Tata Steel Kalinganagar Archives - Udit Vani

Jamshedpur : Tata Steel का समर कैंप शुरू, 31 मई तक चलेगा, 19 खेल समेत पहली बार पिकलबॉल भी
उदित वाणी, जमशेदपुर : युवा प्रतिभाओं को निखारने, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने की दिशा में टाटा स्टील ने सोमवार 11 मई को ‘समर कैंप 2026’ का शुभारंभ कर दिया. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हुए इस कैंप का आयोजन टाटा स्टील के स्पोर्ट्स डिवीजन द्वारा किया जा रहा है. यह कैंप 11 मई से 31 मई 2026 तक चलेगा. जमशेदपुर के अलावा टाटा स्टील के अन्य परिचालन स्थानों -कलिंगानगर, मेरामंडली, टिस्को ग्रोथ शॉप में भी इसी तरह के समर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक बच्चों, युवाओं और समुदाय तक खेल, फिटनेस और सामुदायिक भागीदारी का लाभ पहुंच सके. उद्घाटन समारोह में टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी, कोच, अभिभावक और उत्साही प्रतिभागी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. इस अवसर पर टाटा स्टील ने खेल को समुदाय विकास और युवा सशक्तिकरण का अभिन्न अंग बनाने की अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दोहराया.

2,000 से अधिक रजिस्ट्रेशन

इस वर्ष के समर कैंप में अब तक लगभग 2,000 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं, जो खेल और फिटनेस गतिविधियों के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाता है. कैंप में समावेशिता पर विशेष ध्यान दिया गया है. इसमें 40 विशेष आवश्यकता वाले बच्चे और मस्ती की पाठशाला के करीब 100 बच्चे भी शामिल हैं. कैंप में कुल 19 खेल और गतिविधि विषयों में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिनमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, फुटबॉल, स्विमिंग, योगा, जुम्बा, कराटे, बॉक्सिंग, शतरंज, बास्केटबॉल, हॉर्स राइडिंग, रोलर स्केटिंग आदि शामिल हैं. पिछले वर्ष की सफलता को जारी रखते हुए 4 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए रोल बॉल स्केटिंग की व्यवस्था की गई है.

इस साल पहली बार पिकलबॉल

इस वर्ष एक रोमांचक नई शुरुआत पिकलबॉल की है, जो विश्व स्तर पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा खेल है. यह सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए उपलब्ध होगा. वयस्कों के लिए विशेष कार्यक्रमों में सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग, स्ट्रक्चर्ड फिटनेस और वेट मैनेजमेंट सत्र शामिल हैं. अभिभावकों के लिए भी समय-समय पर मनोरंजक और रिक्रिएशनल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी.

कार्यशालाएं और जागरूकता

कैंप के दौरान विभिन्न आयु वर्ग के लिए विशेषज्ञ-निर्देशित कार्यशालाएं आयोजित होंगी. 6 से 12 वर्ष के बच्चों के लिए खेल-आधारित सत्रों में वेलनेस, क्रिएटिविटी, टीमवर्क और स्टोरीटेलिंग पर जोर होगा, जबकि 13 से 19 वर्ष के किशोरों के लिए लीडरशिप, रेजिलिएंस, कम्युनिकेशन, माइंडसेट विकास और दबाव में प्रदर्शन जैसे विषयों पर कार्यशालाएं होंगी. सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सभी कोच और प्रशिक्षकों को POSH (Prevention of Sexual Harassment) और नैतिक आचरण प्रशिक्षण दिया गया है. इसके अलावा टाटा स्टील के इन-हाउस न्यूट्रिशनिस्ट द्वारा खेल पोषण और हाइड्रेशन पर जागरूकता सत्र भी आयोजित किए जाएंगे. टाटा स्टील समर कैंप 2026 के माध्यम से खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के साथ-साथ समावेशी मंच प्रदान कर बच्चों और युवाओं के समग्र विकास तथा सामुदायिक भागीदारी को मजबूत कर रहा है.

The post Jamshedpur : Tata Steel का समर कैंप शुरू, 31 मई तक चलेगा, 19 खेल समेत पहली बार पिकलबॉल भी appeared first on Udit Vani.

