन बीते लंबे समय से ट्रेनों की लगातार देरी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी थी। नौकरीपेशा लोग, छात्र, व्यापारी और मरीज—सभी इस समस्या से प्रभावित हो रहे थे।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए सांसद बिद्युत बरण महतो ने पहल करते हुए 2 अप्रैल को रेल मंत्रालय से संपर्क साधा। उन्होंने न केवल समस्या को उठाया, बल्कि ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई तकनीकी सुझाव भी दिए। उन्होंने इस मुद्दे पर सीधे रेल मंत्री से मुलाकात कर जमीनी हकीकत से अवगत कराया।

सांसद की पहल पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तत्काल संज्ञान लेते हुए रेलवे बोर्ड और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। रेल मंत्री ने स्पष्ट किया है कि इस रेलखंड पर ट्रेनों की समयपालन व्यवस्था को सुधारना प्राथमिकता में है। साथ ही यात्रियों को बेहतर और विश्वसनीय सेवा उपलब्ध कराने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया है।

रेल मंत्रालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, सांसद द्वारा दिए गए सुझावों की विशेषज्ञों की टीम द्वारा गहन समीक्षा की जा रही है। खासतौर पर सिग्नलिंग सिस्टम, रूट क्लियरेंस और ट्रैफिक मैनेजमेंट में आ रही तकनीकी बाधाओं की पहचान कर उन्हें दूर करने की दिशा में काम शुरू हो गया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सुधारात्मक कदम जल्द लागू कर परिचालन व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए।

The post JHARKHAND: टाटानगर–चक्रधरपुर रेलखंड पर लेटलतीफी का होगा अंत, रेल मंत्री के निर्देश से यात्रियों को बड़ी राहत appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर: टाटानगर में ट्रेनों की देरी से हाहाकार, जदयू 7 अप्रैल को उतरेगा सड़कों पर
जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन से संचालित ट्रेनों की लगातार देरी को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू), जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम द्वारा 7 अप्रैल को एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. यह धरना यात्रियों को हो रही भारी असुविधा और रेलवे प्रशासन की कथित अनदेखी के विरोध में किया जा रहा है.

जदयू नेताओं ने बताया कि बीते कुछ समय से ट्रेनों के अनियमित परिचालन के कारण आम यात्रियों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यवसायियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. समय पर ट्रेनें नहीं चलने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है, बावजूद इसके रेलवे प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

बढ़ रहा है जनाक्रोश

पार्टी का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे आम जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. इसी के मद्देनजर जदयू ने इस जनहित मुद्दे को लेकर आंदोलन का निर्णय लिया है.

सरयू राय की मौजूदगी

इस धरना कार्यक्रम में जदयू के विधायक सरयू राय भी शामिल होंगे और आंदोलन को अपना समर्थन देंगे. इसके अलावा पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे.

लोगों से भागीदारी की अपील

जदयू, जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम ने सभी नागरिकों और यात्रियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस धरना कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करें, ताकि रेलवे प्रशासन को समस्या के समाधान के लिए मजबूर किया जा सके.

इस धरना को लेकर शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और इसे लेकर व्यापक जनसमर्थन जुटाने की तैयारी की जा रही है.

The post जमशेदपुर: टाटानगर में ट्रेनों की देरी से हाहाकार, जदयू 7 अप्रैल को उतरेगा सड़कों पर  appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : चलती ट्रेन में मोबाइल चोरी, टाटानगर स्टेशन पर RPF ने शातिर आरोपी को रंगे हाथों दबोचा, सामान बरामद
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए एक मोबाइल चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. यह सफलता ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत मिली, जिसका उद्देश्य ट्रेनों में यात्रियों के सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

घटना गुरुवार की है, जब ट्रेन संख्या 18006 जगदलपुर-हावड़ा एक्सप्रेस के कोच S-5 में सफर कर रहे एक यात्री का मोबाइल फोन चोरी हो गया. आरोपी ने चलती ट्रेन में ही वारदात को अंजाम दिया और टाटानगर स्टेशन पहुंचते ही भीड़ का फायदा उठाकर फरार होने की कोशिश कर रहा था.

इसी दौरान चक्रधरपुर मंडल के आरपीएफ उड़नदस्ता दल और टाटानगर आरपीएफ की टीम ने संदिग्ध गतिविधि देख उसे रोका. तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी किया गया मोबाइल बरामद हुआ. पूछताछ में उसकी पहचान मोहम्मद यूसुफ के रूप में हुई, जो ओडिशा के राउरकेला के बिसरा क्षेत्र का निवासी है.

जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी चोरी के कई मामलों में जेल जा चुका है और एक आदतन अपराधी है. आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं. गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए रेल पुलिस को सौंप दिया गया है, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

The post Jamshedpur Crime : चलती ट्रेन में मोबाइल चोरी, टाटानगर स्टेशन पर RPF ने शातिर आरोपी को रंगे हाथों दबोचा, सामान बरामद appeared first on Udit Vani.

Railway : टाटानगर समेत स्टेशनों की सफाई पर सख्त हुई रेलवे, ENHM विभाग संभालेगा कमान
उदित वाणी, जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व जोन के मॉडल स्टेशन टाटानगर सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों की सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त करने के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है. अब तक स्टेशन की साफ-सफाई की जिम्मेदारी कमर्शियल और हेल्थ विभाग के संयुक्त नियंत्रण में थी, लेकिन हाल के महीनों में रेलवे ने एक नया विभाग -ईएनएचएम (एनवायरनमेंट एंड हाउसकीपिंग मैनेजमेंट) -गठित किया है.

नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को बेहतर स्वच्छता और पर्यावरण अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा. सूत्रों के अनुसार, टाटानगर समेत जोन के विभिन्न स्टेशनों पर सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी के लिए मंडल और जोनल स्तर पर अलग-अलग टीमें गठित की जाएंगी.

रेलवे का मानना है कि इस नई पहल से न केवल स्टेशनों की साफ-सफाई में सुधार होगा, बल्कि यात्रियों को भी एक स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक वातावरण का अनुभव मिलेगा.

(Indian Railways ENHM department, Tatanagar railway station cleanliness initiative, South Eastern Zone, railway hygiene upgrade, Environment and Housekeeping Management ENHM railway)

The post Railway : टाटानगर समेत स्टेशनों की सफाई पर सख्त हुई रेलवे, ENHM विभाग संभालेगा कमान appeared first on Udit Vani.

RAILWAY : सेवानिवृत्ति से पहले टाटानगर का दौरा करेंगे GM अनिल कुमार मिश्रा
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर 13 मार्च को दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) अनिल कुमार मिश्रा का दौरा प्रस्तावित है. यह दौरा उनके कार्यकाल के अंतिम दौरों में से एक माना जा रहा है, क्योंकि वे 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं. ऐसे में टाटानगर का यह दौरा खास महत्व रखता है.

सूत्रों के अनुसार जीएम अपने दौरे के दौरान टाटानगर स्टेशन और उससे जुड़े रेलवे परिसरों का निरीक्षण करेंगे. वे यात्री सुविधाओं, प्लेटफॉर्म की व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे. इसके साथ ही स्टेशन के आधुनिकीकरण और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक भी कर सकते हैं.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार जीएम के दौरे को देखते हुए स्टेशन और संबंधित विभागों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं. विभिन्न विभागों के अधिकारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं, ताकि निरीक्षण के दौरान सभी कार्य सुचारू रूप से प्रस्तुत किए जा सकें.

माना जा रहा है कि सेवानिवृत्ति से ठीक पहले टाटानगर का यह दौरा रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी खास रहेगा, क्योंकि इस दौरान जीएम विकास योजनाओं और भविष्य की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दे सकते हैं.

The post RAILWAY : सेवानिवृत्ति से पहले टाटानगर का दौरा करेंगे GM अनिल कुमार मिश्रा appeared first on Udit Vani.

Sleeper Vande Bharat from Tatanagar: टाटानगर से स्लीपर वंदे भारत चलाने की तैयारी तेज, लंबी दूरी के यात्रियों को राहत की उम्मीद
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन से भविष्य में स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन की संभावना तेज हो गई है। स्टेशन पर नया कोचिंग डिपो बनने के बाद रेलवे इस दिशा में गंभीरता से विचार कर रहा है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों में नई उम्मीद जगी है।

इस संबंध में तरुण हुरिया ने झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कुमार अभिषेक कुमार को जानकारी दी कि भविष्य में टाटानगर से स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। हालांकि फिलहाल यह तय नहीं हुआ है कि यह ट्रेन किस रूट पर संचालित होगी।