Tata Steel में संगठनात्मक बदलाव, पद्मपाल को मिली नई जिम्मेदारी
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव का ऐलान किया है. कंपनी के मानव संसाधन विभाग द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार श्री पद्मपाल को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. सर्कुलर के मुताबिक पद्मपाल अब वीपी ऑपरेशंस कलिंगानगर को रिपोर्ट करेंगे. वे वर्तमान में मेसर्स नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड में डेपुटेशन पर हैं.

आईएल टू अधिकारी पद्मपाल प्रशासनिक प्रयोजनों के लिए जाजपुर से ही कार्य जारी रखेंगे. यह बदलाव 2 मई 2026 से प्रभावी हो गया है. यह संगठनात्मक बदलाव टाटा स्टील के संचालन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है.

The post Tata Steel में संगठनात्मक बदलाव, पद्मपाल को मिली नई जिम्मेदारी appeared first on Udit Vani.

Tata Steel ने रचा इतिहास- पिछले वित्तीय वर्ष में रिकॉर्ड उत्पादन 23.48 मिलियन टन पहुंचा
* डिलीवरी भी 22.53 मिलियन टन रही, पहली बार घरेलू बाजार की डिलीवरी 20 मिलियन टन पार की

* चौथी तिमाही में उत्पादन 6.25 मिलियन टन रहा

* जी ब्लास्ट फर्नेस रिलाइनिंग के बावजूद क्रूड स्टील उत्पादन में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी

उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष 2026 के प्रोविजनल उत्पादन एवं डिलीवरी आंकड़ों को जारी किया है. कंपनी की भारत इकाई ने इस वित्तीय वर्ष में 23.48 मिलियन टन का रिकॉर्ड क्रूड स्टील उत्पादन किया, जो पिछले वर्ष से 8 फीसदी ज्यादा है. यह उपलब्धि कालिंगानगर प्लांट के रैंप-अप और जमशेदपुर प्लांट के मजबूत प्रदर्शन का नतीजा है. भले ही जून-जुलाई में जमशेदपुर में ‘जी’ ब्लास्ट फर्नेस की रिलाइनिंग शटडाउन के कारण थोड़ी कमी आई हो.

चौथी तिमाही में उत्पादन और डिलीवरी में बढ़ोतरी

चौथी तिमाही में टाटा स्टील जमशेदपुर की भारत इकाई का उत्पादन 6.25 मिलियन टन रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही से 15 फीसदी ज्यादा है. डिलीवरी भी 6.19 मिलियन टन पर पहुंच गई, जो साल दर साल 10 फीसदी की बढ़ोतरी है और टाटा स्टील भारत का बेस्ट-एवर क्वार्टरली वॉल्यूम है. पूरे वर्ष की डिलीवरी 22.53 मिलियन टन रही, जिसमें घरेलू डिलीवरी पहली बार 20 मिलियन टन के पार चली गई.

जमशेदपुर में डाउनस्ट्रीम और ब्रांडेड प्रोडक्ट्स में रिकॉर्ड

1. ऑटोमोटिव एवं स्पेशल प्रोडक्ट्स वर्टिकल ने इस वित्तीय वर्ष में 3.4 मिलियन टन का बेस्ट-एवर सालाना वॉल्यूम हासिल किया. चौथी तिमाही में यह लगभग एक मिलियन टन के करीब रहा.

2. ब्रांडेड प्रोडक्ट्स एवं रिटेल वर्टिकल ने 7.3 मिलियन टन का रिकॉर्ड बनाया. टाटा टिस्कॉन ने 2.4 मिलियन टन का बेस्ट-एवर सालाना वॉल्यूम दर्ज किया, जबकि कोल्ड रोल्ड ब्रांड टाटा स्टीलियम ने साल दर साल 28 फीसदी की शानदार वृद्धि दिखाई.

3. इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स एवं प्रोजेक्ट्स वर्टिकल ने 7.2 मिलियन टन की डिलीवरी की, जिसमें इंजीनियरिंग सेगमेंट ने डिफेंस, शिपबिल्डिंग जैसे हाई-वैल्यू सेक्टर्स में नई उपलब्धियां हासिल कीं.

4. ट्यूब्स, टिनप्लेट, कलर्स और वायर बिजनेस यूनिट्स ने डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की है.

5. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स टाटा स्टील आशियाना और DigECA के जरिए कुल 9,360 करोड़ रुपए का ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू हासिल हुआ, जो पिछले साल से 161 फीसदी ज्यादा है. यह जमशेदपुर समेत पूरे पूर्वी भारत के छोटे-मोटे ग्राहकों और रिटेलर्स के लिए बड़ी राहत और सुविधा साबित हुआ है.

कलिंगानगर के रैंप अप से उत्पादन बढ़ा

टाटा स्टील इंडिया के इस प्रदर्शन पर कंपनी ने कहा कि कालिंगानगर के रैंप-अप ने कुल वृद्धि को सपोर्ट किया, जबकि जमशेदपुर प्लांट की ‘जी’ ब्लास्ट फर्नेस रिलाइनिंग के बावजूद उत्पादन और डिलीवरी दोनों में मजबूती बनी रही. कंपनी अब उच्च-मूल्य वाले उत्पादों की तरफ शिफ्ट कर रही है, जिससे जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्र के अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलेगी. टाटा स्टील के एमडी ने पहले ही जताया था कि जमशेदपुर प्लांट कंपनी की रीढ़ है और रिस्पांसिबल स्टीलटीएम सर्टिफिकेशन के साथ यह भारत का सबसे जिम्मेदार स्टील प्लांट बना हुआ है.

टाटा स्टील की यूरोपीय इकाइयों का प्रदर्शन

टाटा स्टील की नीदरलैंड्स और यूके इकाइयों ने इस वित्तीय वर्ष में मिश्रित परिणाम दिए. यूरोप में बाजार की सुस्ती और मौसमी प्रभावों के बावजूद दोनों जगहों पर ऑपरेशंस जारी रहे, साथ ही यूके में ग्रीन स्टीलमेकिंग की दिशा में बड़ा बदलाव हो रहा है.

टाटा स्टील नीदरलैंड्स

वार्षिक उत्पादन (लिक्विड स्टील) 6.69 मिलियन टन (पिछले वर्ष 6.75 मिलियन टन से थोड़ा कम)

वार्षिक डिलीवरी: 6.14 मिलियन टन (पिछले वर्ष 6.25 मिलियन टन से थोड़ा कम)

चौथी तिमाही

उत्पादन: 1.63 मिलियन टन

डिलीवरी: 1.70 मिलियन टन (तिमाही-दर-तिमाही 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी.

नीदरलैंड्स में चौथी तिमाही में डिलीवरी में अच्छी रिकवरी देखने को मिली, जबकि पूरे साल बाजार की नरम मांग के कारण वॉल्यूम थोड़े नीचे रहे. कंपनी यहां स्थिर उत्पादन बनाए रखते हुए यूरोपीय बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही है.

टाटा स्टील यूके

वार्षिक डिलीवरी: 2.21 मिलियन टन (पिछले वर्ष 2.51 मिलियन टन से कम)

चौथी तिमाही में डिलीवरी: 0.52 मिलियन टन (स्थिर, पिछले कई तिमाहियों के समान)

टाटा स्टील यूके का ब्लास्ट फर्नेस बंद

टाटा स्टील यूके अब ब्लास्ट फर्नेस बंद होने के बाद डाउनस्ट्रीम प्रोसेसिंग के जरिए ग्राहकों को सप्लाई कर रही है. यानी कच्चा स्टील (स्लैब/हॉट रोल्ड कॉइल) बाहर से खरीदकर आगे की प्रोसेसिंग (गैल्वनाइजिंग, कलर कोटिंग आदि) की जा रही है. Port Talbot में लगभग 3 मिलियन टन प्रतिवर्ष क्षमता वाला नया इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस लगाने का काम तेजी से चल रहा है. यह प्रोजेक्ट यूके को लो-कार्बन स्टीलमेकिंग की दिशा में मजबूत कदम माना जा रहा है और स्थानीय रोजगार को भी सपोर्ट करेगा. भारत इकाई (जमशेदपुर-कालिंगानगर) के रिकॉर्ड प्रदर्शन के मुकाबले यूरोपीय ऑपरेशंस में बाजार की चुनौतियों के कारण वॉल्यूम थोड़े दबाव में रहे, लेकिन नीदरलैंड्स में चौथी तिमाही में रिकवरी अच्छी रही और यूके में भविष्य के लिए बड़ा ग्रीन ट्रांसफॉर्मेशन चल रहा है.