पूर्व में टाटानगर से वाराणसी या बिलासपुर मार्ग पर वंदे भारत ट्रेन चलाने को लेकर चर्चा हो चुकी है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, अगस्त 2024 में टाटानगर स्टेशन की वाशिंग लाइन नंबर-1 को वंदे भारत ट्रेनों के अनुरूप अपग्रेड किया गया था। इसके साथ ही हाईटेंशन तार भी लगाए गए थे, ताकि आधुनिक ट्रेनों के रखरखाव में किसी प्रकार की तकनीकी बाधा न आए।

टाटानगर स्टेशन से फिलहाल दो वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। सितंबर 2023 से रांची–हावड़ा वंदे भारत और सितंबर 2024 से राउरकेला–हावड़ा वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में छह दिन टाटानगर होकर गुजर रही हैं। यदि स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत होती है तो लंबी दूरी के यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्लीपर वंदे भारत ट्रेन लगभग 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम होगी, जिससे यात्रियों को कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी। रेलवे आधुनिक सुरक्षा उपकरणों और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करीब 3200 स्लीपर कोच भी विभिन्न कंपनियों से तैयार करा रहा है।

हाल ही में बिलासपुर मंडल रेलवे सलाहकार समिति की बैठक में भी टाटानगर से वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग उठाई गई थी। वहीं झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन ने टाटानगर से हैदराबाद, बेंगलुरु, जयपुर और दिल्ली के लिए नई ट्रेनों के संचालन की मांग भी रेलवे से की है। रेलवे की इस पहल से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को तेज और आधुनिक यात्रा का लाभ मिलने की संभावना है।

The post Sleeper Vande Bharat from Tatanagar: टाटानगर से स्लीपर वंदे भारत चलाने की तैयारी तेज, लंबी दूरी के यात्रियों को राहत की उम्मीद appeared first on Udit Vani.

RAILWAY : सुपरफास्ट का किराया, कछुए की चाल: जनशताब्दी एक्सप्रेस तीन घंटे से अधिक लेट, चक्रधरपुर मंडल की बदइंतजामी पर यात्रियों का फूटा गुस्सा
उदित वाणी, जमशेदपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार को भी 12022 बड़बिल-हावड़ा जन शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चली और टाटानगर पहुंचते-पहुंचते तीन घंटे से अधिक लेट हो गई. इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

जानकारी के अनुसार ट्रेन को अपने प्रारंभिक स्टेशन बड़बिल से ही एक घंटे के लिए रीशेड्यूल किया गया था. इसके बाद भी ट्रेन निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सकी और करीब 1 घंटा 40 मिनट की देरी से बड़बिल से प्रस्थान किया. रास्ते में देरी और बढ़ती चली गई. जब ट्रेन सिनी स्टेशन पहुंची तो यह लगभग 2 घंटे 25 मिनट लेट हो चुकी थी.

सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह रही कि सिनी से टाटानगर के बीच मात्र 27 किलोमीटर की दूरी तय करने में भी ट्रेन की देरी और बढ़ गई. टाटानगर पहुंचते-पहुंचते ट्रेन 3 घंटे 13 मिनट देर से पहुंची. यानी केवल 27 किमी के सफर में ही करीब 48 मिनट अतिरिक्त देरी जुड़ गई.

यात्रियों का आरोप है कि मार्ग में कोई बड़ा इंजीनियरिंग ब्लॉक, घना कोहरा या तकनीकी समस्या नहीं थी, इसके बावजूद ट्रेन को बार-बार रोका गया. कई यात्रियों का कहना है कि अक्सर मालगाड़ियों को रास्ता देने के लिए प्रीमियम पैसेंजर ट्रेनों को लूप लाइन में खड़ा कर दिया जाता है, जिससे देरी लगातार बढ़ती जाती है.

जन शताब्दी एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों ने कहा कि वे सुपरफास्ट ट्रेन का पूरा किराया चुकाते हैं, लेकिन बदले में घंटों की देरी, कनेक्टिंग ट्रेनों के छूटने और कामकाज प्रभावित होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. यात्रियों का कहना है कि चक्रधरपुर रेल मंडल में तीन-तीन घंटे की देरी अब आम बात बनती जा रही है.

यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए, ताकि प्रीमियम ट्रेनों की समयबद्धता सुनिश्चित हो सके और यात्रियों को राहत मिल सके.

The post RAILWAY : सुपरफास्ट का किराया, कछुए की चाल: जनशताब्दी एक्सप्रेस तीन घंटे से अधिक लेट, चक्रधरपुर मंडल की बदइंतजामी पर यात्रियों का फूटा गुस्सा appeared first on Udit Vani.