The post Tata Steel ने रचा इतिहास- पिछले वित्तीय वर्ष में रिकॉर्ड उत्पादन 23.48 मिलियन टन पहुंचा appeared first on Udit Vani.

Tata Steel : यूनियन अध्यक्ष पहुंचे शहर, टाटा स्टील में कल से ग्रेड पर शुरू हो सकती है वार्ता
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौता को लेकर बुधवार से प्रबंधन और यूनियन के बीच वार्ता एकबार फिर शुरू हो सकती है. पिछले एक माह से कोलकाता में पत्नी का इलाज करा रहे टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी मंगलवार को शहर पहुंच गए हैं. इधर, गुरुवार 9 अप्रैल को प्रबंधन ने कलिंगानगर यूनियन को जमशेदपुर बुलाया है. इस संबंध में सूत्रों का कहना है कि टाटा स्टील जमशेदपुर यूनिट के साथ कलिंगनगर के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौता को लेकर वार्ता होगी. सूत्रों ने बताया कि मई के प्रथम सप्ताह तक टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता हो जाएगा. बताया जा रहा है कि समझौते की अवधि तय है. इस बार भी सात वर्षों की अवधि के लिए ही समझौता होगा, लेकिन एमजीबी, डीए प्रति प्वाइंट वैल्यू, नए ग्रेड के कर्मचारियों के लिए स्लैब में वृद्धि, एफडीए जैसे मुद्दे तय करना है. इधर, ओल्ड और न्यू सीरीज के कर्मचारियों ने एमजीबी को लेकर चर्चा शुरू कर दी है. कर्मचारियों को उम्मीद है कि 23 से 27 प्रतिशत तक एमजीबी मिलना चाहिए.

एमजीबी पर गुणा-भाग

कर्मचारियों के बीच वेतन वृद्धि को लेकर मंथन जारी है और एमजीबी को लेकर जोड़ घटाव करने लगे हैं. यूनियन के कमेटी मेंबरों के अनुसार कितना एमजीबी में वृद्धि होने पर 1 जनवरी 2018 के वेतन वृद्धि के स्तर को प्राप्त किया जा सकता है. उनलोगों के जनवरी 2018 में स्टील यानि ओल्ड ग्रेड एस-1 का न्यूनतम बेसिक 26255 रूपये निर्धारित किया गया था. सात वर्षों के लिए हुए समझौते के कारण 31 दिसंबर 2024 तक सात वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ मिला. इन सात वर्षों में वार्षिक वेतन वृद्धि 6035 रूपये हुई है. परंपरा के मुताबिक नए वेज रिवीजन समझौता में बेसिक में शत प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि को बेसिक में जोड़ने पर 31 दिसंबर 2024 को कुल राशि 32290 रूपये बनता है. यह जनवरी 2018 के वेतन के स्तर को बरकरार रखने के लिए 23 प्रतिशत की वृद्धि होता है. ओल्ड ग्रेड के लिए एमजीबी कम से कम 23 प्रतिशत होना चाहिए, जबकि न्यू सीरीज में एनएस-7 उनके 1 जनवरी 2018 के वेतन स्तर को बरकरार रखने के लिए सात इंक्रीमेंटल वैल्यू 27 प्रतिशत बनता है. इस आंकलन के आधार पर ओल्ड ग्रेड के कर्मचारी 23 प्रतिशत और एनएस ग्रेड के कर्मचारी न्यूनतम 27 प्रतिशत एमजीबी (मिनिमम गारंटी बेनिफिट) मिलने का अनुमान लगा रहे हैं.

The post Tata Steel : यूनियन अध्यक्ष पहुंचे शहर, टाटा स्टील में कल से ग्रेड पर शुरू हो सकती है वार्ता appeared first on Udit Vani.